Connect with us

छत्तीसगढ़

सूरजपुर : सक्षम योजना बनी महिला सशक्तिकरण की राह

Published

on

सूरजपुर| कोरोना महामारी के दुष्प्रभाव से कई ऐसे घर हैं जिनके चिराग बुझ गए हैं। महिलाओ ने अपने पति खोकर खुदको बेसहारा पाया। लेकिन ऐसे कठिन दौर में शासन की लाभकारी योजना किसी वरदान से कम नही हैं। जिससे आज पीड़ित परिवार को संबल मिल रहा है। सूरजपुर में कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन, सीईओ जिला पंचायत राहुल देव के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी चंद्रबेश सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा ऐसे समस्त पीड़ित परिवार का सर्वे कराकर विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किये जाने चिन्हांकित किया गया है। जिसमे अपने पति को कोरोना महामारी में खो चुकी उनकी पत्नियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सक्षम योजना के लाभ बताकर ऋण राशि प्रदाय की जा रही है। जिसमे 20 हजार से 1 लाख तक की ऋण राशि प्रदाय की जाती है।

यह भी पढ़ें   सीएम भूपेश ने नेहरू नगर में अत्याधुनिक सुविधाओं से लेस फिजियोथेरेपी सेंटर का किया शुभारंभ

 इसी कड़ी में ग्राम दतिमा विकासखंड सूरजपुर की निवासी नफीसा खातून बताती हैं कि कोरोना महामारी के कारण उनके पति सिवतैन रजा की मृत्यु हो गई। जो बिजली मिस्त्री का कार्य करते थे। पति की मृत्यु के बाद घर वालो ने भी बेसहारा को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और नफीसा को उसके 4 साल के बच्चे समेत घर से निकाल दिया। ऐसे विपरीत समय मे महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम सर्वे करने नफीसा खातून के पास पहुंची और उन्हें ढांढस बांधते हुए सक्षम योजना का लाभ बताया। जिस पर सहमति प्राप्त करने के बाद तत्काल फार्म भरकर योजना के अंतर्गत कलेक्टर के हांथो 1 लाख रुपये की ऋण राशि नफीसा खातून को प्रदाय किया गया। इसके साथ ही बच्चे को महतारी दुलार योजना के अंतर्गत निःशुल्क शिक्षा प्रदाय किये जाने हेतु आवेदन पत्र भराया गया है तथा नफीसा खातून को न्याय दिलाने के लिए भी विभाग के द्वारा ससुराल पक्ष पर घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया गया है। वर्तमान में सक्षम योजना की राशि से नफीसा खातून अपने छोटे भाई के सहयोग से हाट बाजारों में कपड़े का व्यवसाय करती हैं, जिससे एक माह में ही 16 हजार तक का लाभ प्राप्त कर चुकी हैं। वे अपने आर्थिक सशक्तिकरण के लिए जिला प्रशासन एवं राज्य शासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र: शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पर घिरे शिक्षा मंत्री...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   राजीव गांधी न्याय योजना ने कृषक अमरनाथ को उबारा अर्थिक संकट से
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: छात्रा को अपने झांसे में लेकर 4 सालो से करता रहा दुराचार, आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending