Connect with us

छत्तीसगढ़

राज्यपाल अनुसुईया उइके को गुजरात विधानसभा के प्रतिनिधिमण्डल ने गुजरात आने का दिया निमंत्रण

Published

on

राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम’ के अंतर्गत गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी के नेतृत्व में विधानसभा के प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ आगमन पर उनका स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग बड़े सहज और सरल हैं। यहां की बोली में इतनी मिठास है, जो जल्द ही सभी लागों को आत्मसात कर लेती है। यह आदिवासी बहुल राज्य है, जिनकी परंपराएं अनूठी है। उनके द्वारा बनाई गई कलाकृतियां पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक सौंदर्य अद्भुत है। यहां पर विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात तथा अन्य पर्यटन स्थल है। राज्यपाल ने गुजरात विधानसभा के प्रतिनिधिमण्डल से यहां के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने का भी आग्रह किया। विधानसभा अध्यक्ष श्री त्रिवेदी ने राज्यपाल को गुजरात आने का निमंत्रण दिया।    

यह भी पढ़ें   अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

राज्यपाल ने सभी सदस्यों का शाल एवं श्रीफल देकर स्वागत किया। गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष त्रिवेदी ने राज्यपाल उइके को शाल, प्रतीक चिन्ह स्टेच्यू ऑफ यूनिटी और पुस्तकें देकर सम्मानित किया। प्रतिनिधिमण्डल में गुजरात विधानसभा के विधायकगण सर्वश्री ब्रिजेश मेरजा, जिग्नेश कुमार सेवक, अश्विनभाई कोटवाल, जेनिबेन ठाकुर, डॉ. आशाबेन पटेल, निमिशाबेन सुथार, बाबुभाई पटेल, आनंदभाई चौधरी, राकेशभाई शाह, जगदीश विश्वकर्मा, सचिव डी.एम. पटेल, एन.एल. वानकर, प्रवीण प्रजापति, मनन दवे शामिल थे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रमुख सचिव चन्द्रशेखर गंगराड़े, राज्यपाल के विधि सलाहकार आर.के. अग्रवाल एवं उपसचिव दीपक अग्रवाल भी उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर पुलिस का जन जागरूकता अभियान ‘‘चेतना’का आयोजन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर जिला भाजपा व्यपार प्रकोष्ठ ने किया पौधरोपण, पर्यावरण को सुरक्षित बनाने की ओर बढ़ाया कदम
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending