देश
29 अगस्त राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

मेष (Aries): रविवार को आपके सितारे बुलंद रहने वाले हैं. आय में बढ़ोतरी होने से आपकी आर्थिक स्थिति संभल जाएगी. आकस्मिक कार्य आने से निर्धारित योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है. आप अपने जीवनसाथी को कोई गिफ्ट देने का वादा कर सकते हैं.
वृषभ (Taurus): कुछ आदतों में सुधार लाने से आपका दिन बेहतर होगा. पुराने निवेशों से मिली धनराशि से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बन जाएगी. युवाओं का दिन मौज-मस्ती में बीतेगा. प्रभु की आराधना में मन लगेगा. गृहस्थ जीवन में प्यार और समझदारी के साथ रोमांस भी रहेगा.
यह भी पढ़ें: हैरतअंगेज मामला: दहेज के लिए नाराज पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागा, फिर छोटी बहन के साथ की छेड़खानी
मिथुन (Gemini): आपके दिन की शुरुआत में थोड़ी सुस्ती रहेगी. कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों को पहचान मिलेगी. फाइनेंस से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी. थोक कारोबारियों को इस समय अधिक मात्रा में माल डंप नहीं करना चाहिए.
कर्क (Cancer): लोगों को उनके विचार प्रकट करने से न रोकें. अपनी गुणवत्ता में निरंतर बढ़ोतरी के प्रयास जारी रखें. साहित्यकारों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. समय का पूरा सदुपयोग करें और खराब संगत से बचें. युवा वर्ग माता-पिता की बातों का पालन करें.
ये भी पढ़ें: सावधान! भूलकर भी ना खरीदें ये 5G फोन, वरना उठाना पड़ेगा भारी नुकसान
सिंह (Leo): रविवार आपके जीवन में सुनहरे पल लेकर आने वाला है. बुद्धि कौशल से किए गए कार्य संपन्न होंगे. अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए घर के सदस्यों के साथ बैठकर चर्चा करेंगे. सॉफ्टवेयर कंपनियों में काम करने वालों के लिए दिन अच्छा है. पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा.
कन्या (Virgo): अपने आप को किसी नए परिवर्तन के लिए तैयार रखें. वर्क फ्रॉम होम है तो कामकाज में थोड़ी परिपक्वता और गंभीरता दिखाएं. कामकाज में वृद्धि के आसार हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार की आशंका है. कैरियर से जुड़ी समस्या दूर होगी.
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ की श्वेता जायसवाल बनी मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ नेशन 2021
तुला (Libra): व्यवसाय में पिछले कार्यो को निपटाने के लिए समय उत्तम है. आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी, जिससे आपको लाभ होगा. अचल संपत्ति खरीदने का प्लान बना सकते हैं. विवाहित जीवन में मधुरता बनी रहेगी.
वृश्चिक (Scorpio): आप घरवालों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे. उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आपको अपने टारगेट पर फोकस करना होगा. आर्थिक तंगी से बचने के लिए फिजूलखर्ची पर रोक लगाना होगा. टकराव की स्थिति आपके लिए हितकर नहीं होगी.
यह भी पढ़ें: ITBP/BSF/CISF GD Constable 2021: 2847 पदों पर महिलाओं की भर्तियां, जल्द करें अप्लाई
धनु (Sagittarius): रविवार का दिन बेहद खुशियों से भरा रहेगा. मन में पैसों को लेकर कई तरह के विचार आ सकते हैं. व्यापार को बढ़ाने के नए तरीके सोचेंगें. कीमती वस्तुएं खरीदने के लिए समय अनुकूल होगा. अधिकारी आपको बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं.
मकर (Capricorn): आपका व्यक्तित्व खुशबू की तरह चारों तरफ महकेगा. आपको अपनी प्रतिभा व योग्यता को साबित करने का अवसर मिलेगा. सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिलने के संकेत हैं. आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं तो कुछ मामलों में राहत मिलेगी.
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में घमासान! आलाकमान ने भूपेश बघेल से ढाई-ढाई साल वाला फॉर्मूला मानने को कहा- सूत्र
कुंभ (Aquarius): आपको अपने विचारों में परिवर्तन नजर आएगा. उत्साहपूर्वक व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करेंगे. पुराने निवेशों से अच्छे रिटर्न्स मिलने की संभावना है. युवाओं को करियर में बेहतर विकल्प की तलाश रहेगी. वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलेगी.
मीन (Pisces): रविवार को आपकी वाणी ही आपका वरदान है. कपड़ों के व्यापारियों के लिए निराशा का दिन हो सकता है. जल्दी लाभ कमाने के चक्कर में गलत तरीके नहीं अपनाएं. पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा. महिलाएं घर की साफ-सफाई में बिजी रहेंगी.
देश
‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।
गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना
छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।
सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज
केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:
“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम
आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”
‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’
दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।
छत्तीसगढ़
कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
- कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प
पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।
- बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:
परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।
भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।
खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।
“सुशासन सरकार का संकल्प”
सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
देश
पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों में बीजेपी का विस्तार, कई प्रदेशों में रचा नया राजनीतिक इतिहास

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए लगातार चुनावी सफलताओं का नया इतिहास रचा है। एक समय जिन राज्यों में बीजेपी का प्रभाव सीमित था, वहां आज पार्टी न केवल सत्ता में पहुंची है बल्कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बीजेपी ने संगठन विस्तार, मजबूत नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति के दम पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जनाधार बढ़ाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक इबारत लिखी है।
- महाराष्ट्र और हरियाणा से मिली नई दिशा
साल 2014 बीजेपी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। महाराष्ट्र में पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार का गठन हुआ। इसी वर्ष हरियाणा में भी पार्टी ने नया इतिहास रचते हुए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।
- पूर्वोत्तर में मजबूत हुआ कमल
पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का विस्तार वर्ष 2016 से तेज़ी से शुरू हुआ। असम में पहली बार पार्टी की सरकार बनी और सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू और मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की। वर्ष 2018 में त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लंबे शासन को समाप्त कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
- ओडिशा में बदला राजनीतिक समीकरण
वर्ष 2024 में ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक सत्ता में रही क्षेत्रीय राजनीति को चुनौती देते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर राज्य में नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया।
- संगठन और रणनीति का मिला लाभ
बीजेपी की लगातार चुनावी सफलताओं को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है।



















