देश
02 सितम्बर राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

मेष राशिफल (Aries Horoscope)
फायदा- नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। किए गए कामों से सफलता मिल सकती है। समय का सदुपयोग करेंगे तो सभी काम निपट सकते हैं।
नुकसान- लेन-देन में सावधानी रखें। भावुक होकर कोई फैसला न लें। किसी नजदीकी रिश्तेदार धोखा दे सकता है।
उपाय- देवी मां को लाल चुनरी और चूड़ियां अर्पित करें।
वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)
फायदा- संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। आमदनी बढ़ सकती है। डेली रूटीन से धन लाभ और फायदा होगा।
नुकसान- स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं है। बिना सोचे-समझे कोई नया काम शुरू न करें। लव लाइफ में परेशानी का अनुभव करेंगे।
उपाय- हनुमान मंदिर के पुजारी को लाल वस्त्र का दान करें।
मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)
फायदा- नौकरी में प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। लेन-देन और निवेश के मामलों में नई प्लानिंग करेंगे। मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा।
नुकसान- सोचे हुए काम नहीं होने से दुख होगा। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद न करें। आपकी बात से किसी का दिल दुख सकता है।
उपाय- गरीब महिलाओं को मेहंदी और लाल चूड़ी का दान करें।
कर्क राशिफल (Cancer horoscope)
फायदा- संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। परिवार की अपेक्षाओं पर खरें उतरेंगे। ऑफिस में सभी आपके काम की तारीफ करेंगे।
नुकसान- छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। पार्टनरशिप में कोई काम शुरू न करें। कोई आपकी इमेज खराब कर सकता है।
उपाय- रोटी पर थोड़ा गुड़ रखकर गाय को खिलाएं।
सिंह राशिफल (Leo Horoscope)
फायदा- लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। नौकरी में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। बिजनेस से जुड़ी यात्रा फायदेमंद रहेगी।
नुकसान- किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही निवेश करें। पेट से संबंधित बीमारी हो सकती है। बनता हुआ काम रूक जाएगा।
उपाय- अपनी भोजन की थाली से थोड़ा खाना चींटियों को डालें।
कन्या राशिफल (Virgo horoscope)
फायदा- पुराना विवाद हल होने के योग बन रहे हैं। नई जिम्मेदारी के साथ नया पद भी मिल सकता है। परिवार में कोई शुभ काम हो सकता है।
नुकसान- संतान के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। दूसरों के मामले में दखल न दें। किसी करीबी व्यक्ति से अनबन हो सकती है।
उपाय- शमी के पेड़ पर जल चढ़ाएं और ऊं नम: शिवाय बोलें।
तुला राशिफल(Libra Horoscope)
फायदा- सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है। लेखन और ग्लैमर में काम करने वालों को सफलता मिल सकती है। कुछ लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं।
नुकसान- ब्लड प्रेशर वाले मरीज ध्यान रखें। सोचे हुए काम पूरे होने में रुकावटें आ सकती हैं। पति-पत्नी में विवाद हो सकता है।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को तेल से तली चीजों का दान करें।
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)
फायदा- कोई नया काम शुरू करेंगे, जो भविष्य में लाभ पहुंचाएगा। सैलरी में इजाफा हो सकता है। अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे।
नुकसान- कोई महंगी चीज गुम हो सकती है। किसी दूसरे का वाहन न चलाएं, चोट लग सकती है। ज्यादा खर्च होने से मन बैचेन रहेगा।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक शहद से करें।
धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)
फायदा- पैसा निवेश के लिए समय अच्छा है। रुके हुए काम दूसरों की मदद से पूरे हो सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
नुकसान- सेहत का ध्यान रखें। किसी पर अपनी बात थोपने की कोशिश करेंगे। स्टूडेंट को मेहनत के अनुरूप कम सफलता मिलेगी।
उपाय- राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।
मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)
फायदा- जमीन-जायदाद के कामों में फायदा हो सकता है। अच्छी खबर मिलने के योग बन रहे हैं। वेतनवृद्धि या प्रमोशन हो सकता है।
नुकसान- प्रेम संबंध बिगड़ सकते हैं। कुछ मामलों में समझौता करना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के कामों में उलझ सकते हैं।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी की माला अर्पित करें।
कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)
फायदा- बिजनेस को लेकर नई योजना बनाएंगे। पैसों के मामले में माता-पिता का सहयोग मिलेगा। पुरानी बीमारी ठीक हो सकती है।
नुकसान- किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। जल्दबाजी में कोई काम न करें। दूसरों के वाहन का उपयोग न करें।
उपाय- किसी नदी में स्नान करते समय पितरों को जल अर्पित करें।
मीन राशिफल (Pisces Horoscope)
फायदा- कार्यक्षेत्र में नई प्लानिंग हो सकती है। पुराना अटका हुआ पैसा मिल सकता है। कुछ अच्छे बदलाव हो सकते हैं।
नुकसान- जमीन-जायदाद के काम उलझ सकते हैं। कुछ खास कामों में आपसे गलती हो सकती है। किसी से झूठ न बोलें।
उपाय- कांटेदार पौधे की जड़ में पानी डालें।
देश
रूस के कच्चे तेल निर्यात को भारी नुकसान! होर्मुज के बाद भारत के लिए एक और झटका
यूक्रेन के ड्रोन हमलों और टैंकर जब्ती के कारण रूस की तेल निर्यात क्षमता लगभग 40% घट गई है. ईरान युद्ध के कारण खाड़ी देशों से तेल सप्लाई बाधित होने के बाद रूस भारत की रिफाइनरियों के लिए मुख्य तेल आपूर्तिकर्ता बन गया है. ऐसे में अब रूस की निर्यात क्षमता में आई यह गिरावट वैश्विक तेल बाजार को प्रभावित कर सकती है.

Iran isreal war: ईरान जंग के बीच खाड़ी देशों से तेल की सप्लाई बाधित हुई है और ऐसे में रूस का तेल भारत की रिफाइनरियों के लिए लाइफलाइन बना हुआ है. लेकिन अब इस लाइफलाइन पर भी संकट के बादल छाते दिख रहे हैं. यूक्रेन के ड्रोन हमलों से रूस के तेल और गैस निर्यात के इंफ्रास्ट्रक्चर को भारी नुकसान पहुंचा है. यह नुकसान इतना बड़ा है कि रूस की तेल निर्यात क्षमता का कम से कम 40% हिस्सा ठप हो गया है. यह रुकावट रूस के आधुनिक इतिहास में तेल सप्लाई की सबसे गंभीर रुकावट मानी जा रही है.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के बाजार आंकड़ों पर आधारित कैलकुलेशन के मुताबिक, यूक्रेन के ड्रोन हमलों, रूस की एक बड़ी पाइपलाइन पर हमले और टैंकरों की जब्ती के कारण रूस की तेल निर्यात क्षमता का कम से कम 40% हिस्सा ठप हो गया है.
दुनिया के दूसरे सबसे बड़े तेल निर्यातक रूस को यह झटका ऐसे समय लगा है जब ईरान युद्ध के कारण तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच चुकी हैं. रूस की तेल उत्पादन क्षमता उसकी आय का प्रमुख स्रोत है.
यूक्रेन ने बढ़ाए रूस के तेल गैस निर्यात इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले
इस महीने यूक्रेन ने रूस के तेल और ईंधन निर्यात इंफ्रास्ट्रक्चर पर ड्रोन हमले तेज कर दिए हैं. उसने रूस के पश्चिमी क्षेत्र के तीन प्रमुख तेल निर्यात बंदरगाहों- ब्लैक सी में नोवोरोसिस्क, बाल्टिक सागर में प्रिमोर्स्क और उस्त-लुगा को निशाना बनाया है.
रॉयटर्स के अनुसार, बुधवार तक हालिया हमलों के बाद रूस की कच्चे तेल की निर्यात क्षमता का करीब 40% यानी लगभग 20 लाख बैरल प्रतिदिन प्रभावित हो गया है. इसमें प्रिमोर्स्क, उस्त-लुगा और ड्रुज्बा पाइपलाइन भी शामिल हैं, जो यूक्रेन के रास्ते हंगरी और स्लोवाकिया तक जाती है.
यूक्रेन ने पाइपलाइन के पंपिंग स्टेशनों और रिफाइनरियों को भी निशाना बनाया है. उसका कहना है कि वो रूस की तेल और गैस से होने वाली आय को कम करना चाहता है. रूस को तेल गैस निर्यात से देश के बजट का लगभग एक-चौथाई हिस्सा मिलता है. यूक्रेन का कहना है कि वो तेल-गैस से होने वाली आय को कम कर रूस की सैन्य ताकत कमजोर करना चाहता है.
वहीं रूस ने इन हमलों को आतंकवादी कार्रवाई बताया है और अपने 11 टाइम जोन में सुरक्षा कड़ी कर दी है.
बंदरगाह, पाइपलाइन और टैंकर प्रभावित, भारत पर क्या होगा असर?
यूक्रेन का कहना है कि जनवरी के अंत में ड्रुज्बा पाइपलाइन का एक हिस्सा रूसी हमलों में क्षतिग्रस्त हुआ, जिसके बाद स्लोवाकिया और हंगरी ने सप्लाई बहाल करने की मांग की.
7 लाख बैरल प्रतिदिन की क्षमता वाला नोवोरोसिस्क तेल टर्मिनल इस महीने की शुरुआत में हुए यूक्रेनी ड्रोन हमले के बाद प्रभावित हुआ है और इस टर्मिनल से काफी कम तेल लोड हो रहा है.
इसके अलावा, यूरोप में रूस से जुड़े टैंकरों की लगातार जब्ती की जा रही है जिससे मुरमान्स्क बंदरगाह से निकलने वाले आर्कटिक तेल के लगभग 3 लाख बैरल प्रतिदिन निर्यात में रुकावट आई है.
पश्चिमी प्रतिबंधों के बीच रूस को भारत, चीन जैसे एशियाई बाजारों की ओर रुख करना पड़ रहा है, हालांकि वहां भी रूस की क्षमता सीमित है.
रूस चीन को पाइपलाइन के जरिए बिना रुकावट तेल सप्लाई जारी रखे हुए है, जिसमें स्कोवोरोडिनो-मोहे, अतासु-अलाशांकोउ रूट और कोजमिनो बंदरगाह से समुद्री मार्ग शामिल हैं. इन तीनों के जरिए कुल करीब 19 लाख बैरल प्रतिदिन तेल भेजा जा रहा है.
इसके अलावा, रूस अपने सखालिन प्रोजेक्ट्स से भी करीब 2.5 लाख बैरल प्रतिदिन तेल निर्यात कर रहा है और पड़ोसी बेलारूस की रिफाइनरियों को लगभग 3 लाख बैरल प्रतिदिन तेल की आपूर्ति कर रहा है.
भारत की बात करें तो, रूस का कच्चा तेल समुद्री रास्तों के जरिए बड़े कार्गो में लोड होकर भारत पहुंचता है. ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल के युद्ध की वजह से सऊदी, यूएई, कुवैत जैसे खाड़ी देशों से तेल सप्लाई में रुकावट आई है.
इस रुकावट के बीच भारत भारी मात्रा में रूसी तेल खरीद रहा है और रूस एक बार फिर से भारत का शीर्ष तेल आपूर्तिकर्ता बन गया है. ऐसे में रूसी तेल निर्यात में आई भारी कमी भारत पर असर डाल सकती है.
देश
वंदे भारत ट्रेन में परोसा खराब खाना, कंपनी पर लगा 50 लाख का जुर्माना, IRCTC पर भी फाइन
पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

भारतीय रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस में खाने की गुणवत्ता को लेकर बड़ी कार्रवाई की है. रेलवे ने अपनी ही कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. यह कार्रवाई पटना से टाटानगर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में भोजन की गुणवत्ता को लेकर मिली शिकायत के बाद की गई है.
जानकारी के अनुसार, 15 मार्च 2026 को ट्रेन संख्या 21896 पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में एक यात्री ने भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी. इस शिकायत को रेलवे ने गंभीरता से लिया और जांच के बाद कार्रवाई की गई. रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. इसके अलावा संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. साथ ही उस कंपनी के कॉन्ट्रैक्ट को समाप्त करने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं.
वंदे भारत में खाने की गुणवत्ता पर उठे सवाल
रेलवे के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और उन्हें मिलने वाली सेवाओं की गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही या मानकों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. भारतीय रेलवे अपने विशाल नेटवर्क के जरिए हर दिन लाखों यात्रियों को सेवाएं प्रदान करता है. IRCTC के माध्यम से प्रतिदिन 15 लाख से अधिक यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराया जाता है. यह दुनिया के सबसे बड़े ऑनबोर्ड फूड ऑपरेशनों में से एक माना जाता है.
रेलवे का कहना है कि इस तरह के बड़े नेटवर्क में गुणवत्ता बनाए रखना बेहद जरूरी है. इसलिए जब भी किसी तरह की शिकायत सामने आती है, तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाती है. इस घटना के बाद रेलवे ने स्पष्ट कर दिया है कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा. खाने की गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर जिम्मेदार एजेंसियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे.
खराब सेवा पर कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश
यह कार्रवाई उन सभी सेवा प्रदाताओं के लिए भी एक संदेश है कि यात्रियों को बेहतर सेवा देना उनकी जिम्मेदारी है. रेलवे ने कहा है कि आगे भी इस तरह की शिकायतों पर नजर रखी जाएगी और जरूरी कदम उठाए जाएंगे.
देश
सीहोर में ब्रिज निर्माण के लिए खुदाई करते समय धंसी मिट्टी, 3 मजदूरों की दबने से मौत

मध्य प्रदेश के सीहोर में सोमवार (23 दिसंबर) को बड़ी घटना हो गई। ब्रिज निर्माण के लिए खुदाई करते समय अचानक मिट्टी धंस गई। दबने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। एक को सुरक्षित निकाल लिया।
मध्य प्रदेश के सीहोर में सोमवार (23 दिसंबर) को बड़ी घटना हो गई। बुधनी में ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। पुलिया के पास खुदाई करते समय अचानक मिट्टी धंस गई। मिट्टी में दबने से 3 मजदूरों की मौत हो गई। एक को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया है। घटना शाहगंज थाना क्षेत्र के सियागहन गांव की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
रेस्क्यू कर एक को सुरक्षित बाहर निकाला
शाहगंज थाना क्षेत्र के सियागहन गांव में ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार को चार मजदूर निर्माण के लिए दूसरी पुलिया के पास से मिट्टी खोद रहे थे। खुदाई के समय अचानक मिट्टी धंस गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची। रेस्क्यू टीम ने एक मजदूर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तीन की मौत हो गई।
हादसे में इनकी हुई मौत
पुलिस के मुताबिक, लटेरी (विदिशा) निवासी करण (18) पिता घनश्याम, रामकृष्ण उर्फ रामू (32) पिता मांगीलाल गौड और गुना के रहने वाले भगवान लाल पिता बरसादी गौड़ की मौत हो गई। लटेरी निवासी वीरेंद्र पिता सुखराम गौड (25) को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वीरेंद्र को नर्मदापुरम रेफर किया है।
राजलक्ष्मी कंस्ट्रक्शन करवा रहा निर्माण
प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, राजलक्ष्मी कंस्ट्रक्शन पुलिया का निर्माण कार्य करा रहा है। पुलिया सियागहन और मंगरोल गांव को जोड़ती है। पुलिया की रिटेनिंग वॉल बनाते समय पहले से बनी रोड की रिटेनिंग वॉल का स्लैब धंस गया। पोकलेन मशीन से मिट्टी हटाकर चारों मजदूरों को बाहर निकाला गया, लेकिन तीन की मौत हो गई। वीरेंद्र का इलाज चल रहा है।
देश5 years agoTMC की जीत के बाद बंगाल में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्याओं से कांप उठा देश, देखें Video
क्राइम5 years agoRaipur Sex Racket: राजधानी रायपुर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, कमरे के अंदर जाते ही पुलिसवालों के उड़े होश
क्राइम5 years agoपति ने बनाया पत्नी का Sex Video और जीजा को भेजा, हवसी जीजा ने भी किया कई बार बलात्कार, जीजा छत्तीसगढ़ में VIP बटालियन में है PSO!
क्राइम5 years agoकिराएदार के साथ पत्नी मना रही थी रंगरेलियां, पति ने पत्नी और उसके आशिक को दी दर्दनाक मौत
छत्तीसगढ़5 years agoChhattisgarh: चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस में 2 गिरफ्तार, Porn Video डाउनलोड कर करते थे शेयर
क्राइम5 years agoजिस्म की हवस में पागल हुई Chhattisgarh की महिला! प्रेमी संग मिलकर पति की दर्दनाक हत्या
मनोरंजन5 years agoRadhe Full Movie Leaked For Free Download| सलमान खान की Radhe Movie हुई लीक
छत्तीसगढ़5 years agoसहायक ग्रेड 3 सहित इन पदों पर निकली भर्ती, 75000 रुपए मिलेगी सैलरी, 12वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन






























