छत्तीसगढ़
बिलासपुर : श्रमिकों के उत्थान एवं कल्याण के लिए संचालित की जा रही है कल्याणकारी योजनाएं
बिलासपुर| छत्तीसगढ़ शासन मेहनतकश श्रमवीरों के साथ हर कदम पर खड़ी है फिर चाहे वह कोरोना का संकटकाल हो अथवा अन्य आपातकालीन परिस्थिति। श्रमिकों के उत्थान एवं कल्याण के लिए श्रम विभाग द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। कोविड-19 के कठिन दौर में प्रवासी श्रमिकों के छत्तीसगढ़ आने के दौरान श्रम विभाग द्वारा विशेष कार्य किए गए। इसके साथ ही अन्य राज्यों से आए श्रमिकों को मदद एवं रोजगार देने के लिए भी छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विशेष प्रयास किए गए है।
जिले में श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के हित में निरंतर कार्य किए जा रहे हंै। सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के तहत् 1 लाख 54 हजार 418 श्रमिक एवं छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के तहत् 81 हजार 560 श्रमिक पंजीकृत है। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के तहत् संचालित योजनाओं भगिनी प्रसुति सहायता अंतर्गत अब तक 4 हजार 822 हितग्राहियांे को 2 करोड़ 22 लाख, विश्वकर्मा दुर्घटना मृत्यु पर अंत्येष्टि एवं अनुग्रह राशि भुगतान अंतर्गत 1 हजार 337 हितग्राहियों को 3 करोड़ 39 लाख, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत् 139 हितग्राहियों को 1 करोड़ 39 लाख, नौनीहाल छात्रवृत्ति योजना के तहत् 83 हजार 543 हितग्राहियों को 13 करोड़ 15 लाख, मुख्यमंत्री साईकल सहायता योजना के तहत् 25 हजार 279 हितग्राहियों को 7 करोड़ 75 लाख 84 हजार, मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना के तहत् 19 हजार 440 हितग्राहियों को 2 करोड़ 6 लाख 90 हजार, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना के तहत् 5 हजार 705 हितग्राहियों को 1 करोड़ 6 लाख 3 हजार, मेधावी छात्र-छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत् 1788 हितग्राहियों को 63 लाख 10 हजार 326, सुरक्षा उपकरण सहायता योजना के तहत् 7 हजार 78 हितग्राहियों को 70 लाख, मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास योजना के तहत् 3 हजार 241 हितग्राहियों को 3 करोड़ 31 लाख 77 हजार 924, दुर्घटना में चिकित्सा सहायता योजना (स्थाई अपंगता) के तहत् 8 हितग्राहियों को 4 लाख 50 हजार, दुर्घटना में चिकित्सा सहायता योजना के तहत् 4 हितग्राहियों को 80 हजार, गंभीर बीमारी हेतु चिकित्सा सहायता योजना के तहत 5 हितग्राहियों को 2 लाख 50 हजार, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 31 हजार 626 हितग्राहियों को 3 लाख 79 हजार 512, प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना के तहत् 2 हजार 59 हितग्राहियों को 6 लाख 77 हजार 160, शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न सहायता योजना के तहत् 1 लाख 15 हजार 351 हितग्राहियों को 6 लाख 77 हजार 160 रूपए की सहायता प्रदान की गई है।
इसी प्रकार छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 में 507 हितग्राहियों एवं अब तक 81 हजार 560 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized5 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized6 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized1 day ago
हरेली तिहार : माटी पूजन, कृषि औजारों की पूजा और गेड़ी की परंपरा का पर्व
-
Uncategorized3 days ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
