छत्तीसगढ़
सीएम भूपेश बघेल आज राजनांदगांव जिले को देंगे करोड़ों की सौगात
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 सितंबर को गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से माँ बम्लेश्वरी पावन नगरी में ढाई करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के नवीन भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर राजनांदगांव जिले के ग्राम मानपुर एवं मुढ़ीपार में सहकारी बैंक के शाखा भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। यहां यह उल्लेखनीय है कि मानपुर और खैरागढ़ विकासखंड स्थिति मुढ़ीपार राजनांदगांव जिले के सुदूर अंचल के गांव है। किसानों की सहूलियत के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 24 जुलाई 2021 को जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के नव नियुक्त अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उक्त दोनों ग्रामों में सहकारी बैंक की शाखा के भवन निर्माण की घोषणा की थी। दोनों सहकारी बैंकों के शाखा भवनों का निर्माण 36-36 लाख रूपए की लागत से होगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में भूमिपूजन का यह कार्यक्रम 10 सितंबर को पूर्वान्ह 11.30 बजे से आयोजित होगा। मुख्यमंत्री कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल होंगे। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, खाद्य मंत्री एवं राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर शोभाराम बघेल, संसदीय सचिव एवं मोहला-मानपुर के विधायक इन्द्रशाह मंडावी, छत्तीसगढ़ अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं डोंगरगांव के विधायक दलेश्वर साहू, छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पटिला, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक राजनांदगांव के अध्यक्ष नवाज खान, जिला पंचायत सदस्य पुष्पा गौकरण वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के आतिथ्य में यह कार्यक्रम आयोजित होगा।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized2 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized6 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized2 days ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized7 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized21 hours ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
