Connect with us

छत्तीसगढ़

कोरबा: दुर्घटना के बाद लकवाग्रस्त हुए व्यक्ति को मुआवजा देने न्यायाधीश अदालत कक्ष से आए बाहर

Published

on

कोरबा, छत्तीसगढ़ में कोरबा की जिला एवं सत्र अदालत के न्यायाधीश 42 वर्षीय एक व्यक्ति को 20 लाख रुपये का मुआवजा देने के लिए स्वयं अदालत कक्ष से बाहर आए। वर्ष 2018 में हुई एक सड़क दुर्घटना में यह व्यक्ति घायल होने के बाद लकवाग्रस्त हो गया था।

पीड़ित द्वारिका प्रसाद कंवर स्वास्थ्य कारणों से अदालत कक्ष में नहीं जा पा रहे थे।

सरकार के जनसंपर्क अधिकारी ने रविवार को जारी एक बयान में बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीपी वर्मा कंवर के दुघर्टना में घायल होने और मुआवजे के मामले की शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन सुनवाई कर रहे थे। वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के भी अध्यक्ष हैं।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल के सश्रम कारावास की सजा

उन्होंने बताया कि सुनवाई के दौरान जब न्यायाधीश को पता चला कि स्वास्थ्य कारणों से पीड़ित अदालत कक्ष में नहीं आ पा रहा है तो वह अदालत कक्ष से बाहर निकले और अदालत परिसर की पार्किंग में गए ,जहां पीड़ित वाहन में इंतजार कर रहा था।

अधिकारी के मुताबिक कंवर के वकील पीएस राजपूत और बीमा कंपनी के वकील रामनारायण राठौड़ भी न्यायधीश के साथ पार्किंग में गए और वहीं पर न्यायाशीश ने फैसला सुनाया।

न्यायाधीश ने बीमा कंपनी को आदेश दिया कि वह पीड़ित को 20 लाख रुपये का मुआवजा दे।

गौरतलब है कि दिसंबर 2018 में जिले के रायगढ़ कस्बे के नजदीक मणिकपुर इलाके में पीड़ित की कार ट्रेलर से टकरा गई थी जिससे उनकी रीढ़ की हड्डी सहित शरीर के कई अंगों में गंभीर चोटें आई थी और इस कारण वह लकवाग्रस्त हो गये थे।

यह भी पढ़ें   अवैध शराब बेचने वाले आरोपी के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार

भाषा धीरज सुभाष

सुभाष

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   अवैध शराब बेचने वाले आरोपी के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   International Yoga Day 2023: अच्छे स्वास्थ्य की गारंटी देता है योग, “हर घर आंगन योग” कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर ले हिस्सा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Positive News: इंडिया फर्स्ट टेक कॉनक्लेव मेें छत्तीसगढ़ को चार श्रेणियों में मिला बेस्ट स्टार्ट-अप का आवार्ड
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending