Connect with us

देश

11 सितम्बर राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

Published

on

Rashifal

मेष राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। आज आप अपनी मेहनत से अपने उद्देश्यों की पूर्ति करने में सफल होंगे। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज़ से आज का दिन बेहतर है। आज अपने आसपास के लोगों से सामंजस्य बना रहेगा। आज आपका संपर्क किसी बड़े अधिकारी से होगा जो भविष्य में आपके कार्यों में मदद करेगा।  कला से जुड़े लोगों की समाज में प्रशंसा होगी। आज आपको किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा।

वृष राशि

आज आपका ध्यान आध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। घर में धार्मिक अनुष्ठान करने का मन बनायेंगे। आज आपके पारिवारिक खुशियों में बढ़ोतरी होगी। आज आपके व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होगा। सभी काम बिना किसी रुकावट के पूरे होते जायेंगे। आज परिवार के सदस्यों के साथ रिश्ते और बेहतर होंगे। आज आपको जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। ऑफिस के काम में आपको बॉस से वाहवाही मिलेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है।

मिथुन राशि

आज पारिवारिक कार्यों को लेकर थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी। आज कोई अनजान व्यक्ति आपका मूड खराब कर सकता है लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। आज घर में नन्हें मेहमान के आने का योग बना हुआ है। आज दोस्तों से होने वाली कुछ जरूरी मुलाकाते आपके लिए फायदेमंद होगी। किसी नये काम की शुरूआत करने पर परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी।  पिता बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बितायेंगे।

कर्क राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज किसी काम को पूरा करने में थोड़ा वक्त लगेगा लेकिन सहकर्मियों की मदद से पूरा करने में सफल होंगे। आज आपको ओवर कॉफिडेंट होने से बचना चाहिए। आज आपके खर्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन आज बेहतरीन रहने वाला है। आज आप परिवार के लोगों के साथ अलग-अलग पकवानों का आनंद उठायेंगे। बच्चे अपने मनपसंद खिलौने के लिए आज जिद्द करेंगे। छात्रों को आज का दिन सफलता दिलाने वाला होगा।

यह भी पढ़ें   रिलीज होने से पहले ही ‘Gadar 2’ और ‘OMG 2’ में कड़ी टक्कर!

सिंह राशि

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज किसी काम से आपको बड़ा फायदा होगा। घरेलू कार्यों में भाई का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। इस राशि के नवविवाहित आज किसी अच्छी जगह पर पिकनिक मनाने का प्लान बनायेंगे। आज जीवनसाथी से आपको कोई खूबसूरत तोहफा मिलेगा। आज उन लोगों से बातचीत करने के लिए अच्छा दिन है जिनसे आपकी मुलाकात कभी-कभी ही होती है। आज समाज में अपके व्यक्तित्व की प्रशंसा होगी। बच्चे खेल कूद में व्यस्त रहेंगे।

कन्या राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए है। आज किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। इस राशि के लवमेट के लिये आज का दिन यादगार रहेगा। आज किसी जरूरी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। इस राशि के बिल्डर्स को आज नया कॉन्ट्रैक्ट साइन करने को मिलेगा। छात्र आज किसी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भरने का मन बनायेंगे। आज कार्यों को समय से पूरा करने में सफल होंगे।

तुला राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको गुस्सा करने से बचना चाहिए। साथ मिलकर काम करने से आपका काम बेहतरीन ढंग से पूरा होगा। आज आपकी किस्मत आपका साथ देगी। थोड़ी-सी मेहनत से ही अच्छा मुनाफा होगा।  इस राशि के इंजीनियर्स को किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आयेगा। आज जरूरत से ज्यादा भावुक होना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति और बेहतर होगी।

वृश्चिक राशि

 आज आपका दिन काफी अच्छा रहेगा।  घरेलू समस्याओं को सुलझाने में आज आप सफल होंगे। आज जीवनसाथी का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। इस राशि के छात्रों को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आयेगा। आज ऑफिस का कोई रुका हुआ काम पूरा कर लेंगे। इस राशि के लवमेंटस अपने साथी को कोई ड्रेस गिफ्ट कर सकते हैं। आज दोस्तों की मदद से धन लाभ हो सकता है। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहेगा।

धनु राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर होगा। इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई में मन लगेगा। कोई महत्वपूर्ण टॉपिक आज किसी दोस्त की मदद से समझने में सफल होंगे।  विद्यार्थियों को करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे। संतान पक्ष की ओर से आज आपको सुख प्राप्त होगा। आज किसी खास काम के परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। आज आपको किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगा।  वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें।

यह भी पढ़ें   Bilaspur Crime: चरित्र शंका के शक में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, चंद घंटों में हुआ गिरफ्तार...

मकर राशि

आज आपका दिन खास रहेगा। सामाजिक कार्यों में आज आपकी सक्रियता बढ़ेगी जिससे समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आपको कोई बड़ी सफलता प्राप्त होगी जिससे पूरे दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी। आज आप लोगों को अपनी बातों से सहमत कर लेंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात करने का मन बनायेंगे। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। आज आपकी सोच में नयापन आयेगा। बच्चे घर के कामों में आज माता की मदद करेंगे।

कुंभ राशि

आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिये आज के दिन करियर में नया बदलाव होगा। आज आपकी सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी। छात्र अपने पढ़ाई के टाइम-टेबल में बदलाव करेंगे। आज जो काम करने की सोचेंगे, उसे पूरा कर लेंगे। आज आप जीवनसाथी से कोई बात शेयर करेंगे। आज पारिवारिक महौल खुशनुमा बनेगा सभी लोग साथ बैठकर किसी काम को पूरा करने की योजना बनायेंगे।

मीन राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलावा आयेगा। इस राशि के भाई-बहन मंदिर में भगवान के दर्शन करने जा सकते हैं। आज पैसों का लेन-देन सावधानी के साथ करें। सोच- समझकर और योजना बनाकर काम करने से आपको सफलता जरूर मिलेगी। आज घरेलू जरूरतों को पूरा करने में कुछ पैसे खर्च करेंगे। आज कोई जरूरी कागजात ना मिलने से आपका मूड खराब हो सकता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान

Published

on

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना

छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।

यह भी पढ़ें   अमरनाथ यात्रा आज से शुरू

सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज

केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:

“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम

आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”

‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’

दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

Published

on

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प

पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।

  • बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
यह भी पढ़ें   थमने का नाम नहीं ले रहा मणिपुर में गृहयुद्ध, यहां पढ़ें ताजा अपडेट...

नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:

  • परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।

  • भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।

  • खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।

“सुशासन सरकार का संकल्प”

सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

Continue Reading

देश

पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों में बीजेपी का विस्तार, कई प्रदेशों में रचा नया राजनीतिक इतिहास

Published

on

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए लगातार चुनावी सफलताओं का नया इतिहास रचा है। एक समय जिन राज्यों में बीजेपी का प्रभाव सीमित था, वहां आज पार्टी न केवल सत्ता में पहुंची है बल्कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बीजेपी ने संगठन विस्तार, मजबूत नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति के दम पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जनाधार बढ़ाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक इबारत लिखी है।

  • महाराष्ट्र और हरियाणा से मिली नई दिशा
यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री भूपेश ने स्वर्गीय बिसाहू दास महन्त की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें दी श्रद्धांजलि

साल 2014 बीजेपी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। महाराष्ट्र में पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार का गठन हुआ। इसी वर्ष हरियाणा में भी पार्टी ने नया इतिहास रचते हुए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।

  • पूर्वोत्तर में मजबूत हुआ कमल

पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का विस्तार वर्ष 2016 से तेज़ी से शुरू हुआ। असम में पहली बार पार्टी की सरकार बनी और सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू और मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की। वर्ष 2018 में त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लंबे शासन को समाप्त कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

  • ओडिशा में बदला राजनीतिक समीकरण
यह भी पढ़ें   अवैध कबाड़ पर पुलिस की कार्यवाही, करीब 4 टन कबाड जप्त... 1 आरोपी गिरप्तार

वर्ष 2024 में ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक सत्ता में रही क्षेत्रीय राजनीति को चुनौती देते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर राज्य में नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया।

  • संगठन और रणनीति का मिला लाभ

बीजेपी की लगातार चुनावी सफलताओं को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending