छत्तीसगढ़
बिलासपुर : बालिका आश्रम और छात्रावासों का होगा औचक निरीक्षण, समय सीमा की बैठक में कलेक्टर डॉ. मित्तर ने दिए निर्देश
बिलासपुर| कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मंथन सभा कक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित बालक एवं बालिका आश्रम तथा छात्रावासों में उपलब्ध सुविधाओं और सुरक्षा के संबंध में की गई व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि बालिका आश्रम और छात्रावासों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। बालिका आश्रम तथा छात्रावासों के संचालन में लापरवाही पाये जाने पर संबंधितों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बालिका आश्रम तथा छात्रावासों के औचक निरीक्षण के लिए जिला स्तरीय महिला अधिकारी को नामांकित करने और जल्द ही रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त को निर्देश दिये। कलेक्टर ने सड़कों की मरम्मत का कार्य अभियान चलाकर करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग एवं नगर निगम के अधिकारियों को दिए।
बैठक में कलेक्टर डॉ. मित्तर ने कहा कि कोविड 19 के कारण जिलों में मृत व्यक्तियों के परिजनों, आश्रितों को अनुदान सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश शासन द्वारा दिए गए हैं। इसके लिए तहसील कार्यालय और नगर निगम क्षेत्र के सभी जोन कार्यालयों में आवेदन लिए जाएं। इसी क्रम में उन्होने अविवादित नामांतरण, सीमांकन और बटवारा के प्रकरणों की समीक्षा की और उन्होंने लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर ने राज्य शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना की प्रगति की समीक्षा की और गोठान समिति तथा महिला स्व सहायता समूहो को की गई भुगतान के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने गोठानों एवं चारागाहों में सोलर पंप तथा फेंसिंग की स्थापना, गिरदावरी, मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान के कार्य, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, प्रगतिरत इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं मुख्यमंत्री वृक्षारोपण योजना के संबंध में जानकारी प्राप्त की और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized3 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized4 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
