देश
01 अक्टूबर राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

मेष राशि
आज आपका दिन खर्चीला रहने वाला है। जरूरत से अधिक चीजों की शॉपिंग हो जाएगी। बेहतर होगा शॉपिंग करने से पहले सामानों की लिस्ट बनाकर बाजार जाएं। इस राशि के छात्रों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। इसके अलावा किसी नए कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी। आपके आर्थिक स्थिति में स्थिरता बनी रहेगी। कार्यों में पिता का सहयोग प्राप्त होता रहेगा।
वृष राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की होनी तय है। इस राशि की महिलाएं नए कपड़े या घर का कुछ समान खरीदने के लिए शॉपिंग करने जाएंगी। दोस्तों की मदद से कोई जरूरी काम पूरा हो जाएगा। आपके मन में कई तरह के रोचक विचार और योजनाएं आएंगी। दिन में यात्रा करते हुए समान या पैसों का ध्यान रखें। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे|
यह भी पढ़ें: ध्यान दें! आज से बदल जाएंगे ये नियम, जान लें… आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर
मिथुन राशि
आज आपका दिन सुनहरे पल लेकर आया है। जीवनसाथी को कोई अच्छा सरप्राइज़ देने की योजना बनाएंगे। खुद को दूसरों के सामने साबित करने में सफल होंगे। कामकाज से संबंधित अच्छे और व्यवहारिक आइडिया आपके दिमाग में आएंगे। बच्चों का पढ़ाई में मन लगेगा। सेहत का खास ख्याल रखें, बाहर का ऑयली खाने से बचें। करोबार में उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। रूका हुआ पैसा वापस आएगा।
कर्क राशि
आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। कामकाज में ज्यादा मेहनत के बावजूद भी कार्यों को पूरा होने थोड़ा समय लगेगा। किसी काम के लिए जितना ज्यादा कोशिश करेंगे उतनी अच्छी सफलता मिलेगी। कागजात पूरा न होने की वजह से कोई सरकारी कार्य रुक सकता है। बच्चे, भाई-बहन के साथ पार्क में घूमने जाएंगें। दाम्पत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी आपको मनपसंद खाना बनाकर खिलाएंगे।
यह भी पढ़ें: काम की खबर: 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे ये नियम, आज ही जान लें वरना… आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर
सिंह राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। सोचे हुए काम समय से पूरा करने में कामयाब होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कोई काम किसी पर पूरी तरह से डिपेंड होकर न करें तो अच्छा है। किसी बात को समझने में असमंजस की स्थिति बनेगी। रोजमर्रा और महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने में मेहनत और भाग-दौड़ थोड़ी ज्यादा करनी पड़ेगी। किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से बचें। छात्रों को सफलता हासिल होगी।
कन्या राशि
आज आपका दिन नई सौगात लेकर आया है। करियर संबंधी कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर का वातावरण खुशनुमा हो जाएगा। मन में पैसों को लेकर कई तरह के विचार आएंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने के लिए समय बेहतर है। इस राशि के जो लोग वकील हैं उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल होगी। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। सारी परेशानियों का हल निकलेगा।
यह भी पढ़ें: त्यौहार पर नई कार खरीदने का है मन, तो इन बातों का रखें ध्यान… मिलेंगे बेस्ट डील
तुला राशि
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। जिंदगी के प्रति अपने नजरिए को सकारात्मक पाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। अच्छा रहेगा आप पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें। महिलाओं के लिए दिन राहतपूर्ण रहने वाला है, परिवार के सभी लोग घर के कामों में आपकी सहायता करेंगे।
वृश्चिक राशि
आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आगे बढ़ने के लिए आप कुछ नया सीखेंगे। इस राशि के जो लोग सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उन्हें तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे। इसके अलावा आप कोई नया काम शुरू करने की योजना भी बनाएंगे, जो काफी फलदाई होगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा। सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे।
यह भी पढ़ें: Lifestyle : ब्रेकअप के बाद ऐसे रखें अपना ख्याल, अपनाएं ये खास टिप्स
धनु राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। दोपहर तक आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी, जो आपकी प्रतिभा मान-सम्मान बढ़ाने में कारगर साबित होगी। आपको कुछ ऐसे काम दिए जाएंगे, जिन्हें आप आसानी से पूरा कर लेंगे। इस राशि के जो लोग विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें किसी नई खोज में बड़ी सफलता मिलेगी। घर में सुख-सौभाग्य बना रहेगा। पिता का ज्यादा समय बच्चों के साथ बीतेगा, जिससे आपको काफी अच्छा महसूस होगा।
मकर राशि
आज आपका दिन ठीक-ठीक रहेगा। कारोबार में अचानक कोई बदलाव करना पड़ सकता है, ये बदलाव आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। अपने मोबाईल का ध्यान रखें, नहीं तो जल्दबाजी में कहीं रखकर भूल सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। छात्रों को किसी अनुभवी व्यक्ति से अच्छी सलाह मिलेगी। आपको जरूरतमंदों की सहायता करने का मौका मिलेगा। घरेलू कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलता रहेगा।
यह भी पढ़ें: OMG! भारत के इस मंदिर में सोते ही महिलाएं हो जाती है गर्भवती, जाने इस मंदिर का रहस्य
कुंभ राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। बिजनेस में नए प्रयोग करने में सफल होंगे। आप जो भी काम करने की सोचेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। पहले किए गए कामों से भी बेहतर परिणाम प्राप्त होगा। अधिकारी वर्ग आपके काम की तारीफ करेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े काम पूरे हो जाएंगे। रोजगार के नए अवसर आपको प्राप्त होंगे।
मीन राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य संबंधों में नई ताजगी महसूस करेंगे। आज किया हुआ निवेश भविष्य के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। मन से की हुई कोशिशें पूरी हो जाएंगी। सोशल मिडिया पर नए लोगों से संपर्क बढ़ाने में कामयाब होंगे। बच्चे माता-पिता के साथ बजार घुमने जाएंगें, जिससे उनका मन काफी प्रसन्न हो जाएगा। लवमेट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है।
देश
‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।
गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना
छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।
सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज
केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:
“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम
आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”
‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’
दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।
छत्तीसगढ़
कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
- कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प
पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।
- बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:
परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।
भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।
खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।
“सुशासन सरकार का संकल्प”
सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
देश
पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों में बीजेपी का विस्तार, कई प्रदेशों में रचा नया राजनीतिक इतिहास

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए लगातार चुनावी सफलताओं का नया इतिहास रचा है। एक समय जिन राज्यों में बीजेपी का प्रभाव सीमित था, वहां आज पार्टी न केवल सत्ता में पहुंची है बल्कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बीजेपी ने संगठन विस्तार, मजबूत नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति के दम पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जनाधार बढ़ाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक इबारत लिखी है।
- महाराष्ट्र और हरियाणा से मिली नई दिशा
साल 2014 बीजेपी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। महाराष्ट्र में पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार का गठन हुआ। इसी वर्ष हरियाणा में भी पार्टी ने नया इतिहास रचते हुए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।
- पूर्वोत्तर में मजबूत हुआ कमल
पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का विस्तार वर्ष 2016 से तेज़ी से शुरू हुआ। असम में पहली बार पार्टी की सरकार बनी और सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू और मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की। वर्ष 2018 में त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लंबे शासन को समाप्त कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
- ओडिशा में बदला राजनीतिक समीकरण
वर्ष 2024 में ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक सत्ता में रही क्षेत्रीय राजनीति को चुनौती देते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर राज्य में नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया।
- संगठन और रणनीति का मिला लाभ
बीजेपी की लगातार चुनावी सफलताओं को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है।



















