छत्तीसगढ़
02 अक्टूबर राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

मेष राशि
आज आपका चंचल स्वाभाव कुछ लोगों को पसंद आयेगा। आज आप अपने व्यवसाय की गति बढ़ाने के लिए नया प्लान तैयार करेंगे। अगर आप वाहन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो थोड़ा रुक जाये। लम्बे समय से सोचा हुआ कार्य आज पूरा हो जाएगा। आज आपको आय के नये स्त्रोत प्राप्त होंगे। आज बॉस आपके कार्यो को देखकर आपकी प्रशंसा करेंगे। माता के साथ धार्मिक कार्यो में सम्मलित होंगे।
वृष राशि
आज दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहेगा, वह ऑनलाइन शॉपिंग करेंगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलावा आयेगा। दाम्पत्य जीवन में आज मधुरता बनी रहेगी। घर के कामों में परिवार के लोग का सहयोग मिलता रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। लवमेट्स से उपहार मिलेगा।
यह भी पढ़ें: काम की खबर: 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे ये नियम, आज ही जान लें वरना… आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर
मिथुन राशि
आज आप परिवारवालों के साथ समय बिताएंगे। घर में खुशी का महौल बना रहेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक कोई बड़ा फायदा होने के योग बन रहे हैं। टेन्ट हाउस का व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। कहीं रुका हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आर्थिक पक्ष पहले से और मजबूत होगा। स्वास्थ्य बेहतर बनाये रखने के लिए खान-पान का खास ख्याल रखने की जरूरत है। आज धार्मिक कार्यो में मन लगा रहेगा। कार्यों में घर के बड़ों का सहयोग आपको मिलता रहेगा।
कर्क राशि
आज राजनीति से जुडे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज अपने उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। महिलाएं अपने जीवनसाथी को आज कुछ मीठा बना कर खिला सकती है, दोनों के बीच रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। आर्किटेक से जुड़े लोगों को अच्छी जॉब का ऑफर मिलेगा। पिता के साथ आज आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। पिछली कंपनी का अनुभव आज काम आयेगा।
यह भी पढ़ें: त्यौहार पर नई कार खरीदने का है मन, तो इन बातों का रखें ध्यान… मिलेंगे बेस्ट डील
सिंह राशि
आज परिवार के सभी सदस्यों को आनन्द की प्राप्ति होगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक कोई बड़ा फायदा होगा। आपके व्यापार में दिन दूनी रात चौगुनी वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हाथ लगेगी। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा करने से बचे। आज भाई बहन के साथ गेम खेल कर समय बिताएंगे। माता के सेहत में सुधार होगा।
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपके सारे पुराने काम आसानी से हो जाएंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। साइंस से जुड़े बच्चों को अच्छी जॉब का ऑफर मिल सकता है। बिजनेस के सिलसिले में दोस्त के साथ बाहर जा सकते हैं। व्यापार को लेकर आपके पार्टनर से अनबन न हो इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें। लवमेट का रिश्ता परिणय में बदल सकता है। जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी।
यह भी पढ़ें: Lifestyle : ब्रेकअप के बाद ऐसे रखें अपना ख्याल, अपनाएं ये खास टिप्स
तुला राशि
आज के दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। अगर आप नयी जमीन लेने का प्लान बना रहे हैं, तो घर के बड़ों की राय जरूर लें। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा। लवमेट अपने साथी से दिल की बात शेयर करेंगे। इससे रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी। शाम को परिवार के साथ किसी जरूरी मामले पर बात होगी। साथ ही आज आपको परिवार की जरूरतों का भी ख्याल रखने की जरूरत है।
वृश्चिक राशि
बिजनेसमैन के लिए आज का दिन फायदा दिलाने वाला होगा। इस राशि की महिलाएं आज कोई उद्योग शुरू कर सकती है, जिसमें जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक समस्या के कारण आज आप सोच विचार में रहेंगे। साथ ही समस्याओं का हल निकालने के लिए प्लान भी बनायेंगे। आज आपके पड़ोसी आपसे आर्थिक सहायता लेंगे। आज किसी काम को करने में जल्दबाजी न करें, अन्यथा वह काम दोबारा करना पड़ सकता है। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: OMG! भारत के इस मंदिर में सोते ही महिलाएं हो जाती है गर्भवती, जाने इस मंदिर का रहस्य
धनु राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। आज अपने गुरू की मदद से आपके करियर को नयी दिशा मिलेगी। आप अपने ऑफिस का काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने के लिए आज फॉर्म भरेंगे। आज घर में बच्चों के साथ आपका ज्यादा टाइम बितेगा। माता-पिता बच्चों को कोई अच्छी सलाह देंगे। छात्रों को आज ऑनलाइन कुछ नया सीखने को मिलेगा। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए पिता का सहयोग प्राप्त होगा।
मकर राशि
आज आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा। कई दिनों से चल रही कड़ी मेहनत आज रंग लाएगी। ऑफिस में आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, जिसे आप बखूबी निभायेंगे। आज किसी कार्य को पूरा करने के लिए आस-पास के लोगों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी पर भरोसा बनायें रखें, रिश्ते में और मजबूती आयेगी। सेहत के लिहाज से आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। पारिवारिक समस्या आज दूर होगी, घर में खुशहाली बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें: HDFC बैंक ने जारी किया ग्राहकों के लिए दिशा-निर्देश, 1 अक्टूबर से बदल रहा है यह जरूरी नियम
कुम्भ राशि
आज नौकरी में पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। ऑफिस में आपकी कड़ी मेहनत को देखते हुए आपको सम्मानित किया जा सकता है। पहले की हुई गलती से दोस्तों से बिगड़े हुए रिश्तों में आज सुधार आएगा। आज परिवार वालों के साथ घर पर स्वादिष्ट डिनर का आनंद उठाएंगे आज आपके जीवन में चल रही सारी परेशानियों का हल निकलेगा। महिलाएं आज घर के कामों में बिजी रहेंगी, साथ ही बच्चे उनकी सहायता भी करेंगे। काफी समय से चल रही स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
मीन राशि
आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे। आज आपको किसी सामाजिक समारोह में सम्मलित होने का मौका मिलेगा। आज आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। छात्रों को आज बेहतर परिणाम हासिल होंगे। कई दिनों से चल रही दोस्ती आज प्यार में बदल सकती है। स्वास्थ्य आज उत्तम बना रहेगा। पारिवारिक समस्याओं का समाधान ढूढने में आज आप सफल होंगे। दाम्पत्य जीवन में आज शुभ समाचार मिलेगा।
छत्तीसगढ़
केले के पत्तों पर 25 दिनों तक रखकर किया गया नवजात शिशु का इलाज, जानिए किस दुर्लभ बीमारी से था ग्रसित…
बीजापुर। बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में एक अत्यंत दुर्लभ एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजात शिशु को 25 दिनों तक केले के स्टरलाइज पत्तों में रखकर सफलतापूर्वक उपचार किया गया.

बीजापुर। बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में एक अत्यंत दुर्लभ एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजात शिशु को 25 दिनों तक केले के स्टरलाइज पत्तों में रखकर सफलतापूर्वक उपचार किया गया.
ग्राम कोरसागुड़ा विकासखण्ड उसूर निवासी शांति मोटू पूनेम के नवजात को 4 अप्रैल को गंभीर अवस्था में बीजापुर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था. जाँच उपरांत शिशु को Staphylococcal Scalded Skin Syndrome नामक अत्यंत दुर्लभ त्वचा रोग से पीड़ित पाया गया, जिसमें त्वचा जलने जैसी स्थिति में छिलने लगती है और संक्रमण तेजी से फैलता है. यह बीमारी बहुत ही कम मामलों में देखने को मिलती है.
शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा चव्हाण के नेतृत्व में टीम ने 25 दिनों तक लगातार गहन उपचार, एंटीबायोटिक थेरेपी एवं विशेष नर्सिंग देखभाल प्रदान की. उपचार के दौरान शिशु की अत्यंत नाजुक और प्रभावित त्वचा की सुरक्षा के लिए विशेष सावधानियां बरती गईं. शिशु को बाहरी संक्रमण और घर्षण से बचाने हेतु पारंपरिक एवं सहायक उपाय के रूप में स्वच्छ एवं स्टरलाइज किए गए केले के पत्तों का उपयोग किया गया.
इन पत्तों को बिस्तर के रूप में इस प्रकार बिछाया गया कि नवजात की त्वचा को मुलायम और सुरक्षित सतह मिले, जिससे शरीर पर रगड़ कम हो और संक्रमण का खतरा घटे. साथ ही नियमित रूप से पत्तों को बदलकर स्वच्छता बनाए रखी गई, जिससे बच्चे को एक संक्रमण-रहित वातावरण मिल सके.
जा सकती थी नवजात शिशु की जान
डॉ. नेहा चव्हाण ने लल्लूराम डॉट कॉम से बात करते हुए कहा कि नवजात शिशु का यह बेहद ही रियर केस था. इसमें शरीर का ऊपरी चमड़ी का इंपैक्सन रहता है, संक्रमण बहुत ज्यादा रहता है. और इसकी वजह से शिशु को जान खतरे में जा सकती हैं, इसको डॉक्टर को टाइम से दिखाना रहता है, तभी उसका इलाज संभव हो पाता है,
सही समय पर बच्चे को हमारे पास लाया गया. उसको तुरंत हमने एंटीबायोटिक का थेरेपी लगाकर इलाज शुरू किया. इस बीमारी में केले के पत्ते में रखना और ड्रेसिंग करना होता है, वही हमने किया. पूरी तरह से हाइजीनिक इलाज किया, और अब बच्चा पूरी तरह से स्वास्थ्य हैं.
परिजनों ने दिया दिल से धन्यवाद
शिशु के परिजनों ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने अपने बच्चे के जीवित रहने की उम्मीद लगभग खो दी थी, लेकिन चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ के समर्पण, निरंतर देखभाल और अथक प्रयासों ने उनके बच्चे को नया जीवन दे दिया. उन्होंने इसे अपने परिवार के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं बताया और पूरे चिकित्सा दल के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया.
पहली बार आया अनोखा केस
सिविल सर्जन डॉ. रत्ना ठाकुर ने लल्लूराम से कहा कि मैं डॉ. नेहा चव्हाण और उनकी टीम को बधाई देती हूं. इस तरह का केस हमारे हॉस्पिटल में पहली बार आया था, और हमारे डॉक्टरों की टीम ने सही तरीके इलाज कर एक नवजात शिशु को को नई जिंदगी दी है. अगर इस तरह ग्रामीण स्तर पर कोई भी केस आए तो निश्चित ही जिला हॉस्पिटल का लाभ लें.
छत्तीसगढ़
साय कैबिनेट की बैठक कल, विधानसभा के विशेष सत्र समेत अन्य मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक , 29 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक , 29 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
30 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र
छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 30 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय ने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। इसमें बताया गया है कि छठवीं विधानसभा का नवम सत्र 30 अप्रैल को आयोजित होगा। इस सत्र में कुल एक ही बैठक होगी, जिसमें शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे।
महिला आरक्षण पर सियासी घमासान के आसार
इस विशेष सत्र का सबसे बड़ा मुद्दा महिला आरक्षण को लेकर संभावित सियासी टकराव माना जा रहा है। सत्ता पक्ष भाजपा इस मुद्दे पर विपक्ष की भूमिका को लेकर सदन में निंदा प्रस्ताव ला सकती है। वहीं कांग्रेस इस विषय पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।
कैरियर
कल आएंगे 10वीं-12वीं बोर्ड के रिजल्ट, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की घोषणा
Chhattisgarh Board Result : सत्या राजपूत,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि लल्लूराम डॉट कॉम ने पहले ही 29 या 30 अप्रैल को 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुहर लगा दी है।

Chhattisgarh Board Result : सत्या राजपूत,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि 29 या 30 अप्रैल को 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुहर लगा दी है।
शिक्षा मंत्री यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि इंतजार की घड़ियां अब समाप्ति की ओर है। बुधवार दोपहर 2:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं। प्रत्येक परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत है और हर विद्यार्थी में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं निहित हैं।
बता दें कि बोर्ड परीक्षाएं 20 और 21 फरवरी से शुरू हुई थीं, जो 18 मार्च तक चलीं। पहले बोर्ड ने 15 अप्रैल तक परिणाम जारी करने की योजना बनाई थी। हिंदी पेपर लीक होने का मामला सामने आने के बाद 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित करनी पड़ी थी, जिसके कारण रिजल्ट में देरी हुई।
लाखों छात्र कर रहे रिजल्ट का इंतजार
इस वर्ष हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) परीक्षा में कुल 3,20,535 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जबकि हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) में 2,45,785 छात्रों ने परीक्षा दी है। बड़ी संख्या में विद्यार्थी विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होने के लिए रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
बेहतर रहा थापिछले साल का रिजल्ट
पिछले वर्ष 7 मई 2025 को बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित किया था। उस समय कक्षा 10वीं में 68.76% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे, जबकि कक्षा 12वीं का रिजल्ट 82.25% रहा था। अब सभी की नजरें बोर्ड की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं, जिससे छात्रों और अभिभावकों का इंतजार खत्म हो सके।
खेल6 days agoIPL 2026: रायपुर पहुंची RCB की टीम, 10 मई को MI से होगा मुकाबला
देश6 days agoकल सुबह 11 बजे शुभेंदु अधिकारी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक बनेंगे डिप्टी सीएम
खेल3 days agoRCB vs KKR IPL 2026: रायपुर आएंगे बॉलीवुड किंग शाहरुख खान, कोलकाता नाइट राइडर्स का बढ़ाएंगे हौसला, मुकाबले की तैयारियां जोरों पर

















