छत्तीसगढ़
04 अक्टूबर राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

मेष राशि :- शुभ ग्रहों की युति के आशीर्वाद से आप खुश हो सकते हैं। आपके पास किसी प्रकार की ऊर्जा हो सकती है जो आपके आस-पास के लोगों के बीच आपकी प्रतिष्ठा बना सकती है। व्यापार कर रहे लोगों के आज बड़ी मात्रा में धन हाथ मे आने से वह संतुष्ट रहेंगे, लेकिन आप ध्यान देना होगा। आप अपना समय बौद्धिक सामग्री का अध्ययन करने में व्यतीत कर सकते हैं।
वृषभ राशि :- दिन की शुरुआत में आज का दिन सुस्ती भरा हो सकता है। देर शाम के बाद आप नकारात्मकता को नियंत्रित कर सकते हैं। काम के मोर्चे पर नए लोग आपको जोड़ सकते हैं। नए लोगों की मदद से आप अपनी व्यावसायिक योजनाओं में सुधार करने का प्रयास कर सकते हैं। अपने हस्ताक्षर करने से पहले दस्तावेजों को पढ़ने की सलाह दी जाती है।
यह भी पढ़ें: रेव पार्टी केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन से हो रही हैं पूछताछ, तीन लड़कियों समेत 13 लोग हिरासत में
मिथुन राशि :- आज आप आशीर्वाद की मदद से अपने अनिर्णय पर काबू पा सकते हैं। बच्चों का स्वास्थ्य अब बेहतर है। आपके सहकर्मी आपके काम का समर्थन कर सकते हैं, जो परियोजना की दृष्टि से सफलता में परिवर्तित होगा। आपको वेतन के साथ कुछ प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद हो सकती है। डेयरी, जल परियोजनाओं, अनाज, गृहिणी कला और संस्कृति से जुड़े जातक अच्छा कर सकते हैं।
कर्क राशि :- आज आप घरेलू मामलों में व्यस्त हो सकते हैं। आप कलाकृतियों, फिल्मों, फैशन में रुचि ले सकते हैं जिससे आपकी रचनात्मकता में सुधार हो सकता है। आप कुछ कलाकृतियाँ, घरेलू सामान खरीदने पर पैसा खर्च कर सकते हैं जिससे आपकी सामाजिक स्थिति में सुधार होगा। आप दूसरों के साथ अधिक विनम्र हो सकते हैं। आप परिवार या दोस्तों के लिए किसी वांछित स्थान पर जाने की योजना भी बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें: तो बच गई छत्तीसगढ़ के CM बघेल की कुर्सी? सोनिया गांधी ने सौंपी अहम जिम्मेदारी
सिंह राशि :- आज आप खुश रह सकते हैं, आंतरिक जीवन शक्ति आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी। अच्छी नींद के बाद आप आराम महसूस कर सकते हैं। वित्त, पेशे और पढ़ाई के मामले में निर्णय लेने में लापरवाही से बचना चाहिए। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ रोमांटिक पलों का आनंद ले सकते हैं। कभी-कभी, आपको आत्म-सम्मान के मुद्दों का सामना करना पड़ सकता है, और खुशी के पलों को बुरे पलों में बदलने से बचने के लिए आपको धैर्य रखने की आवश्यकता है।
कन्या राशि :- आज आपकी अधिक खर्च करने की प्रवृत्ति आपकी बचत को प्रभावित कर सकती है। काम और घरेलू मोर्चे पर भी खुद को अभिव्यक्त करते समय सावधान रहना चाहिए। धन उधार देने से बचना चाहिए। अचल संपत्ति और अन्य संपत्ति के मुद्दों में महत्वपूर्ण निर्णय लेने को स्थगित कर देना चाहिए। अपनी जिम्मेदारियों से ऊपर उठने की प्रवृत्ति से बचने की कोशिश करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: Teacher’s Job 2021: शिक्षक पद पर निकली है 13000 से अधिक नौकरियां, जल्द करें आवेदन
तुला राशि :- आज आप अपने मजबूत नेटवर्क की मदद से अपनी व्यावसायिक योजनाओं को लागू कर सकते हैं। आप अपनी बुद्धि का उपयोग लाभ प्राप्त करने के लिए कर सकते हैं। आपके घरेलू जीवन में भी सामंजस्य बना रह सकता है, आपके और आपके जीवनसाथी के बीच अच्छी समझ हो सकती है। धातु से जुड़े जातक, बुकिंग एजेंट बेहतर करेंगे।
वृश्चिक राशि :- आज आप काम के मामले में भावुक हो सकते हैं। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आपको अपने दिमाग को अपने दिल से मिलाने से बचना चाहिए। व्यापार, नौकरी और निवेश से संबंधित कुछ निर्णय लेने से पहले अपने अंतर्ज्ञान का पालन करने की सलाह दी जाती है। काम का बोझ हो सकता है लेकिन बड़ों का आशीर्वाद आपको इस गन्दी स्थिति को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।
यह भी पढ़ें: Sex करते करते ही मर गई लड़की! शराब के नशे में था सेक्स कर रहा प्रेमी
धनु राशि :- आज सुबह आपके मन में कुछ शांति हो सकती है, आज आप जल्दी में नहीं हैं जो आपके काम करने के तरीके को प्रतिबिंबित कर सकता है। आपका भाग्य आपकी स्थगित परियोजनाओं और लक्ष्यों को पूरा करने में मदद कर सकता है। आप अपने घरेलू जीवन में सामंजस्य बनाए रखने के लिए अपने घरेलू जीवन में धैर्य दिखा सकते हैं। कुछ त्वचा, पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।
मकर राशि :- आज आप नकारात्मक विचारों के शिकार हो सकते हैं। आप सुस्त महसूस कर सकते हैं। अधीर स्वभाव और अहंकार आपको कठिन निर्णय लेने से पीछे धकेल सकता है। आपको अपने बड़ों के आशीर्वाद की आवश्यकता हो सकती है, जो आपको अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद करेगी। मृत संपत्ति में निवेश करने से बचना चाहिए। लव बर्ड्स बुरे पलों पर चर्चा करने से बचेंगे।
यह भी पढ़ें: Lifestyle : ब्रेकअप के बाद ऐसे रखें अपना ख्याल, अपनाएं ये खास टिप्स
कुंभ राशि :- आज का दिन आपके काम के लिए अच्छा है, काम के मामले में आप अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम हो सकते हैं। पदोन्नति के मामले में आपका बॉस आपको कुछ नई जिम्मेदारी दे सकता है। पार्टनर के साथ विवाद सुलझ सकते हैं। आप अपनी संपत्ति बनाने के लिए पैसे उधार दे सकते हैं। आपके बच्चों का स्वास्थ्य अब बेहतर हो सकता है। आप अपने बच्चों के भविष्य के लिए कुछ निवेश कर सकते हैं।
मीन राशि :- आज आप पर चंद्रमा की कृपा हो सकती है। निजी जीवन के मामले में प्यार हवा में रहेगा। एकल को उपयुक्त मैच मिल सकते हैं। पेशेवर जीवन के मामले में आप बेहतर कर सकते हैं। आपके मित्र और अधीनस्थ कर्मचारी आपका समर्थन कर सकते हैं। रत्न और आभूषण में निवेश निकट भविष्य में सकारात्मक लाभ दे सकता है। बड़ों के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना चाहिए।
यह भी पढ़ें: OMG! भारत के इस मंदिर में सोते ही महिलाएं हो जाती है गर्भवती, जाने इस मंदिर का रहस्य
छत्तीसगढ़
केले के पत्तों पर 25 दिनों तक रखकर किया गया नवजात शिशु का इलाज, जानिए किस दुर्लभ बीमारी से था ग्रसित…
बीजापुर। बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में एक अत्यंत दुर्लभ एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजात शिशु को 25 दिनों तक केले के स्टरलाइज पत्तों में रखकर सफलतापूर्वक उपचार किया गया.

बीजापुर। बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में एक अत्यंत दुर्लभ एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजात शिशु को 25 दिनों तक केले के स्टरलाइज पत्तों में रखकर सफलतापूर्वक उपचार किया गया.
ग्राम कोरसागुड़ा विकासखण्ड उसूर निवासी शांति मोटू पूनेम के नवजात को 4 अप्रैल को गंभीर अवस्था में बीजापुर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था. जाँच उपरांत शिशु को Staphylococcal Scalded Skin Syndrome नामक अत्यंत दुर्लभ त्वचा रोग से पीड़ित पाया गया, जिसमें त्वचा जलने जैसी स्थिति में छिलने लगती है और संक्रमण तेजी से फैलता है. यह बीमारी बहुत ही कम मामलों में देखने को मिलती है.
शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा चव्हाण के नेतृत्व में टीम ने 25 दिनों तक लगातार गहन उपचार, एंटीबायोटिक थेरेपी एवं विशेष नर्सिंग देखभाल प्रदान की. उपचार के दौरान शिशु की अत्यंत नाजुक और प्रभावित त्वचा की सुरक्षा के लिए विशेष सावधानियां बरती गईं. शिशु को बाहरी संक्रमण और घर्षण से बचाने हेतु पारंपरिक एवं सहायक उपाय के रूप में स्वच्छ एवं स्टरलाइज किए गए केले के पत्तों का उपयोग किया गया.
इन पत्तों को बिस्तर के रूप में इस प्रकार बिछाया गया कि नवजात की त्वचा को मुलायम और सुरक्षित सतह मिले, जिससे शरीर पर रगड़ कम हो और संक्रमण का खतरा घटे. साथ ही नियमित रूप से पत्तों को बदलकर स्वच्छता बनाए रखी गई, जिससे बच्चे को एक संक्रमण-रहित वातावरण मिल सके.
जा सकती थी नवजात शिशु की जान
डॉ. नेहा चव्हाण ने लल्लूराम डॉट कॉम से बात करते हुए कहा कि नवजात शिशु का यह बेहद ही रियर केस था. इसमें शरीर का ऊपरी चमड़ी का इंपैक्सन रहता है, संक्रमण बहुत ज्यादा रहता है. और इसकी वजह से शिशु को जान खतरे में जा सकती हैं, इसको डॉक्टर को टाइम से दिखाना रहता है, तभी उसका इलाज संभव हो पाता है,
सही समय पर बच्चे को हमारे पास लाया गया. उसको तुरंत हमने एंटीबायोटिक का थेरेपी लगाकर इलाज शुरू किया. इस बीमारी में केले के पत्ते में रखना और ड्रेसिंग करना होता है, वही हमने किया. पूरी तरह से हाइजीनिक इलाज किया, और अब बच्चा पूरी तरह से स्वास्थ्य हैं.
परिजनों ने दिया दिल से धन्यवाद
शिशु के परिजनों ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने अपने बच्चे के जीवित रहने की उम्मीद लगभग खो दी थी, लेकिन चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ के समर्पण, निरंतर देखभाल और अथक प्रयासों ने उनके बच्चे को नया जीवन दे दिया. उन्होंने इसे अपने परिवार के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं बताया और पूरे चिकित्सा दल के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया.
पहली बार आया अनोखा केस
सिविल सर्जन डॉ. रत्ना ठाकुर ने लल्लूराम से कहा कि मैं डॉ. नेहा चव्हाण और उनकी टीम को बधाई देती हूं. इस तरह का केस हमारे हॉस्पिटल में पहली बार आया था, और हमारे डॉक्टरों की टीम ने सही तरीके इलाज कर एक नवजात शिशु को को नई जिंदगी दी है. अगर इस तरह ग्रामीण स्तर पर कोई भी केस आए तो निश्चित ही जिला हॉस्पिटल का लाभ लें.
छत्तीसगढ़
साय कैबिनेट की बैठक कल, विधानसभा के विशेष सत्र समेत अन्य मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक , 29 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक , 29 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
30 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र
छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 30 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय ने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। इसमें बताया गया है कि छठवीं विधानसभा का नवम सत्र 30 अप्रैल को आयोजित होगा। इस सत्र में कुल एक ही बैठक होगी, जिसमें शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे।
महिला आरक्षण पर सियासी घमासान के आसार
इस विशेष सत्र का सबसे बड़ा मुद्दा महिला आरक्षण को लेकर संभावित सियासी टकराव माना जा रहा है। सत्ता पक्ष भाजपा इस मुद्दे पर विपक्ष की भूमिका को लेकर सदन में निंदा प्रस्ताव ला सकती है। वहीं कांग्रेस इस विषय पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।
कैरियर
कल आएंगे 10वीं-12वीं बोर्ड के रिजल्ट, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की घोषणा
Chhattisgarh Board Result : सत्या राजपूत,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि लल्लूराम डॉट कॉम ने पहले ही 29 या 30 अप्रैल को 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुहर लगा दी है।

Chhattisgarh Board Result : सत्या राजपूत,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि 29 या 30 अप्रैल को 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुहर लगा दी है।
शिक्षा मंत्री यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि इंतजार की घड़ियां अब समाप्ति की ओर है। बुधवार दोपहर 2:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं। प्रत्येक परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत है और हर विद्यार्थी में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं निहित हैं।
बता दें कि बोर्ड परीक्षाएं 20 और 21 फरवरी से शुरू हुई थीं, जो 18 मार्च तक चलीं। पहले बोर्ड ने 15 अप्रैल तक परिणाम जारी करने की योजना बनाई थी। हिंदी पेपर लीक होने का मामला सामने आने के बाद 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित करनी पड़ी थी, जिसके कारण रिजल्ट में देरी हुई।
लाखों छात्र कर रहे रिजल्ट का इंतजार
इस वर्ष हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) परीक्षा में कुल 3,20,535 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जबकि हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) में 2,45,785 छात्रों ने परीक्षा दी है। बड़ी संख्या में विद्यार्थी विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होने के लिए रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
बेहतर रहा थापिछले साल का रिजल्ट
पिछले वर्ष 7 मई 2025 को बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित किया था। उस समय कक्षा 10वीं में 68.76% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे, जबकि कक्षा 12वीं का रिजल्ट 82.25% रहा था। अब सभी की नजरें बोर्ड की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं, जिससे छात्रों और अभिभावकों का इंतजार खत्म हो सके।
देश5 days agoबीजेपी 198, टीएमसी 89 और कांग्रेस 2ः बंगाल चुनाव रिजल्ट का फाइनल आंकड़ा आया, 15 साल बाद ढहा ममता बनर्जी का किला
देश5 days agoपश्चिम बंगाल में BJP की प्रचंड जीत पर बोले PM मोदी- गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल, घुसपैठियों पर होगा सख्त एक्शन
खेल20 hours agoIPL 2026: रायपुर पहुंची RCB की टीम, 10 मई को MI से होगा मुकाबला
देश20 hours agoकल सुबह 11 बजे शुभेंदु अधिकारी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक बनेंगे डिप्टी सीएम

















