Connect with us

छत्तीसगढ़

विधानसभा अध्यक्ष महंत ने छत्तीसगढ़ की बेटी ‘प्रसिद्धि’ को दी बधाई

Published

on

रायपुर 09 अक्टूबर 2021/ छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने सारागांव चाम्पा की बिटिया “प्रसिद्धि” को अमेरिका वर्ल्ड चैंपियनशिप रायफल शूटिंग में रजत पदक जीतने पर बधाई, शुभकामनाएं दी है।दक्षिण अमेरिका के देश पेरू की राजधानी लीमा में शूटिंग के विश्व चैंपियनशिप में 50 मीटर राइफल शूटिंग में रजत पदक जीत कर देश को गौरवान्वित किया है।

छत्तीसगढ़ के जिला जांजगीर चाम्पा के समाजसेवी परदेशी दास महंत की पोती हैं। उनके पिता डाॅ. पीयुदेव महंत ने रेडियोलाजी विशेषज्ञ के तौर पर जांजगीर जिला अस्पताल में एवं माता डाॅ. सीमा महंत ने सारागांव में मेडिकल विशेषज्ञ के तौर पर अपनी सेवाएं दी हैं ।

यह भी पढ़ें   सब्ज़ी मंडी तिफरा में मारपीट का मामला, आरोपी फरार, गिरफ्तारी के प्रयास जारी

वर्तमान में मेडिकल कालेज में प्रोफेसर के पद पर भोपाल में कार्यरत हैं जिस कारण प्रसिद्धि की स्कूली शिक्षा भोपाल के सेंट जोसफ कान्वेंट स्कूल में हुई एवं कक्षा 9 वीं में एन.सी.सी. के माध्यम से शूटिंग में रूचि जागने पर मध्यप्रदेश सरकार के खेल विभाग के टैलेंट हंट द्वारा मध्यप्रदेश शूटिंग एकेडमी में चयनित होकर वहां के प्रशिक्षकों के द्वारा ट्रेनिंग पाकर अपनी प्रतिभा को निखारा एवं भारतीय शूटिंग टीम में निरंतर जगह बनाई।

यह उनका तीसरा विश्व चैंपियनशिप था जिसमें उन्होंने अपने टीम के साथी आयुषी पोद्दार एवं निश्चल के साथ अमेरिका की टीम से अंत तक जोरदार मुकाबला किया, जिसमें उन्होंने रजत पदक प्राप्त कर पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया। इसके पूर्व प्रसिद्धि राष्ट्रीय स्तर पर कई बार स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीत चुकीं हैं।

यह भी पढ़ें   चोरी-छिपे शॉप में घुसे शख्स ने दान किए दो मोबाइल, लोग बोले- दुनिया में खुशियां बांटने वालों की कोई कमी नहीं

प्रसिद्धि के शुरुआती दौर से ही उनके छोटे दादा डा. चरणदास महंत व दादी श्रीमति ज्योत्स्ना महंत ने उनको हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। छोटे से शहर चांपा से शुरू होकर विश्व पटल पर नाम कर प्रसिद्धि ने बेटियों को आगे बढ़ने व अपना मुकाम बनाने का संदेश दिया है। प्रसिद्धि की इस सफलता पर पूरा परिवार, प्रदेश व देश गौरवान्वित है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर रहा है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर प्रदेश स्तरीय श्रमिक सम्मेलन रायपुर में
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG Job Update: कलेक्ट्रेट सारंगढ़ में इन पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिजली बंद की समस्या से उपभोक्ता परेशान तो है ही साथ ही मनमानी बिजली बिल वृद्धि से और भी मायूस नजर आ रहे है।
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending