Connect with us

देश

10 अक्टूबर राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

Published

on

Rashifal

मेष-जोखिम भरा समय है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। प्रेम और संतान पर भी ध्‍यान देने की जरूरत है। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। व्‍यवसायिक लाभ होगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

वृषभ-जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। स्‍वयं के स्‍वास्‍थ्‍य पर भी ध्‍यान देने की जरूरत है। उदर रोग या मूत्र सम्‍बन्‍धी परेशानियों से ग्रसित हो सकते हैं। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यवसायिक दृष्टिकोण से सही चलेंगे। शनिदेव की अराधना करते रहें।

मिथुन-विरोधी परास्‍त होंगे। वे डिस्‍टर्ब करने की कोशिश करेंगे लेकिन कर नहीं पाएंगे। स्‍वयं नतमस्‍तक हो जाएंगे। प्रेम मध्‍यम, स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, व्‍यवसायिक दृष्टिकोण से सही चलेंगे। लाल वस्‍तु का दान करें।

कर्क-मानसिक दबाव बना रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य में नरम-गरम सा रहेगा। बहुत अच्‍छी स्थिति नहीं है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चलेंगे। थोड़ा संयमित होकर चलने की आवश्‍यकता है इन दिनों। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : मतदाता पहचान पत्र से आधार नंबर जोड़ने का अभियान शुरू

सिंह-स्‍वास्‍थ्‍य साथ देगा। आर्थिक परेशानी आ सकती है। प्रेम और संतान भी मध्‍यम रहेगा। व्‍यवसायिक तौर पर सही चलते रहेंगे। लाल कोई भी वस्‍तु पास रखें। बजरंग बली की अराधना करें।

कन्‍या-शारीरिक स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं है। छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं। प्रेम में भी तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। थोड़ा कलहकारी सृष्टि दिख रही है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप लगभग सं‍तुष्‍ट रहेंगे। लाल वस्‍तु का दान करें।

तुला-आर्थिक जोखिम न लें। कुटुम्‍बीजनों से न उलझें। निवेश न करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और व्‍यापार की स्थिति लगभग सही चलेगी। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-नरम-गरम बना रहेगा। बहुत अच्‍छी स्थिति नहीं है। थोड़ा बचकर पार करें। प्रेम और संतान भी मध्‍यम है। व्‍यापारिक लगभग सही है। सूर्यदेव को जल देते रहें।

धनु-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। बहुत अच्‍छी स्थ्‍िाति नहीं दिख रही है। थोड़ा चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। साझेदारी में समस्‍या आ सकती है। व्‍यापारिक तौर पर आप सही चलेंगे लेकिन डिस्‍टर्बेंस के साथ। बजरंग बली की अराधना करें।

यह भी पढ़ें   बंगाल में हिंसा जारी, BJP प्रवक्ता संबित पात्रा ने TMC को ठहराया जिम्मेदार

मकर-आर्थिक मामले सुलझेंगे। कुछ विवादास्‍पद समाचार मिलने के संकेत हैं। हालांकि कोई नुकसान नहीं होगा आपका। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम और संतान पर ध्‍यान दें। व्‍यापार लगभग ठीक चलेगा। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-शासन सत्‍ता पक्ष का थोड़ा भ्रामक रोल समझ में आएगा आपको। कोर्ट कचहरी से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य करीब-करीब ठीक है। नए व्‍यापार की शुरुआत न करें। प्रेम मध्‍यम है। कुल मिलाकर मध्‍यम समय कहा जाएगा। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मीन-मान सम्‍मान पर ठेस पहुंच सकती है। थोड़ा ध्‍यान देने की आवश्‍यकता है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार मध्‍यम रहेगा। कुल मिलाकर मध्‍यम समय है। थोड़ा ध्‍यान देने की आवश्‍यकता है आपको। भगवान शिव की अराधना करते रहें। लाल वस्‍तु पास रखें।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान

Published

on

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना

छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।

यह भी पढ़ें   CG: होली से पहले जिला प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला, नहीं मानी ये बात तो हो सकती है जेल

सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज

केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:

“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम

आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”

‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’

दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

Published

on

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प

पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।

  • बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
यह भी पढ़ें   लक्षद्वीप में बनने जा रहा है नया एयरपोर्ट, क्या है मोदी सरकार का पूरा प्लान?

नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:

  • परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।

  • भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।

  • खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।

“सुशासन सरकार का संकल्प”

सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

Continue Reading

देश

पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों में बीजेपी का विस्तार, कई प्रदेशों में रचा नया राजनीतिक इतिहास

Published

on

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए लगातार चुनावी सफलताओं का नया इतिहास रचा है। एक समय जिन राज्यों में बीजेपी का प्रभाव सीमित था, वहां आज पार्टी न केवल सत्ता में पहुंची है बल्कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बीजेपी ने संगठन विस्तार, मजबूत नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति के दम पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जनाधार बढ़ाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक इबारत लिखी है।

  • महाराष्ट्र और हरियाणा से मिली नई दिशा
यह भी पढ़ें   22 जनवरी को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला

साल 2014 बीजेपी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। महाराष्ट्र में पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार का गठन हुआ। इसी वर्ष हरियाणा में भी पार्टी ने नया इतिहास रचते हुए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।

  • पूर्वोत्तर में मजबूत हुआ कमल

पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का विस्तार वर्ष 2016 से तेज़ी से शुरू हुआ। असम में पहली बार पार्टी की सरकार बनी और सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू और मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की। वर्ष 2018 में त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लंबे शासन को समाप्त कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

  • ओडिशा में बदला राजनीतिक समीकरण
यह भी पढ़ें   राष्ट्रपति करेंगे छत्तीसगढ़ के शिक्षक प्रमोद शुक्ला को सम्मानित

वर्ष 2024 में ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक सत्ता में रही क्षेत्रीय राजनीति को चुनौती देते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर राज्य में नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया।

  • संगठन और रणनीति का मिला लाभ

बीजेपी की लगातार चुनावी सफलताओं को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending