Connect with us

छत्तीसगढ़

10 राज्यों के 60 जिलों के कलेक्टर के साथ PM मोदी ने की वर्चुअल बैठक, बिलासपुर कलेक्टर भी हुए शामिल

Published

on

बिलासपुर| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड प्रबंधन के लिए विभिन्न जिलों में बनाएं गए रणनीति की जानकारी लेने के लिए देश के 10 राज्यों के 60 जिलों के कलेक्टरांे से वीडियो कान्फे्रंसिंग के माध्यम से रूबरू हुए। बिलासपुर कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर भी इस बैठक में शामिल हुए।प्रधानमंत्री ने जिलों में कोविड प्रबंधन की सराहना की। जिसके फलस्वरूप महामारी के संक्रमण के दूसरे लहर पर नियंत्रण पाया गया है। जिला प्रशासन की टीम, डाॅक्टर्स, फ्रन्टलाईन वर्कर, जो 24 घण्टे कार्य कर रहे हैं, उनके सब के संयुक्त प्रयास से कोविड के दूसरे लहर में नियंत्रण पाया गया। उसके लिए राज्य सरकार को प्रधानमंत्री द्वारा बधाई दी गई। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि कोविड के बेहतर प्रबंधन के लिए विभिन्न जिलों मंे जो प्रयास किया गया है, नवाचार किये गये है, इन सबका दस्तावेजीकरण करके कामन प्लेटफार्म में भी शेयर किया जाये। ताकि बाकि जिलों के काम आ सके।

यह भी पढ़ें   सीएम साय ने युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा- विकसित छत्तीसगढ़ में सहकारिता की होगी बड़ी भूमिका


उल्लेखनीय है कि बिलासपुर जिले में भी जिला प्रशासन द्वारा कोविड प्रबंधन के लिए बनाई गई रणनीति के परिणाम स्वरूप जिले में पाॅजिटिविटी रेट 47 प्रतिशत से घटकर 15 प्रतिशत हो गई है। जिले में 4 लाख से अधिक लोगों को कोविड टीका का प्रथम डोज और लगभग 70 हजार लोगों को दूसरा डोज लगाया जा चुका है। जिले में कोरोना संक्रमण से प्रभावित 58 हजार से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना के संभावित तीसरे लहर के मद्देनजर जिले में नियंत्रण का उपाय प्रारंभ कर दिया गया है। हाईफ्लो आॅक्सीजन बेड की संख्या बढ़ाई जा रही है।

बच्चों को भी यह लहर प्रभावित कर सकती है। इसको ध्यान में रखते हुए शासकीय एवं निजी अस्पतालों में शिशु वार्ड में वृद्धि की जा रही है। बिलासपुर जिले के हर जनपद मुख्यालय में कोविड केयर सेंटर की स्थापना की गई है। यह सब स्थायी स्ट्राक्च्र है। कोविड से लड़ाई लगातार जारी रहेगी। कोरोना का यदि तीसरा लहर आता है तो जितने भी इंफ्रास्ट्राक्चर बढ़ाए गए हैं। उनका इस्तेमाल किया जायेगा। कोविड से सुरक्षा के लिए 45 वर्ष से अधिक और 18 से 44 वर्ष के लोग वेक्सीनेशन कराएं, इसके लिए लगातार प्रयास जारी है।

यह भी पढ़ें   IAS भुवनेश यादव बने कृषि विपणन बोर्ड के नए प्रबंध संचालक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री बघेल आज से फिर बस्तर संभाग के दौरे पर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   जनजातिय समुदाय को अधिक से अधिक दें शासकीय योजनाओं की जानकारी अधिकारियों की बैठक में राज्यपाल उइके ने दिए निर्देश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   जनजातिय समुदाय को अधिक से अधिक दें शासकीय योजनाओं की जानकारी अधिकारियों की बैठक में राज्यपाल उइके ने दिए निर्देश
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending