Connect with us

छत्तीसगढ़

अम्बिकापुर: मंत्रियों ने ली अफसरों की क्लास, बोले- अस्पताल को बना रखा है मजाक

Published

on

अम्बिकापुर. पिछले 36 घंटे में एसएनसीयू समेत अस्पताल के शिशु वार्ड में चार बच्चों की मौत और दो की सूचना से हंगामा मचा हुआ है। बच्चों की मौत के बाद परिजनो ने इलाज मे लापरवाही का आरोप लगाया है। इसे गंभीरता से लेते हुए टीएस सिंहदेव दिल्ली से लौट आए। उन्होंने मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एमसीएच भवन में एसएनसीयू वार्ड का निरीक्षण किया व लगातार चार मौतों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने डीन डा. आर मूर्ति, अधीक्षक डॉ. लखन सिंह व विभाग के एचओडी डॉ. जेके रेलवानी से बच्चों को दिए गए उपचार व एसएनसीयू में बच्चों की स्थिति की जानकारी ली और फिर बन्द कमरे में प्रबंधन के साथ बैठक की।

इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि एक साथ चार मौतें होना चिंताजनक है। आज भी दो और मौतों की जानकारी मिली थी लेकिन वे बच्चे नियोनेटल नही थे। उन्होंने कहा, अगर निरंतर मौतें हो रही हैं तो इसका कारण जानने आया था कि कही आक्सीजन की कमी तो नही थी। वजन कम होने, प्री मेच्योर व अन्य कारणों से सामान्य से ज्यादा मौतें देखने को मिलती है लेकिन एक साथ चार मौतें चौकाने वाली है क्योंकि ये आंकड़े सामान्य से अधिक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रतिवर्ष 6 लाख बच्चों का जन्म हो रहा है और उनमें से 22 हजार बच्चों को एसएनसीयू में भर्ती होना पड़ रहा है। वजन कम व समय से पहले जन्म के कारण मौतें हो रही है और सिर्फ एक अस्पताल नहीं बल्कि रायपुर, सरगुजा व जगदलपुर में मौत का प्रतिशत अधिक है। इसके कारणों का गहराई से पता लगाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि गर्भवती माताएं आ रही हैं तो यह देखना होगा कि उन्होंने एचबी टेस्ट कराया है या नही। कुछ जगहों पर देखा जा रहा है कि पहले तीन माह तक महिलाएं गर्भधारण की जानकारी नही दे पाती है। महिलाओं में आयरन, एचबी टेस्ट व अन्य बुनियादी चीजों को लेकर पहल करनी होगी। महिलाओण का एचबी काउंट कराना जरूरी है। इसके साथ ही नियमित एएनसी चेकअप व जन्म के बाद बच्चों के देखभाल पर ध्यान देना जरूरी है।

लापरवाही पर होगी कार्रवाई

मरीज के परिजन द्वारा समय समय पर लगाए जाने वाले लापरवाही के आरोप व रिफर करने की शिकायत पर उन्होंने कहा कि अस्पताल में बिस्तर की संख्या 30 हो गई है और इसे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। लगातार मरीज आ रहे हैं, इससे दबाव बना है। कोई भी नही चाहता कि मृत्यु हो फिर भी अगर परिजन कह रहे है तो उनसे भी पूछा जाएगा और लापरवाही पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

एमसीएच का किया निरीक्षण, सिंहदेव के साथ बैठक कर लगाई फटकार

मेडिकल कॉलेज के एमसीएच स्थित एसएनसीयू में एक साथ 4 बच्चों की मौत को लेकर प्रदेशभर में मचे बवाल के बाद रात प्रदेश के नगरीय प्रशासन व जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया भी सरगुजा पहुंचे। मंत्री डॉ. डहरिया के साथ खाद्यमंत्री अमरजीत भगत भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एमसीएच भवन का निरीक्षण किया

यह भी पढ़ें   एंकर तारबाहर पुलिस व एसीसीयु की संयुक्त कार्यवाही से अन्तराजिय चोर गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे। जिनके कब्जे से 7 नग मोटर सायकिल बरामद।

व एसएनसीयू व प्रसूति वार्ड में बच्चों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। अस्पताल के निरीक्षण के बाद मंत्री डॉ. डहरिया सीधे प्रबंधन की बैठक ले रहे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के पास पहुंचे व अधिकारियों से घटना को लेकर जानकारी ली। बैठक में पहुंचते ही मंत्री डॉ. डहरिया ने कड़ी नाराजगी जताते हुए 15 व 16 अक्टूबर को मरने वाले बच्चों की संख्या व मौत के कारणों की जानकारी मांगी ।जिस पर डीन डॉ. मूर्ति व अन्य चिकित्सकों ने बताया कि बच्चे लो बर्थ, प्री मैच्योर थे और उन्हें अन्य कॉम्प्लिकेशन भी थी। मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि अस्पताल में 15 दिन में 37 मौतें हुई है जो बहुत ज्यादा हैं।

इस पर अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल में 139 एडमिशन हुए जिसमें से 37 मौतें हुई हैं। इनमें से 19 न्यू बोर्न बच्चे हैं। डॉ. डहरिया ने कड़े लहजे में नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि घटना के दिन कौन कौन डॉक्टर की ड्यूटी लगाई गई थी इसके साथ ही पिछले 15 दिन के डॉक्टरों का ड्यूटी चार्ट उपलब्ध कराया जाए। इसके साथ ही होने वाली मौतों की रिपोर्ट भी बनाकर दी जाए। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव से कहा कि उस दिन अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं था। उस दिन चार प्रोफेसर की ड्यूटी थी लेकिन कोई नही था। यहां एक जिम्मेदार डॉक्टर को हमेशा रहना चाहिए। इस बात की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान विधायक डॉ. प्रीतम राम, पादप बोर्ड के अध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक, श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद, 20 सूत्रीय क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, मेयर डॉ. अजय तिर्की, जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, जेपी श्रीवास्तव व अन्य मौजूद थे।

साफ सफाई पर भी नाराजगी

बैठक में उन्होंने साफ सफाई को लेकर नाराजगी जताई। अस्पताल में चारों तरफ गंदगी है। इसे लेकर उन्होंने डीन से सवाल किया। मंत्री श्री सिंहदेव ने कहा कि अस्पताल में मरीज के परिजन के अनियमित आगमन को सुधारना होगा। अस्पताल के पाइप लाइन में बोरी, चादर, सेनेटरी पेड निकल रहा है। बोरी और चादर कौन डालता है।

आवश्यकताओं को पूर्ण करने का आश्वासन

मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि हेल्थ डिपार्टमेंट को 8 करोड़ रुपए दिया जाता है। प्रोफेसर की जरूरत है तो ले आओ, वेतन हम देंगे। चिकित्सकों ने अस्पताल में वार्मर व बेड की संख्या बढ़ाने की मांग की जिसपर उन्होंने व्यवस्थाओं में सुधार करने व संसाधन उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। एमसीएच व जिला अस्पतालों में बेड व वार्मर की व्यवस्था की जाएगी।

सिंहदेव ने कहा -उपलब्ध कराएं फुटेज

इधर घटना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने कहा कि आप कह रहे हैं डॉक्टर थे ,तो मंत्री जी के पास जानकारी कैसे है कि कोई नहीं था। इसका मतलब किसी ने बताया। इसलिए उस दिन का सीसीटीवी फुटेज मंत्री जी को उपलब्ध कराएं व 15 दिनों का डाटा दें।।

डॉक्टर से बुलाकर पूछताछ

आज बैठक के दौरान उस ड्यूटी डॉक्टर को बुलाकर पूछताछ की जिसपर उन्होंने बताया कि उस रात वे ड्यूटी पर थी व बच्चों को देखने के साथ ही उनकी रिपोर्ट लिखी थी व परिजन को भी वस्तुस्थिति से अवगत कराया था। इस पर मंत्री श्री सिंहदेव ने कहा कि रायपुर व जगदलपुर की तुलना में यहां मौत का प्रतिशत 28 है लेकिन यह भी अधिक है। इसे कम करने की जरूरत है। वहीं मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि सीएमएचओ सभी निजी हॉस्पिटल की भी सारी जानकारी रखें। कितना रिफर निजी अस्पताल से आया है। बोलने से काम नहीं चलेगा। पूरी जानकारी लेनी पड़ेगी, इसकी जिम्मेदारी सीएमएचओ की है।

यह भी पढ़ें   सुकमा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, कई नक्सलियों को लगी गोली

पुराने समय के लोग कर रहे नेतागिरी

बैठक में मंत्री सिंहदेव ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अस्पताल में अभी भी पुराने समय के लोग नेतागिरी कर रहे हैं। रिटायर होने के बाद भी कश्यप नामक बाबू खुलेआम घूम रहा है कब्जा करके बैठा है।

अब एमएस व एचओडी की एक साथ छुट्टी नहीं

बैठक के दौरान डॉ.डहरिया ने कहा कि यह प्रशानिक लापरवाही है। नर्स उस दिन मरीज देख रही थी। इतनी बड़ी घटना हो रही है,देश में छप रहा है और बदनामी सरकार की हो रही है। उन्होंने कहा कि त्यौहार मनाना ठीक है लेकिन लापरवाही नही चलेगी। अब अस्पताल के एमएस व एचओडी एक साथ एक दिन छुट्टी पर नहीं जाएंगे।

एमएस से पूछा आप कहां थे

डॉ. डहरिया ने मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक से पूछा कि आप घटना के दिन कहा थे। शिकायत ये है कि उस दिन अस्पताल में ड्यूटी पर कोई डॉक्टर नहीं था। नर्स जिम्मेदारी संभाल रही थी। उस दिन कोई डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं आया। अस्पताल में पूरी नेगलिजेंसी है। अस्पताल को आप लोगों ने मजाक बनाकर रखा है। डॉक्टरों द्वारा ड्यूटी की दलील देने और उन्होंने कहा कि उस दिन के साथ ही सभी दिन का अटेंडेंस रजिस्टर निकाला जाए। अब अस्पताल में डॉक्टर के नर्स सहित अन्य स्टाफ की हाजरी ऑनलाइन लगेगी।

भूपेश के निर्देश पर डहरिया भी पहुुंचे

बच्चों की मौत को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेहद संवेदनशीलता से लिया। उन्होंने अंबिकापुर के प्रभारी मंत्री शिव डहरिया को तत्काल रवाना कर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि हालात का तत्काल जायजा लें और इलाज की बेहतर से बेहतर व्यवस्था की जाए। श्री बघेल के निर्देश के बाद श्री डहरिया तत्काल रवाना हो गए। वहां पहुंचकर उन्होंने मीटिंग ली। उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और खाद्यमंत्री अमरजीत भगत भी मौजूद रहे।

मेटर्नल मोर्टिलिटी रेट 100 के ऊपर

स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश में भी मेटर्नल मोर्टिलिटी रेट (एमएमआर) अभी प्रदेश में प्रतिवर्ष 100 के ऊपर है। शिशु मृत्यु दर की बात करें तो 5 साल से ऊपर 46, 5 वर्ष से 1 वर्ष के बीच 41 प्रतिशत व उससे नीचे काफी कम है लेकिन अभी भी इसमें सुधार की गुंजाइश है। उन्होंने कहा कि एक अस्पताल नही बल्कि प्रदेश में मुहिम चलाकर सुधार करना पड़ेगा। दूसरों से बेहतर आंकड़े देखकर खुश होने के बजाए अपनी व्यवस्था को और कैसे सुधार जाए इस पर दिन देने की आवश्यकता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-तूफान के साथ गिर सकती है बिजली

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश में मानसून का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य में अगले 5 दिनों तक तेज आंधी-तूफान, गरज-चमक के साथ भारी बारिश और वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चेतावनी जारी की है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार अब तेज हो रही है। अगले 3 से 4 दिनों के भीतर मानसून मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के बचे हुए हिस्सों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के कुछ और इलाकों में दस्तक दे सकता है। बीते गुरुवार की रात राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है।

यह भी पढ़ें   CG Crime: पिता ने जमीन देने से किया इनकार, तो कलयुगी बेटे ने लाठी से पीट-पीट कर ले ली जान

इस वजह से हुई मानसून में देरी

सामान्य तौर पर छत्तीसगढ़ में मानसून 13 जून के आसपास प्रवेश कर जाता है, लेकिन इस बार मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ने के कारण इसकी रफ्तार धीमी हो गई थी। हालांकि, अब मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक:

  • सर्वाधिक तापमान: गुरुवार को रायपुर में सबसे ज्यादा $38.5^\circ\text{C}$ तापमान दर्ज किया गया।

  • न्यूनतम तापमान: दुर्ग में सबसे कम $24.2^\circ\text{C}$ तापमान रिकॉर्ड किया गया।

इन जिलों में दर्ज की गई सबसे ज्यादा बारिश

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार:

  • दुर्ग: सबसे ज्यादा 3 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

  • जशपुर: 2 सेमी बारिश दर्ज हुई।

  • मनोरा (जशपुर): 1 सेमी बारिश।

  • केल्हारी (मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर – MCB): 1 सेमी बारिश।

  • वाड्रफनगर (बलरामपुर): 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें   धमतरी : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने EVM और व्हीव्हीपीएटी मशीनों का किया निरीक्षण

मौसम विभाग की चेतावनी: 50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग ने आज के लिए विशेष अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ (हवाएं) चलने की भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

Published

on

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प

पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।

  • बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
यह भी पढ़ें   बिलासपुर : स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों से मतदाताओं को किया जा रहा है जागरूक

नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:

  • परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।

  • भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।

  • खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।

“सुशासन सरकार का संकल्प”

सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

Continue Reading

news

छत्तीसगढ़ में खाद संकट और सुशासन पर सवाल, पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने सरकार को घेरा

Published

on

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री Shiv Dahariya ने राज्य सरकार पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खाद की भारी कमी है और सरकार किसानों से धान खरीदी को लेकर गंभीर नहीं है, जिससे किसान और आम जनता दोनों परेशान हैं। डहरिया ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में सुशासन पूरी तरह खत्म हो चुका है और मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।

पूर्व मंत्री ने राज्य में प्रशासनिक अराजकता और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उनके अनुसार, अधिकारी जनता की समस्याओं के समाधान में रुचि नहीं दिखा रहे हैं और विपक्ष की आवाज को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में प्रशासनिक आतंकवाद जैसा माहौल बन गया है, जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें   एटीएम में चोरी करने का प्रयास करने वाले आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की हुई पहचान

शिव डहरिया ने यह भी कहा कि सत्ता पक्ष के कुछ नेताओं को भी निशाना बनाकर काम किया जा रहा है। उनके मुताबिक, सरकार के भीतर ही असंतोष का माहौल है और राजनीतिक आधार पर फैसले लिए जा रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार से किसानों की समस्याओं, खाद उपलब्धता और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर तत्काल कदम उठाने की मांग की।

खाद की कमी और धान खरीदी पर हमला: पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में खाद की भारी कमी है और वर्तमान सरकार किसानों से धान नहीं खरीदना चाहती है, जिससे किसान और आम जनता बेहद परेशान हैं

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों से मतदाताओं को किया जा रहा है जागरूक

सुशासन का अभाव: उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सुशासन नाम की कोई चीज़ नहीं रह गई है। उनके अनुसार आदरणीय मुख्यमंत्री और उनकी सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है

नेताओं को टारगेट करने का आरोप: डहरिया ने यह भी दावा किया कि सत्ता पक्ष के ही कुछ नेताओं को टारगेट करके काम किया जा रहा है

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending