छत्तीसगढ़
CG: कांग्रेस नेता का बेटा गिरफ्तार, पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप
रायपुर, 18 अक्टूबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में कांग्रेस नेता के बेटे और उसके नौ साथियों को पुलिसकर्मियों के साथ कथित रूप से मारपीट करने और ग्रामीणों को कुचलने की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के बाद राज्य के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कांग्रेस पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।
कोंडागांव जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि इस महीने की 13 तारीख को कोंडागांव थाना क्षेत्र के विकास नगर इलाके के एक स्टेडियम में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मनीष श्रीवास्तव के बेटे सिद्धार्थ श्रीवास्तव और उसके नौ अन्य साथियों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की थी।
तिवारी ने बताया कि पुलिस ने श्रीवास्तव समेत दस आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिले के एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग नवरात्रि उत्सव के दौरान स्टेडियम में चल रहे एक गरबा कार्यक्रम में विवाद पैदा कर रहे हैं।
सूचना के बाद पुलिस उपाधीक्षक निमितेश सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस जब वहां पहुंची तब श्रीवास्तव और उसके मित्रों ने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और जब एक पुलिस उपाधीक्षक मौके पर पहुंचे तब आरोपियों ने उनके साथ भी कथित दुर्व्यवहार किया।
बाद में श्रीवास्तव एक कार में सवार हो गया और पुलिसकर्मियों तथा वहां मौजूद लोगों को कुचलने की कोशिश करने लगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के तत्काल बाद पुलिस ने श्रीवास्तव को पकड़ लिया और दूसरे दिन नौ अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया ।
घटना के बाद सत्ताधारी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा नेता और पूर्व मंत्री लता उसेंडी ने कहा है कि जब इस सरकार में पुलिसकर्मी सुरक्षित नहीं हैं तब आम लोग कैसे सुरक्षित महसूस करेंगे।
उसेंडी ने दावा किया कि यह घटना राजनीतिक शक्ति के दुरुपयोग का उदाहरण है और यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की घटना हुई है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस सरकार में अक्सर हो रहा है।
वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मनीष श्रीवास्तव पार्टी के नेता हैं उनके बेटे नहीं और वह पहले ही कह चुके हैं कि कानून अपना काम करेगा।
शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस सरकार में सभी के साथ न्याय होगा और कोई भी व्यक्ति हो यदि उसने अपराध किया है तो कानून के तहत उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
भाषा संजीव संजीव रंजन
रंजन
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized5 days ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized4 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized3 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized2 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized9 hours ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
