Connect with us

छत्तीसगढ़

19 अक्टूबर राशिफ़ल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

Published

on

Rashifal
मेष राशि
कार्यक्षेत्र में आपको पुरानी पहचान का फायदा मिलेगा। रूके हुए सारे काम आसानी से पूरे होंगे। अगर आप अपने बड़े भाई-बहनों के सहयोग से किसी भी काम को शुरू करेंगे, तो उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। विवाहितों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आपको सभी काम में सफलता प्राप्त होगी।
वृष राशि
ऑफिस में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आमदनी में इजाफा होने के आसार नजर आ रहे हैं। पूरे दिन खुद को बेहतर फील करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन अच्छा रहने वाला है। घर परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ मूवी देखने की प्लांनिग करेंगे। पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे। आप कुछ घरेलू सामान खरीदने में व्यस्त रहेंगे। सफलता आपके कदम चूमेगी।
मिथुन राशि
अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। परिवार में बेहतर तालमेल बनाकर रखने से रिश्ते मजबूत होंगे। ऑफिस में किसी को बेवजह सलाह ना दे। बड़े-बुजुर्ग शाम को पार्क में टहलने जायेंगे। वहां किसी ऐसे व्यक्ति से आपका संपर्क होगा, जो बातों-बातों में आपकी किसी समस्या का हल निकाल देगा। आपको कर्ज से छुटकारा मिलेगा। लवमेट्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है।
कर्क राशि
अचानक घर पर कोई मित्र आयेगा। आर्ट्स स्टूडेंट्स को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत करने की जरूरत है, तभी आपको सफलता मिलेगी। किसी भी काम की शुरूआत करने से पहले आज घर के बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। कुछ मामलों में आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रह पायेंगे। आप अपना पूरा ध्यान अपने कार्यों को समाप्त करने में लगायेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज जॉब के बेहतरीन ऑफर मिलेंगे।
सिंह राशि
परिवार वालों के साथ खुशी के पल बितायेंगे। इस राशि के ग्रेजुएशन कर रहे स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। दोस्तों और शिक्षकों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। जो लोग मार्केटिंग के काम से जुड़े हैं, उन्हें तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से आप मन में राहत महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में आप सफल होंगे। करियर में नए आयाम स्थापित होंगे।
कन्या राशि
आपका मन उत्साहित रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। संतान पक्ष से आपको खुशी मिलेगी। ऑफिस में कुछ लोग आपकी काबीलियत से प्रभावित होंगे। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। उनके साथ कहीं बाहर डिनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवारिक जीवन में आ रही सभी दिक्कतें दूर होंगी।
तुला राशि
किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना है। उसके साथ आप कहीं घूमने जायेंगे। पिता के सहयोग से कोई जरूरी काम पूरा हो जायेगा। आप कार्यस्थल पर मन लगाकर काम करेंगे। आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा। साईंस स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, किसी टॉपिक को समझने में दोस्तों से मदद मिलेगी। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी, जिससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्तों में मिठास आयेगी।
वृश्चिक राशि
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है। घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ने की संभावना है। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। आप अपने काम के लिये किसी से मदद लेंगे। आपको काम के प्रति किसी तरह के आलस्य से बचना चाहिए। आपको अपने खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल रखने की जरूरत है। फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रहे स्टूडेंट्स के लिये दिन ठीक रहेगा। अचानक धन लाभ के योग बने हुये है।
धनु राशि
आप पूरे दिन नई ऊर्जा से भरे रहेंगे। इस राशि के टीचरों के लिए दिन कुछ खास रहने वाला है। आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ कही घूमने जायेंगे। बिजनेस में सब कुछ अच्छा रहेगा। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिलेगा। ऑफिस में किसी सहकर्मी का बर्थडे पार्टी इंजॉय करेंगे। इस राशि के जो लोग वकील हैं, उन्हें जीत हासिल होगी। आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।
मकर राशि
आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आपके कार्यों की गति बढ़ेगी। इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। इससे आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेगी। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए दिन फेबरेबल रहने वाला है। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। आप किसी भी काम को पूरे कॉन्फिडेंस के साथ करेंगे।
कुंभ राशि
परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। इस राशि के बुक सेलर्स के लिए दिन लाभ दिलाने वाला रहेगा। राजनीतिक से जुड़े लोगों की समाज में और अच्छी छवि बनेगी। इसका लाभ आपको आने वाले समय में जरूर मिलेगा। पैसों के लेन-देन में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। जो युवा जॉब की तलाश में हैं, उनकी किसी अच्छी जगह पर नौकरी लगने की संभावना है। बिजनेस में आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी।
मीन राशि
दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। माता- पिता के साथ संबंध बेहतर होंगे। उनके साथ भगवान के दर्शन के लिए मंदिर जाएंगे। कोर्ट-कचहरी के किसी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा, जिससे मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। बच्चे खेलकूद में अधिक रूचि लेंगे। कुछ लोग आप से ज्यादा ही अपेक्षाएं रखेंगे। बिजनेस पार्टनर के साथ संबंध बेहतर होंगे। लवमेट्स के साथ रिश्तों में मजबूती आयेगी।
यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ पहुंची महाराष्ट्र पुलिस, बच्चा खरीदने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार कर ले गई नागपुर
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   आकाशीय बिजली का कहर, 11 मवेशियों आए आकाशीय बिजली की चपेट में
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ पहुंची महाराष्ट्र पुलिस, बच्चा खरीदने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार कर ले गई नागपुर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   ABVP ने ITI महाविद्यालयों में जल्द से जल्द परीक्षा आयोजित कराने कलेक्टर के माध्यम से रोजगार एवम् प्रशिक्षण संचालक के नाम सौंपा ज्ञापन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending