Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर आईजी ने मुंबई GRP से दिलाई राहत

Published

on

रायपुर। ट्रेन में सफर कर रहीं कोरबा की दो युवतियों को एक युवक परेशान करने लगा। इस पर युवतियों ने बिलासपुर IG रतन लाल डांगी को ट्वीट कर दिया। इसके कुछ ही देर बाद RPF की टीम चलती ट्रेन में युवतियों की सुरक्षा के लिए पहुंच गई। युवतियों ने FIR से मना किया तो पुलिस ने युवक को डांट फटकार कर दूसरी बोगी में शिफ्ट कर दिया। इस पर IG ने कहा कि सोशल मीडिया का यह सही इस्तेमाल है।

जानकारी मिली है कि सोमवार रात कोरबा की दो युवतियां मुंबई-हावड़ा मेल में सफर कर रही थीं। AC-3 बोगी में सफर के दौरान एक युवक उन्हें परेशान करने लगा। ट्रेन में सफर करने वाले अन्य यात्रियों ने भी युवक की हरकतों पर ध्यान नहीं दिया। जब ट्रेन के लोगों से मदद नहीं मिली, तो युवतियों ने सीधे IG रतनलाल डांगी को ट्वीट कर दिया। ‘आईजी सर हमें एक लड़का ट्रेन में परेशान कर रहा है’, ये ट्वीट बिलासपुर IG रतन लाल डांगी को मिल गया। इससे कुछ ही देर में RPF की टीम युवतियों के पास पहुंच गई।

यह भी पढ़ें   रायपुर: अब पंचायत संभालेगी गांवों के नल, 60 रुपए महीना और पानी की बर्बादी पर जुर्माना

आपको बता दें कि आईपीएस डांगी कोरबा में भी SP रह चुके हैं, लिहाजा वहां के लोग भी उनसे अच्छे से परिचित हैं। जैसे ही IG रतनलाल डांगी ने ट्वीट को देखा मुंबई GRP को ट्वीट कर इस घटना की जानकारी देते हुए मदद पहुंचाने के लिए कहा। तब ट्रेन भुसावल और जलगांव स्टेशन के बीच थी। GRP ने यह मैसेज ट्रेन में चल रही RPF टीम को दिया। अगला स्टेशन पहुंचने के पहले ही RPF की टीम ट्रेन में उस बोगी में पहुंच गई। वहां युवतियों से बात की गई। युवतियों ने छेड़छाड़ की लिखित शिकायत करने से मना कर दिया। लिहाजा, RPF ने युवक को डांट लगाते हुए दूसरी बोगी में शिफ्ट किया। रतनलाल डांगी ने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए भी उन्हें शिकायतें मिलती रहती हैं।

यह भी पढ़ें   डॉ. रमन सिंह और धरमलाल कौशिक का दिल्ली दौरा

ऐसे जरूरतमंदों को सुरक्षा प्रदान करने की हर संभव कोशिश भी की जाती है। सोशल मीडिया में सक्रिय आईजी डांगी सरगुजा में रहते हुए वॉट्सऐप पर मिली एक शिकायत पर एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल करने से बहुत से काम आसान हो सकते हैं। इस तरह की सोच और ऐसा कार्यव्यवहार हरेक सरकारी अफसर का हो, तो सोशल मीडिया के जरिए आम नागरिकों को न्याय और सुरक्षा मिलने में देर नहीं लगेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: किसानों के लिए उन्नत बीज और दलहन-तिलहन खरीद योजना को मंजूरी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   गर्मी में Curly Hair का रखना पड़ता है ज्यादा ध्यान, नहीं तो बाल हो जाते है कमजोर और नाजुक... अपनाएं ये टिप्स
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   UP: स्कूली छात्रा की छत से गिर कर मौत, प्रिंसिपल और टीचर पर गैंगरेप का केस दर्ज...
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending