Connect with us

छत्तीसगढ़

ABVP भाटापारा की नई कार्यकारिणी घोषित, मेहुल और अभिषेक बने मंत्री

Published

on

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भाटापारा की नई कार्यकारिणी घोषित हुई

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भाटापारा नगर इकाई की कार्यकारिणी की घोषणा हुई कार्यकारिणी के कार्यक्रम में निर्वाचन अधिकारी के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व एवं पालक कार्यकर्ता परिचय मिश्रा उपस्थित रहे निर्वाचन अधिकारी परिचय मिश्रा के द्वारा मां सरस्वती युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया उन्होंने प्रस्तावित उद्बोधन एवं चुनाव प्रक्रिया को बताते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई की कार्यकारिणी एक वर्ष के लिए होती है और यह पूरे सत्र नगर अध्यक्ष के मार्गदर्शन एवं नगर मंत्री के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर छात्र हित और राष्ट्र हित में सभी कार्यकर्ता कार्य करते है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 1949 से अब तक देश हित समाज हित छात्र हित में कार्य कर रहा है निर्वाचन अधिकारी परिचय मिश्रा ने गत सत्र की कार्यकारिणी को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की इस अवसर पर पूर्व नगर मंत्री कृष्ण कांत मिश्रा भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: ग्राम बीजा में 16 जुंआरी 52 परी नचाते गिरफ्तार

नई कार्यकारिणी में नगर अध्यक्ष मेहुल वर्मा नगर मंत्री अभिषेक मिश्रा नगर उपाध्यक्ष कुलवंत मांडे भूपेंद्र साहू लकी पंजवानी वीरेंद्र यदु नगर सह मंत्री राकेश यादव सुमित सिंह ठाकुर कुलेश्वर साहू तुलसी वर्मा कोषाध्यक्ष रोशन ध्रुव कार्यालय मंत्री मासूम सेन एस एफ डी प्रमुख बलराम साहू सह एस एफ डी प्रमुख रवीना साहू एसएफएस प्रमुख सौरभ रावत सह एसएफएस प्रमुख हरीश चौहान एग्रीविजन प्रमुख प्रेम साहू नगर छात्रा प्रमुख रितु बघेल सह छात्रा प्रमुख राधिका ध्रुव महाविद्यालय प्रमुख राकेश गेंदले सोशल मीडिया प्रमुख मनीष साहू जनजाति छात्र कार्य प्रमुख अमन ध्रुव विद्यालय प्रमुख पारस मिश्रा सह विद्यालय प्रमुख युवराज कोशले समीर बांधे तथा सदस्य के रूप में अमित चौरसिया नरेंद्र साहू गणेशु साहू देवेंद्र साहू अंकुर मांडे रवि वर्मा नवीन वर्मा आयुष कोसले सोनिया डोरे चित्रांश जयसवाल गौरव कुमार लक्ष्मी यदु कविता यदु संध्या वर्मा पूर्णिमा बंजारे की घोषणा हुई सभी पूर्व कार्यकर्ताओं ने इनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लिखी चिट्ठी, अवैध अतिक्रमण को लेकर किया ध्यानाकर्षित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में इस दिन से बेरोजगारों को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये, जानें बेरोजगारी भत्ता से जुड़ी सारी जानकारी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending