Connect with us

छत्तीसगढ़

नशे का कारोबार रोकने के लिए करें कड़ी कार्रवाई : मुख्यमंत्री बघेल

Published

on

रायपुर, (भाषा) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि वे नशे का कारोबार रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई करें।

राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि मुख्यमंत्री बघेल ने आज पुलिस अधीक्षकों और पुलिस महानिरीक्षकों की बैठक में कहा कि राज्य में हुक्का बार पूरी तरह प्रतिबंधित हों। उन्होंने राज्य में नशे का कारोबार रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, ‘‘सुनिश्चित करें कि दूसरे राज्यों से कोई नशीला पदार्थ छत्तीसगढ़ में घुसने ना पाए।’’

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने नशीले पदार्थों पर प्रभावी रोकथाम के लिए सीमावर्ती राज्यों ओडिशा, मध्य प्रदेश और राजस्थान के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर समन्वय करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: सती श्री ज्वेलर्स में डकैती एवं गोलीकांड के 20 माह से फरार आरोपी को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री बघेल ने पुलिस अधीक्षकों और पुलिस महानिरीक्षकों से कहा कि अराजक तत्व छोटी घटनाओं को साम्प्रदायिक और बड़ा रूप देने की चेष्टा कर रहे हैं, ऐसे में उनकी पहचान करने और अप्रिय स्थिति पैदा होने से रोकने के लिए मजबूत आसूचना तंत्र विकसित करें क्योंकि ऐसी घटनाओं का सीधा असर राज्य की शांति व्यवस्था और सरकार की छवि पर होता है।

उन्होंने कहा कि छोटी घटनाओं का राजनीतिक लाभ लेने के लिए अवसरवादी तत्व अफ़वाह, दुष्प्रचार और भ्रामक समाचार फैलाते हैं, उनकी पहचान कर कार्रवाई करना ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया अफ़वाह फैलाने का सबसे बड़ा साधन बन गया है ऐसे में सोशल मीडिया में भी एक सुदृढ़ आसूचना तंत्र विकसित करना ज़रूरी है।

यह भी पढ़ें   Asp,Dsp ट्रैफिक ने दी "लेफ्ट टू लेफ्ट फ्री" की जानकारी

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अब तक चिटफंड कंपनियों के 774 डायरेक्टर और पदाधिकारी गिरफ़्तार किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि प्रशासन और पुलिस आपसी समन्वय कर चिटफंड कंपनियों की अन्य संपत्तियों को चिन्हित करें और तत्काल उनकी कुर्की की कार्रवाई करें।

भाषा संजीव अर्पणा

अर्पणा

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   अपनी शादी में महिला ने पहना गोलगप्पे वाला क्राउन, वीडियो देख कहेंगे- ‘शौक बड़ी चीज है’
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   भाजयुमो ने छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल में वैट कम करने को लेकर किया प्रदर्शन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   अपनी शादी में महिला ने पहना गोलगप्पे वाला क्राउन, वीडियो देख कहेंगे- ‘शौक बड़ी चीज है’
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending