Connect with us

छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करने के लिए राजीव करेंगे 3100 किलोमीटर की साइकिल यात्रा

Published

on

बिलासपुर। हाल ही में देश में 100 करोड़ वक्सीनेशन्स का आकड़ा छुआ है भारत सरकार की इस उपलब्धि के लिए धन्यवाद् ज्ञापित करने तथा लोगों को वक्सीनशन के प्रति जागरूक करने के लिए सूरजपुर जिले के राजीव कुमार रजवाड़े ने मोर भुइयां फाउंडेशन के तत्वावधान में एक अनोखी पहल की है राजीव 3100 किलोमीटर् की साइकिल यात्रा करके वैसे लोग लोगों को जिन्होंने अब तक वैक्सीन नहीं लगवाया है उन्हें जागरूक भी करेंगे साथ ही जिन्होंने वक्सीनशन करा लिया है उन्हें इस महान टीकाकरण कार्यक्रम में अपना सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त करेंगे। राजीव ने अपनी यह यात्रा 22अक्टूबर को अंबिकापुर से प्रारम्भ की है।

यह भी पढ़ें   निजात अभियान के तहत सरकण्डा पुलिस की लागातार कार्यवाही जारी, अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

अपनी यात्रा के दौरान वो बिलासपुर रायपुर के रस्ते नागपुर होते हुए पहले मुंबई जायेंगे फिर वहां से वो गुजरात जायेंगे जहा वो स्टेचू ऑफ़ यूनिटी और माननीय प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के गृह स्थान वडनगर जायेंगे और इसके पश्चात वो दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे राजीव दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मुलाकात करना चाहते हैं और 100 करोड़ वक्सीनशन के लिए उनका आभार व्यक्त करना चाहते हैं।राजीव इससे पूर्व में स्वतंत्रता के अमृतमहोत्सव कार्यक्रम के तहत अम्बिकापुर से दिल्ली तक 1600 किलोमीटर की पैदल यात्रा भी कर चुके हैं।

राजीव अंबिकापुर से बिलासपुर पहुंचे जहाँ सीपत चौक पर उनका स्वागत किया गया इस दौरान अभाविप ABVP के पूर्व प्रदेश मंत्री सन्नी केसरी,विहिप के जिला विद्यार्थी प्रमुख़ गिरजा शंकर यादव,विहिप के जिला सह सयोजक रौनक केसरी,अभाविप के पूर्व महानगर मंत्री शरद चक्रवर्ती,देवनाथ सूर्यवंसी,आकाश सिंह,प्रतिक देवांगन,कैलाश राजपूत,राघवेन्द्र राठौर,प्रियांसु जयसवाल,रवि तिवारी,अमन शर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत की अध्यक्षता में आज कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   सीएम भूपेश हिमाचल में करेंगे चुनाव प्रचार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   सीएम भूपेश हिमाचल में करेंगे चुनाव प्रचार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending