Connect with us

देश

29 अक्टूबर राशिफ़ल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

Published

on

Rashifal

मेष राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसे कम समय में ही पूरा कर लेंगे। आपकी कल्पना शक्ति आपके लक्ष्य प्राप्ति में सहायता करेगी। मानवीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया गया कार्य आपके लिये फायदेमंद रहेगा। लेन-देन के लिये आज दिन अच्छा है। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। कई दिनों से रुके हुए काम में सफलता मिलेगी। स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में सफलता हासिल होगी।

वृष राशि

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। कारोबारियों को लाभ होगा। छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया है। करियर में कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। अगर आप किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह आज पूरा हो जाएगा।  इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपकी किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का आपके मन में भाव आयेगा। करियर में सफलता आपके कदम चूमेगी।

मिथुन राशि

 

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप परिवार वालों के साथ समय बितायेंगे साथ ही जीवनसाथी के साथ आपकी लंबी बातचीत होगी, इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ घर पर ही मूवी देखने का प्लानिंग करेंगे। आज आपको किसी खास काम में सफलता प्राप्त होगी। आज आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। जीवन में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा है।

कर्क राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा। लवमेट्स के साथ किसी अच्छे रेस्टोरेन्ट में लंच करने का प्लान बनायेंगे। किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। आज आपका सेहत उत्तम बनी रहेगी। आप कम से कम समय में काम निपटाने की कोशिश करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिलेगी। आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे।

यह भी पढ़ें   किस राज्य की जनता पर पड़ रही महंगाई की सबसे अधिक मार, कौन है मौज में?

सिंह राशि

  

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको अपनी मेहनत का बेहतर परिणाम मिलेगा। पर्यटन से जुड़े लोगों को काफी धन लाभ मिलने वाला है। आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। माता-पिता के साथ रिश्ते और बेहतर होंगे। आज आपका मन किसी रचनात्मक काम में लगेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष पहले से काफी मजबूत होगा। आपके काम से अधिकारी वर्ग खुश होंगे। आज आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिये कारगर साबित होगी। रिश्तों के मामलों में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार में सुख शांति बना रहेगा।

कन्या राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आपका मन उत्साह से परिपूर्ण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अचानक काम की गति बढ़ेगी। आज आपको अपने कार्यों को पूरा करने के लिये पर्याप्त समय मिलेगा। आज आप किसी की बातों को मन पर लगाने से बचे। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, आज अनके विवाह की बात चलेगी। आज कुछ लोग आपके विचारों का विरोध करेंगे। दिनभर की व्यस्तता के कारण शाम को थकान महसूस होगी।

तुला राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए। किसी को उधार पैसा देने में सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। आज कोई करीबी व्यक्ति आपको कारगर सलाह देगा। आज आपको अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण करने की जरूरत है। आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने की प्लान बनायेंगे। आज आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बनी रहेगी। आज आपको जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। आप चीज़ों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। परिवार में सदस्यों के साथ संबंधों में सुधार होगा, जिससे आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। संतान पक्ष से सुख की अनुभूति होगी। आज आपको हर किसी से अपनी बात शेयर करने से बचना चाहिए। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे।

यह भी पढ़ें   दंतेवाड़ा : महिलाओं को जागरूक और न्याय दिलाने जिले में पहुंची महतारी न्याय रथ

धनु राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिये आपको नये अवसर मिलेंगे। उधार दिया हुआ पैसा आज अचानक ही वापस मिलेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर करने से रिश्तों में पॉजिटिविटी आयेगी। लवमेट्स के साथ चल रही अनबन आज समाप्त हो जायेगी। आज कोई अनजान व्यक्ति आपको व्यापार में फायदा दिलायेगा। भाई-बहनों से आपको पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। पहले शुरू किये गये ज्यादातर काम आज पूरे होंगे। आज आपको धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। 

मकर राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। किस्मत का साथ मिलने से आज आप अपने कार्यों को आसानी से पूरा कर लेंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर सीनियर्स से विचार-विमर्श करेंगे। इस राशि के छात्रों का दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। आज आप छोटी छोटी गलतियों को नजरअंदाज ना करें। आज कुछ लोग आपके विचारों का विरोध कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन बेहतरीन रहने वाला है। विद्यार्थियों को आज बेहतर परिणाम हासिल होंगे। आज आपको परिवार का सहयोग मिलता रहेगा।

कुंभ राशि

 

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का आज समाधान मिलेगा। आज आप अपनी पर्सनालिटी से लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे। परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान करने का मन बनायेंगे। आप अपने जीवन में कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। रिश्तों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आज आपके व्यवहार से परिवार वाले प्रसन्न रहेंगे। आज जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलेगा।

 मीन राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए बहुत खास साबित होगा। इस राशि के लोगों को कारोबार बढ़ाने के लिये किसी दूसरे व्यक्ति से बेहतर सुझाव मिलेंगे। पैसों के संबंध में अच्छी खबर मिलेगी। साथ काम करने वाले मददगार रहेंगे। जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

Published

on

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प

पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।

  • बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
यह भी पढ़ें   बकरी के साथ सेल्फी लेना महिला को पड़ा भारी फिर हुआ कुछ ऐसा, वीडियो देख छूट जाएगी आपकी हंसी

नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:

  • परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।

  • भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।

  • खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।

“सुशासन सरकार का संकल्प”

सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

Continue Reading

देश

पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों में बीजेपी का विस्तार, कई प्रदेशों में रचा नया राजनीतिक इतिहास

Published

on

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए लगातार चुनावी सफलताओं का नया इतिहास रचा है। एक समय जिन राज्यों में बीजेपी का प्रभाव सीमित था, वहां आज पार्टी न केवल सत्ता में पहुंची है बल्कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बीजेपी ने संगठन विस्तार, मजबूत नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति के दम पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जनाधार बढ़ाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक इबारत लिखी है।

  • महाराष्ट्र और हरियाणा से मिली नई दिशा
यह भी पढ़ें   रायपुर में डेंगू को लेकर बड़ी लापरवाही...

साल 2014 बीजेपी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। महाराष्ट्र में पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार का गठन हुआ। इसी वर्ष हरियाणा में भी पार्टी ने नया इतिहास रचते हुए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।

  • पूर्वोत्तर में मजबूत हुआ कमल

पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का विस्तार वर्ष 2016 से तेज़ी से शुरू हुआ। असम में पहली बार पार्टी की सरकार बनी और सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू और मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की। वर्ष 2018 में त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लंबे शासन को समाप्त कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

  • ओडिशा में बदला राजनीतिक समीकरण
यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के अनि​यमित और संविदा कर्मी होंगे रेगुलर!

वर्ष 2024 में ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक सत्ता में रही क्षेत्रीय राजनीति को चुनौती देते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर राज्य में नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया।

  • संगठन और रणनीति का मिला लाभ

बीजेपी की लगातार चुनावी सफलताओं को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है।

Continue Reading

देश

राम मंदिर के चंदे पर सियासत तेज: अखिलेश यादव के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार

Published

on

नई दिल्ली  अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और चंदे को लेकर राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव द्वारा मंदिर के चंदे में कथित गबन और हेराफेरी के आरोपों पर अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया आई है।

केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने विपक्ष और इंडिया (INDIA) गठबंधन पर देश का माहौल खराब करने का आरोप लगाया है।

  • केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी का बड़ा बयान:  इस पूरे विवाद पर बात करते हुए केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने साफ किया कि राम मंदिर से जुड़े मामलों की देखरेख के लिए ट्रस्ट मौजूद है। उन्होंने कहा:

“देखिए, यह ट्रस्ट का काम है। ट्रस्ट ने इसके लिए एक जांच कमेटी बनाई हुई है और मामले की जांच चल रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे सख्त सजा दी जाएगी।”

  • ‘विपक्ष का नैरेटिव अब नहीं चलेगा’  पंकज चौधरी ने अखिलेश यादव और विपक्षी गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा और पूरा एनडी अलायंस (विपक्ष) केवल देश में एक गलत नैरेटिव (माहौल) तैयार करना चाहता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष इसी गलत नैरेटिव के दम पर चुनाव जीतना चाहता है, लेकिन देश की जनता अब उनकी इस राजनीति को अच्छी तरह समझ चुकी है। बंगाल, बिहार, हरियाणा, दिल्ली और महाराष्ट्र के चुनावी नतीजों ने यह साफ कर दिया है कि जनता अब इनके झांसे में आने वाली नहीं है।
  • अखिलेश के ‘PDA’ पर साधा निशाना:  अखिलेश यादव के ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले पर तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सपा का पीडीए सिर्फ कागजों और बयानों में है। उन्होंने इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव कई बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे, लेकिन उन्होंने कभी किसी ‘पीडीए’ वर्ग का भला नहीं किया, बल्कि सिर्फ अपने परिवार का विकास किया।
यह भी पढ़ें   Gold Prices Update: सोना-चांदी के भाव में हुआ बड़ा बदलाव, खरीददारी से पहले ताजा भाव यहां करें चेक
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending