Connect with us

देश

30 अक्टूबर राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

Published

on

Rashifal

मेष राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपका मन सामाजिक कार्यों में लगेगा। छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। साथ ही जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं उनके लिए दिन फेवरेबल है। आपको शिक्षकों से पढ़ाई में पूरी मदद मिलेगी। दिनभर खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। पैसों की स्थिति पर गंभीरता से विचार करेंगे।

वृष राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप लंबे समय से रुके कार्यों को समाप्त करने में सफल होंगे। किसी खास व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। करियर को बेहतर बनाने के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे। अपनी योजनाओं में बदलाव करेंगे। कुछ नई चीजें सीखने का मौका मिलेगा। करियर में सफलता प्राप्त होगी। 

मिथुन राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपके सभी काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। सफर पर अपने किसी खास दोस्त को साथ ले जाएंगे। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। लोग आपसे कुछ सीखने की कोशिश करेंगे। बिजनेस से संबंधित मीटिंग के लिए दूसरे शहर जाना पड़ेगा। बढ़ते खर्चों को नियंत्रित करने का प्लान बनाएंगे।

कर्क राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपको किसी खास काम में सफलता हासिल होगी। अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जाएंगे। किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित होंगे। छात्रों के लिए दिन अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा। साथ ही वह अपनी दिशा को निर्धारित करने में कामयाब होंगे। कारोबारियों को अचानक धनलाभ होगा। कार्यों में दोस्तों का सहयोग मिलता रहेगा। 

सिंह राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। रुके हुए कामों में आपको भाई की सहायता मिलेगी। कोई शुभ समाचार मिलेगा जिससे आपका मन पूरा दिन प्रसन्न रहेगा। कुछ नई जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल होंगे। पहले किए गए अच्छे कामों का फायदा मिलेगा। करियर में आगे बढ़ेंगे। दिमाग में काम को लेकर नए विचार आएंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से खुशी मिलेगी। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। 

यह भी पढ़ें   विधानसभा निर्वाचन 2023 : स्वीप गतिविधियों के क्रियान्वयन के लिए विकासखण्ड स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त

कन्या राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। किसी काम से एक्स्ट्रा भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। किसी अजनबी व्यक्ति की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है लेकिन बाद में सब ठीक हो जाएगा। बिजनेस पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल बनाने में सफल होंगे। धन लाभ के नए सोर्स नजर आएंगे जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 

तुला राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। शाम तक घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना लगा रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। दूसरे लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा। परिवार के साथ बातचीत करके अपनी परेशानियों को सुलझाने की कोशिश करेंगे। 

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा। कारोबारियों को बड़ा फायदा होने के योग बने हुए हैं। आपकी समझदारी आपको सभी तरह  की मुसीबतों से दूर रखने में सहायता करेगी। पारिवारिक कार्यों की वजह से आपको भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। परिवार में नन्हें मेहमान के आने की सम्भावना है। कामकाज में नए बदलाव करने से बचना चाहिए। सभी परेशानियों का हल निकलेगा। 

यह भी पढ़ें   आतंकवाद संगठन अल-बद्र से जुड़ा आतंकी श्रीनगर से गिरफ्तार

धनु राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। तरक्की के नए मौके मिलेंगे। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें। लवमेट्स के लिए दिन सामान्य रहेगा। किसी से भी फालतू की बातें करने से बचना चाहिए। ऑफिस में सीनियर्स की मदद से आपकी सारी मुश्किलें दूर होंगी। 

मकर राशि

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। बाहर जाते समय रास्ते में किसी करीबी दोस्त से मुलाकात होगी जिससे मिलकर मन प्रसन्न हो जाएगा। ऑफिस में आपका कॉन्फिडेंस देखकर बॉस खुश होंगे। अगर नए काम की शुरूआत करने की सोच रहे हैं तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। अचानक धन लाभ होगा। लवमेट्स किसी ट्रिप का प्लान बनाएंगे। व्यापार के मामले में कुछ अनुभवी लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। 

कुंभ राशि

आज आप अपनी ऊर्जा अच्छे कामों में लगाएंगे। सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। शैक्षणिक संस्थान से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ चल रही समस्याएं समाप्त होंगी। व्यापार की गति बढ़ाने के लिए नया प्लान बनाएंगे। सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव करेंगे जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा। दूसरों की बात को गंभीरता से सुनने की कोशिश करेंगे

मीन राशि

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप अपनी काबिलियत से काम को सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। व्यापारिक धन लाभ में इजाफा होगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम बना रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में ऊर्जावान महसूस करेंगे। करियर में आगे बढ़ने का कोई अच्छा मौका मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान

Published

on

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना

छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।

यह भी पढ़ें   Aaj Ka Rashifal 16 June 2023: आप अपने व्यवहार से प्रभावित करेंगे, नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है

सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज

केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:

“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम

आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”

‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’

दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

Published

on

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प

पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।

  • बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
यह भी पढ़ें   RBI ने Loan EMI को लेकर जारी किया नया अपडेट

नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:

  • परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।

  • भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।

  • खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।

“सुशासन सरकार का संकल्प”

सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

Continue Reading

देश

पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों में बीजेपी का विस्तार, कई प्रदेशों में रचा नया राजनीतिक इतिहास

Published

on

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए लगातार चुनावी सफलताओं का नया इतिहास रचा है। एक समय जिन राज्यों में बीजेपी का प्रभाव सीमित था, वहां आज पार्टी न केवल सत्ता में पहुंची है बल्कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बीजेपी ने संगठन विस्तार, मजबूत नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति के दम पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जनाधार बढ़ाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक इबारत लिखी है।

  • महाराष्ट्र और हरियाणा से मिली नई दिशा
यह भी पढ़ें   Aaj Ka Rashifal 16 June 2023: आप अपने व्यवहार से प्रभावित करेंगे, नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है

साल 2014 बीजेपी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। महाराष्ट्र में पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार का गठन हुआ। इसी वर्ष हरियाणा में भी पार्टी ने नया इतिहास रचते हुए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।

  • पूर्वोत्तर में मजबूत हुआ कमल

पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का विस्तार वर्ष 2016 से तेज़ी से शुरू हुआ। असम में पहली बार पार्टी की सरकार बनी और सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू और मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की। वर्ष 2018 में त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लंबे शासन को समाप्त कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

  • ओडिशा में बदला राजनीतिक समीकरण
यह भी पढ़ें   2.4 करोड़ लोगों पर NHAI के इस फैसले का असर, जानिए कैसे निष्क्रिय करें अपना पेटीएम फास्टैग

वर्ष 2024 में ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक सत्ता में रही क्षेत्रीय राजनीति को चुनौती देते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर राज्य में नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया।

  • संगठन और रणनीति का मिला लाभ

बीजेपी की लगातार चुनावी सफलताओं को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending