Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर : सरपंचों की अनोखी पहल, कोविड टीका लगवाने पर खुलेगी लॉटरी, मिलेगा इनाम

Published

on

बिलासपुर|  कोरोना वायरस से बचाव के लिए दीपावली के मौके पर मस्तूरी क्षेत्र के सरपंचों ने एक नई और अनोखी पहल की है। अनेक ग्राम पंचायतों में पर्चे छपवा कर ग्राम वासियों को सूचित किया गया है की कोविड टीका लगवाने पर उन्हें लाटरी के माध्यम से इनाम दिया जाएगा। टीकाकरण के लिए प्रेरित करने पर पंचों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को भी नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

ग्राम पंचायत देवरी की सरपंच श्रीमती राम कुंवर द्वारा ग्राम वासियों को वितरित पंपलेट में सूचित किया गया है कि 30 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक के 2 दिनों में जो लोग टीका लगवाएंगे उन्हें लॉटरी के जरिए इनाम मिलेगा। पहला इनाम स्मार्टफोन रखा गया है। दूसरा कुकर, तीसरा थाली सेट, चैथा गिलास सेट, पांचवा कटोरी सेट, छठवां घड़ी, सातवा हॉट पॉट, आठवां टिफिन, नवां साड़ी तथा 10 वाँ सांत्वना पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। देवरी ग्राम पंचायत में टीकाकरण अभियान एनटीपीसी स्कूल भवन में 30 और 31 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में 56 तहसीलदारों का प्रमोशन, डिप्टी कलेक्टर और सीईओ के पदों पर की गई पदस्थापना

इसी तरह से ग्राम पंचायत रिसदा की सरपंच श्रीमती संतोषी खांडे ने घोषणा की है कि प्रत्येक पंच, रोजगार सहायक या स्वास्थ्य कार्यकर्ता, जो 50 ग्रामीणों को टीका लगवाने के लिए लेकर आएंगे उन्हें 500 रुपए का इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा लॉटरी सिस्टम के जरिए प्रथम पुरस्कार सीलिंग फैन, द्वितीय मिक्सी मशीन, तृतीय कुकर, चतुर्थ आयरन और पांचवा दीवाल घड़ी देने की घोषणा की गई है। इसके अलावा 10 व्यक्तियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा। ग्राम पंचायत में 1056 लोगों को टीका लगवाने का लक्ष्य रखा गया है।

ग्राम  खाड़ा के सरपंच देवनाथ ने घोषणा की है कि 30 और 21 अक्टूबर को टीका लगवाने वालों के बीच लॉटरी निकालकर विजेताओं को मोबाइल फोन, कुकर, थाली सेट, गिलास सेट, कटोरी सेट, घड़ी, हॉट पॉट, टिफिन, साड़ी और सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें   हत्या करने की नियत से हमला करने वाले आरोपी को घटना के 36 घंटे के भीतर गिरफ्तार

इसी तरह से अन्य ग्राम पंचायतों की ओर से भी 30 और 31 अक्टूबर को ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोविड-19 वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि मस्तूरी क्षेत्र में इन 2 दिनों के भीतर रिकॉर्ड टीकाकरण हो सके।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: लिंक रोड़ जोन के निरीक्षण में पहुंचे ईडी, निर्बाध बिजली आपूर्ति के दिये निर्देश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ को चार हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़कों की दी जाए मंजूरी: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : पूर्व विधायक के फुफेरे भाई की हत्या, खून से लथपथ मिली लाश
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending