छत्तीसगढ़
कांग्रेस नेताओं के बीच सार्वजनिक झगड़े की घटनाओं को मुख्यमंत्री बघेल ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण बताया
रायपुर, 31 अक्टूबर (भाषा) छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक रूप से कांग्रेस नेताओं के बीच हाथापाई की घटनाओं के मद्देनजर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को कहा कि इस तरह के वाकये दुर्भाग्यपूर्ण हैं और पार्टी को इनका संज्ञान लेना चाहिए।
यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में कार पार्किंग को लेकर हुए एक विवाद के बाद शनिवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव सुशील सन्नी अग्रवाल को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया। झगड़े के समय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और मीडियाकर्मी मौजूद थे।
उत्तर प्रदेश के लिए रवाना होने से पहले बघेल ने यहां स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी। यह नहीं होना चाहिए था। संगठन को संज्ञान लेना चाहिए।’’
इससे पहले पिछले सप्ताह जशपुर जिले में कांग्रेस के एक सम्मेलन के दौरान कांग्रेस नेताओं के बीच झड़प हो गयी थी। बघेल और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के बीच कथित सत्ता साझेदारी के समझौते के मुद्दे पर विवाद हुआ था।
ऐसी ही एक घटना में पिछले महीने बिलासपुर की कांग्रेस इकाई ने एक पार्टी विधायक को इसलिए निष्कासित करने की मांग की थी क्योंकि उन्होंने सिंहदेव के एक समर्थक के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करने पर प्रदर्शन किया था।
बघेल ने अपने उत्तर प्रदेश दौरे के बारे में संवाददाताओं से कहा कि वहां जनता में योगी आदित्यनाथ को लेकर असंतोष है। उन्होंने बताया कि वह गोरखपुर में एक किसान रैली को संबोधित करेंगे जिसे कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी संबोधित करेंगी।
भाषा वैभव नीरज
नीरज
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized2 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized6 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized4 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized3 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized2 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
