Connect with us

छत्तीसगढ़

अम्बिकापुर: जंगल में मिला युवती का अधजला नग्न शव, पुलिस कर रही आस पास के जिलों में तफ्तीश

Published

on

अंबिकापुर। दरिमा थाना क्षेत्र के मैनपाट रोड में ग्राम रकेली के कालीघाट जंगल में मंगलवार सुबह एक युवती का अधजला नग्न शव मिला। घटना के बारे में सुबह उस समय पता चला, जब मवेशी चराने जंगल गए ग्रामीणों की नजर पड़ी। सूचना पर पुलिस पहुंची। शव की स्थिति बेहद ख़राब थी। शव क्षत-विक्षत पड़ा था और शरीर पर एक भी कपड़े नहीं थे। चेहरा, सीना और पैर पूरी तरह जले हुए थे। रही-सही कसर जानवरों ने पूरी कर दी थी। शव के अंगों को जानवरों ने नोंच डाला था। एएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस हत्या के एंगल से जांच कर रही है। दूसरे जिलों से लापता महिलाओं के बारे में भी जानकारी मंगवा रहे हैं। मौके से लेडीज चप्पल, स्वेटर व कुछ अधजले कपड़े मिले हैं। इससे शव की पहचान में मदद मिलेगी। युवती का अधजला शव मिलने से पुलिस रकेली सहित जिले के सभी थानों में दर्ज गुमशुदा और लापता महिलाओं के बारे में पता लगा रही है। पुलिस रकेली सहित आसपास के गांवों में जाकर पता कर रही है कि कोई युवती या महिला लापता तो नहीं है। पुलिस ने शव को मरच्यूरी में रखवा दिया है, ताकि मिसिंग की तलाश में आने वालों से शव दिखाकर उसकी पहचान कराई जा सके।

यह भी पढ़ें   त्योहारी सीजन में सुगम यातायात हेतु गोल बाजार में एकांगी मार्ग व्यवस्था 3 अक्टूबर से लागू

पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव किसी 20 से 25 वर्ष की युवती के होने की संभावना है। उसके बाल नए स्टाइल में कटे थे। युवती के कपड़े पास में ही पड़े थे, लेकिन उसे भी जलाया गया है। पुलिस ने अधजले कपड़े जब्त कर शव को मरच्यूरी में रखवा दिया है। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने युवती की हत्या कर पहचान छिपाने की नीयत से उसके अंगों को जला दिया होगा।

लेडीस चप्पल और एक मोबाइल चार्जर मिला

पुलिस ने इलाके की जांच की, लेकिन वहां से कोई ऐसी चीज नहीं मिली, जिससे आरोपियों के बारे में सुराग मिल सके। मौके पर अधजले कपड़े के अलावा एक जोड़ी लेडीज चप्पल, एक मोबाइल चार्जर पड़ा था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस संभावना जता रही है कि दोनों सामान मृतका के ही होंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत बस्तर संभाग के भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रवाना...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG: बाल बाल बचे छात्र, अचानक भरभराकर गिरी स्कूल की छत...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: महिला थाना द्वारा दहेज प्रताड़ना के आरोपीयों को किया गया गिरफ़्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending