Connect with us

छत्तीसगढ़

भाजयुमो ने छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल में वैट कम करने को लेकर किया प्रदर्शन

Published

on

दीपावली की उपलक्ष केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल में 5/- और डीजल में 10/- रुपये की कटौती कर के इस महँगाई में देश की जनता को राहत दी है। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आज कचेरी चौक पेट्रोल पंप में पेट्रोल और डीजल में वैट छ:ग में कम हो उसको ले कर के आज वैट की पोटली के साथ प्रदर्शन किया।
जिसमें भारतीय जनता पार्टी रायपुर के जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी जी का कहना है जैसे केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल में कटौती किया है वैसे ही छःग सरकार भी पेट्रोल और डीजल जो राज्य 25% वैट लेते है उसमें कम करें जिससे छ:ग की जनता को राहत मिले। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत करते है जो दीपावली में पेट्रोल और डीजल में 5/- और 10/- कम किया जिससे लोगों में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें   चुनावी रण में जुबानी जंग : सिंहदेव ने कहा- 8 सीट हम जीतेंगे, नेताम बोले- कांग्रेस नेता हताश हैं

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गोविंद गुप्ता ने तहसीलदार मनीष साहू को ज्ञापन दे के माँग किया है की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छ:ग में पेट्रोल और डीजल में वैट जल्द से जल्द जैसे अन्य भाजपा शासित राज्यों में कम हुआ वैसे यहाँ पर हो।
इस प्रदर्शन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गुंजन प्रजापति,प्रदेश उपाध्यक्ष वैभव बैस, प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमंत सेवलानी,प्रदेश सह कार्यालय मंत्री सौरभ जैन,प्रदेश मीडिया प्रमुख उमेश गोड़मोड़े ,अजय सोनी,किशोर सोनी,विपिन साहू,निशिकांत पांडे, दीपक गावल, जिला महामंत्री राहुल राव, अर्पित सूर्यवंशी, रितेश मोहरे,आलोक शर्मा,बिट्टू शर्मा,प्रणय साहू,प्रखर साहू,विकास मित्तल, शंकर साहू, शुभम पुराणिक,पन्ना दुबे, भारत कुंडे,आयुष शर्मा,अन्वेष पांडे, विक्की राजपूत, सैम 50 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   उत्तर बस्तर कांकेर : दुर्गम क्षेत्रों में उच्च स्तरीय पुलों के निर्माण से मिलेगी बारहमासी आवागमन की सुविधा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   शराब के नशे में धुत 2 युवकों ने खा लिया सांप, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान, अब बिगड़ी तबीयत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   जनरल कोच में सफर करने वालों को रेलवे का बड़ा तोहफा, पढ़ें पूरी खबर
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending