Connect with us

छत्तीसगढ़

नाबालिग को भगाने के जुर्म में सजा काट रहा कैदी बिलासपुर के केन्द्रीय जेल से फ़रार

Published

on

बिलासपुर: मूल रूप से रायगढ़ जिले के छाल के महंतपारा का रहने वाले सत्यम दास वर्ष 2014 से रायगढ़ जेल में बंद था। वह नाबालिग लड़की को अपने दोस्तों के साथ जबरिया भगाकर ले गया था। उसके खिलाफ धारा 363, 366, 368, 34 व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। 15 फरवरी 2016 को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसके बाद उसे बिलासपुर केंद्रीय जेल ट्रांसफर किया गया। सत्यम 21 फरवरी 2016 से केंद्रीय जेल मंं सजा काट रहा था।

बताया जा रहा है कि सत्यम दास जेल में रहते हुए पेंटिंग सीखने लगा था। धीरे-धीरे कर कुछ ही दिनों में वह पेंटिंग की कला में पारंगत हो गया था। जेल के अंदर कई आकर्षक पेंटिंग बनाकर उसने जेल अफसरों का भरोसा जीत लिया था। यही वजह है कि जेल प्रबंधन उससे जेल के बाहर भी काम ले रहा था।

यह भी पढ़ें   गाड़ियों के पेंट्रीकार में खाना नहीं बनाने की निगरानी तथा पैकेट बंद खाना की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु 10 दिनों का विशेष अभियान जारी

केंद्रीय जेल के बैरक के बाहर परिसर में गोशाला है। यहां शनिवार को जेल कैदियों से काम करवा रहे थे। कैदी सत्यम दास महंत (30 साल) से जेल में रहते हुए पेंटिंग प्रशिक्षण हासिल कर चुका है और अब वह पेंटर बन गया था। लिहाजा, जेल अधीक्षक आरआर राय के निर्देश पर गोशाला में उससे पेंटिंग कराई जा रही थी। इस दौरान सत्यम को भरोसेमंद समझकर जेल प्रहरी व उनकी देखरेख करने वाले लंबरदार इधर-उधर व्यस्त हो गए। तभी मौका पाकर उन्हें चकमा देते हुए सत्यम दास फरार हो गया। जेल प्रहरियों को करीब 6 बजे पता चला की सत्यम दास नहीं है। उन्हें लगा कि वह जेल के अंदर चला गया होगा। इस पर जेल गेट में आकर पूछताछ की गई। लेकिन, वह अंदर नहीं पहुंचा था। तब प्रहरियों ने आसपास उसकी तलाश की। करीब आधे घंटे तक इधर-उधर उसकी खोजबीन करते रहे। कहीं पता नहीं चलने पर उसके फरार होने की सूचना जेल अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों को दी गई।

यह भी पढ़ें   कांकेर: झोलाछाप डॉक्टर ने विवाहिता से किया दुष्कर्म

खबर सुनकर जेल अफसरों के होश उड़ गए। उन्होंने जेल प्रहरियों को उसे ढूंढने के निर्देश दिए। करीब ढाई घंटे तक जेल प्रबंधन अपने स्तर पर ही उसकी खोजबीन में जुटे रहे। आखिरकार सत्यम दास उन्हें नहीं मिला। तब उन्होंने इस घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   8 जुलाई से मिलेगी विशाखापटनम-भगत की कोठी-विशाखापटनम के मध्य साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की सुविधा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   अनियंत्रित होकर शिवनाथ नदी में गिरी कार, तलाश में जुटा बचाव दल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : इंस्पायर अवार्ड मानक जिला स्तरीय प्रदर्शनी 28 नवम्बर से
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending