Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पड़ोसी राज्यों से कम दाम पर मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सीएम बघेल

Published

on

रायपुर: केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल से एक्साइज ड्यूटी कम किए जाने के बाद से कई राज्यों की सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटा दी है। लेकिन छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने अभी तक एक्साइज ड्यूटी नहीं घटाई है, जबकि यहां पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने को लेकर सियासत हो रही है। इसी कड़ी में सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान ​सामने आया है।

सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार को एक्साइज ड्यूटी और कम करना चाहिए। हम पड़ोसी राज्यों के दामों का अध्ययन कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में पड़ोसी राज्यों से कम दाम पर पेट्रोल-डीजल मिलेगा।

यह भी पढ़ें   कोरिया : बेहतरीन काम करने वाले पुलिसकर्मियों को किया जाएगा सम्मानित

बता दें कि इससे पहले कल मंत्री टीएस सिंहदेव ने बयान जारी करते हुए कहा था कि पेट्रोल-डीजल पर वैट की दरें छत्तीसगढ़ में भी कम हो सकती हैं, इस मामले में GST विभाग प्रस्ताव तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से लगे राज्यों के दामों की तुलना कर रहे हैं। विभाग के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अंतिम निर्णय लेना है

पेट्रोल और डीजल के दाम पर GST मंत्री TS सिंहदेव ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्यों के साथ होशियारी की है, केंद्र अपने आय में कोई कमी नहीं की है, केंद्र राज्यों की आय को प्रभावित की है। केंद्र पेट्रोल-डीजल में सेस राशि ले रही है, सिंहदेव ने कहा कि राज्यों को सेस की राशि नहीं मिलती।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   कोरिया : जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बेमेतरा : आनलाईन छात्रवृत्ति हेतु आधार कार्ड की सीडिंग जरुरी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा, जानिए पूरा मामला
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending