छत्तीसगढ़
अण्डर ब्रिज के कार्यों की धीमी प्रगति पर मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जताई नाराजगी

लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज राजधानी रायपुर में एक्सप्रेस-वे सहित ओवर ब्रिज एवं अण्डर ब्रिज के कार्यों की प्रगति का आकस्मिक निरीक्षण किया। निर्माणाधीन गोगांव अंडर ब्रिज की प्रगति का जायजा लेने के दौरान उन्होंने कार्यों की धीमी प्रगति पर सख्त नाराजगी जाहिर की। मंत्री साहू ने यहां कार्यों में विलंब को देखते हुए संबंधित ठेकेदार को हटाने और ठेका निरस्त करते हुए नये टेण्डर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने एक्सप्रेस-वे सहित ब्रिज संबंधित कार्यों में प्रगति लाने और गुणवत्तामूलक कार्य करते हुए तय समय-सीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।


लोक निर्माण मंत्री साहू ने सबसे पहले राजधानी रायपुर शहर के लालपुर में फ्लाई ओवर के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। यहां उन्होंने ब्रिज के दोनों ओर पर्याप्त कर्मचारी लगाकर पूरी क्षमता से तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य करते हुए निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। तेलीबांधा में एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करते हुए मंत्री साहू ने यहां हाईमास्ट लाइट और निर्माण स्थल के आसपास सुरक्षा लाइट लगाने के निर्देश दिए। यहां अधिकारियों ने उन्हें बताया कि 2 सड़क में डामरीकरण कर आवागमन प्रारंभ कर दिया गया है। शेष में डामरीकरण प्रारंभ कर आवागमन प्रारंभ किया जाएगा। शंकर नगर व पण्डरी में निरीक्षण के दौरान मंत्री साहू ने सर्विस रोड़ में दोनों ओर से वाहनों के सुव्यवस्थित आवागमन के लिए पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
मंत्री साहू ने कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश भी दिए। फाफाडीह अण्डर ब्रिज के कार्यों के अवलोकन के दौरान मंत्री साहू ने गुणवत्तामूलक कार्यों को ध्यान रखते हुए बेहतर कार्य प्रबंधन से तय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। गोगांव अण्डर ब्रिज के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यों की प्रगति को लेकर सख्त नाराजगी व्यक्त की और स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की बाते भी सुनी। मंत्री साहू ने यहां ठेकेदार को हटाने, नया टेण्डर करने के निर्देश देते हुए ब्रिज से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन स्थल पर किसी प्रकार की दुर्घटनाओं कों रोकने सुरक्षा का व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता व्ही.के. भतपहरी गोगांव में जिला सहकारी बैक रायपुर के अध्यक्ष पंकज शर्मा सहित विभागीय अधिकारी और निर्माण एजेंसी के अधिकारी उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized5 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized6 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized21 hours ago
स्वतंत्रता दिवस पर CM साय रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, शहर से लेकर गांव तक होंगे राष्ट्रभक्ति से जुड़े आयोजन
-
Uncategorized2 days ago
हरेली तिहार : माटी पूजन, कृषि औजारों की पूजा और गेड़ी की परंपरा का पर्व
-
Uncategorized10 hours ago
BRICS Summit 2026: भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, सितंबर में नई दिल्ली की यात्रा
-
Uncategorized4 days ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
