Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर: बाइक सवार महिला उछल कर ट्रेलर की चपेट में आई

Published

on

बिलासपुर. सीपत के पास निर्माण कार्य के चलते सड़क जर्जर हालत में है। बुधवार देर शाम मस्तूरी के गतौरा निवासी दीपचंद तंबोली अपनी पत्नी उषा तंबोली (44) के साथ कोरबा से बाइक पर लौट रहे थे। अभी वे सीपत के नवाडीह चौक के पास पहुंचे थे कि बाइक उछलने से उषा नीचे जा गिरीं। तभी बलौदा की ओर से आ रहे ट्रेलर ने महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दीपचंद भी बाइक समेत सड़क किनारे गिर गया। इस हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। गुस्साई भीड़ ने चक्का जाम कर दिया।

यह भी पढ़ें   हाईकोर्ट के निर्देश के तहत आज से 18+ के सभी वर्गों को लगेगी वैक्सीन, पहले आओं पहले लगाओं के तर्ज पर लगेगा टीका

चक्का जाम कर रहे ग्रामीण जर्जर व निर्माणाधीन सड़क के व्यवस्थित होने तक इस मार्ग में भारी वाहनों के प्रवेश प्रतिबंधित करने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि NTPC व कोल वाशरी के चलते इस मार्ग में सुबह से लेकर रात तक भारी वाहनों की आवाजाही होती है। वाहनों के रफ्तार में कोई नियंत्रण नहीं रहता। इसके चलते इस मार्ग में लगातार हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि नवाडीह के पास सड़क कई महीने से खराब है। वहीं, पानी भरे होने के कारण यहां पर फिसलन भी है। इसके कारण यहां पर रोज ही बाइक सवार गिरकर घायल होते हैं। ग्रामीणों ने सड़क जल्द नहीं सुधरने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी है। चक्का जाम की सूचना पर सीपत थाना प्रभारी आरके सोरी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, सीएसपी स्नेहिल साहू भी घटनास्थल पहुंच गईं। हंगामे और हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची और समझाइश देकर लोगों को शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   परिवारिक जमीन विवाद पर बहु का गला दबा कर हत्या करने वाले आरोपी सांस, ससुर गिरप्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ की 36 लाख से अधिक महिलाओं को धुएं से मिली मुक्ति, मुफ़्त में मिला गैस कनेक्शन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   'खूनी ममता से खतरे में हैं बंगाल के हिन्दू', भाजपा नेता ऋषि केसरी ने बंगाल हिंसा के खिलाफ आंदोलन की दी चेतावनी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending