छत्तीसगढ़
बिलासपुर: GST विभाग में कार्यरत कर्मचारी लाखों समेट कर फरार
बिलासपुर। GST कार्यालय में नौकरी लगाने का झांसा देकर रकम वसूली करने का मामला सामने आया। विभाग के ही क्लर्क ने आधा दर्जन बेरोजगार युवती व युवकों से ढाई से साढ़े तीन लाख रुपए वसूल लिया और उन्हें फर्जी नियुक्ति आदेश थमा दिया। नौकरी मिलने की आस में बेरोजगार युवक-युवती जब GST ऑफिस पहुंचे, तब उन्हें पता चला कि आदेश फर्जी है। फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने का मामला सामने आने पर बेरोजगार युवक-युवती आरोपी क्लर्क विवेक के घर पहुंच गए। विवेक के घर जाकर उसके संबंध में जानकारी लेने पर उसके भाई वैभव ने विवेक के आने तक बेरोजगारों को इंतजार करने कहा। साथ ही सबके रुपए वापस कराने का भरोसा भी दिलाया। इस बीच बेरोजगार युवक-युवती एक सप्ताह तक उसका इंतजार करते रहे। लेकिन, विवेक वापस अपने घर ही नहीं आया।
मामला तब सामने आया जब सभी बेरोजगार नियुक्ति पत्र लेकर 11 नवंबर को GST कार्यालय पहुंचे। तब आदेश को देखकर अधिकारी-कर्मचारी भी हैरान रह गए। क्योंकि, कार्यालय से न तो नियुक्ति के संबंध में विज्ञापन जारी हुआ है और न हीं नियुक्ति आदेश जारी किया गया है। विभाग ने इस तरह का कोई विज्ञापन ही जारी नहीं किया है। अफसरों ने उन्हें बताया कि नियुक्ति पत्र फर्जी है। अफसरों ने उन्हें थाने में शिकायत करने की सलाह भी दी। तब उन्होंने सिविल लाइन थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई।
आरोपी क्लर्क विवेक शुक्ला ने कोटा के पड़ावपारा में रहने वाले हरि शंकर से तीन लाख, शुभम तिवारी से तीन लाख 68 हजार, अनिल कौशिक तीन लाख 50 हजार निवासी रमतला, मीनाक्षी तिवारी से दो लाख 50 हजार और मणि शंकर तिवारी से तीन लाख रुपए लिए हैं। रुपए के एवज में उन्हें फर्जी नियुक्ति आदेश पकड़ा दिया है।अमेरी के शांति नगर में रहने वाले आकाश गुप्ता से तीन लाख 50 हजार रुपए की मांग की। आकाश ने विवेक को दो किश्त में रुपए दे दिए। इस दौरान क्लर्क विवेक शुक्ला उसे लेकर रायपुर GST कार्यालय भी लेकर गया, जहां उससे फॉर्म वगैरह जमा कराया गया। रुपए देने के बाद 29 अक्टूबर को उसने नियुक्ति आदेश दिया और बिलासपुर कार्यालय में जॉइन करने का कह दिया। इस तरह से क्लर्क ने अन्य बेरोजगार युवक-युवतियों से भी रुपए वसूली कर उन्हें नियुक्ति आदेश दिया था।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized11 hours ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized4 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized6 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
