Connect with us

छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश बघेल ने इस विभाग के कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात

Published

on

रायपुर:   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ विद्युत कंपनी के कर्मचारियों को आज प्रकाश पर्व के अवसर पर बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने विद्युत कर्मियों के मंहगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि करने के साथ ही उनकी उच्च कार्यदक्षता को प्रोत्साहित करने के लिये 9 हजार रूपये बोनस अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से छत्तीसगढ़ विद्युत कंपनी के 16 हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारियों को लाभ मिलेगा।

छत्तीसगढ़ विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन एवं छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार शाम को मुख्यमंत्री से उनके निवास पर मुलाकात की। उन्होंने प्रदेश में विद्युत विकास के लिये उठाए गए कदमों के लिये मुख्यमंत्री का आभार जताया। पॉवर कंपनी में चार हजार से अधिक पदों पर सीधी भर्ती, साढ़े तीन हजार से अधिक पदोन्नति के लिये उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। छत्तीसगढ़ फेडरेशन ने अनुकंपा नियुक्ति व भू-विस्थापितों को नौकरी देने के लिये भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह भी पढ़ें   भारत सरकार के जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज मुख्यमंत्री भूपेश के साथ मुख्यमंत्री निवास रायपुर में आयोजित बैठक में छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा की...

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के चेयरमेन अंकित आनंद ने बताया कि पहले बिजलीकर्मियों को 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलता था, वह अब तीन प्रतिशत बढ़कर 31 प्रतिशत हो जाएगा। इसकी गणना एक जुलाई 2021 से की जाएगी। पेंशनर्स को भी महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा। बोनस की पात्रता रखने वाले कर्मचारियों को बोनस तथा सभी अन्य अधिकारी-कर्मचारियों को प्रोत्साहन स्वरूप को कार्यदक्षता बनाए रखने अनुग्रह राशि मिलेगी। इससे लगभग 15.8 करोड़ रुपए का वित्तीय भार आएगा। बोनस अनुग्रह राशि की गणना लेखा वर्ष 2020-21 की वास्तविक वेतन परिलब्धियों के अनुपातिक रूप से की जायेगी। भुगतान हेतु न्यूनतम सेवा की गणना बोनस अधिनियम 1965 के संगत प्रावधानों के अनुरूप होगी। बोनस अनुग्रह राशि संबंधी आदेश जारी होने पर पॉवर कंपनीज के अधिकारियों-कर्मचारियों में उल्लास व्याप्त है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG: पांचवीं की छात्रा से हेड मास्टर ने की छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   आंगनबाड़ी केन्द्रों में जागरूकता कार्यक्रमों का हो रहा आयोजन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG: 17 नग मवेशी जब्त, मवेशियों की अंतरराज्यीय तस्करी नहीं ले रहा थमने का नाम
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending