Connect with us

छत्तीसगढ़

24 नवंबर राशिफ़ल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

Published

on

Rashifal
मेष राशि– मन अशान्त हो सकता है। माता के स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। पिता का साथ रहेगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार रहेंगे। मित्र के सहयोग से आय के साधन विकसित हो सकते हैं।
वृष राशि– वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी। मीठे खानपान में रुचि भी बढ़ सकती है। उच्‍चाध‍िकार‍ियों से संबंधों में सुधार होगा। आत्मविश्वास में लवरेज तो रहेंगे, परन्तु वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। परिवार में आपसी मनमुटाव भी हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर परेशान रहेंगे।
मिथुन राशि– क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। मानसिक समस्‍याएं बढ़ेंगी। बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है।
कर्क राशि– आत्मविश्वास में कमी आयेगी। मन परेशान हो सकता है। नौकरी में कठिनाइयां आ सकती हैं। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। व्यर्थ के विचार एवं झगड़ों से बचने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्‍तार होगा।
सिंह राशि– पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश प्रवास हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्‍कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। बातचीत में संतुलन बनाए रखें।
कन्या राशि– कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। मन अशांत रहेगा।
तुला राशि– कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। आत्‍मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। संचित धन में कमी आ सकती है। संतान को कष्‍ट होगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव होगा।
वृश्चिक राशि– मन में निराशा एवं असन्तोष हो सकता है। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचें। स्वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। घर-परिवार में धार्मिक संगीत के कार्यक्रम हो सकते हैं। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। मित्रों का साथ मिलेगा। धन लाभ के अवसर म‍िलेंगे।
धनु राशि– क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त होंगे, लेकिन स्‍थान परिवर्तन भी संभव है। धार्म‍िक कार्यक्रमों में शाम‍िल होने का अवसर म‍िलेगा।
मकर राशि– संयत रहें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि– पठन-पाठन में रुचि रहेगी। मानसिक शान्ति‍ रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। यात्रा खर्च बढ़ सकते हैं। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। खानपान में रुच‍ि बढ़ेगी।
मीन राशि– मन अशान्त रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। मानसिक असन्तोष रहेगा। कारोबार विस्तार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। आत्‍मविश्‍वास में कमी आएगी।
यह भी पढ़ें   CG Breaking: सरकार का बड़ा फैसला, जन्माष्टमी पर बंद रहेंगे मदिरा और मांस की दुकानें
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

केले के पत्तों पर 25 दिनों तक रखकर किया गया नवजात शिशु का इलाज, जानिए किस दुर्लभ बीमारी से था ग्रसित…

बीजापुर। बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में एक अत्यंत दुर्लभ एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजात शिशु को 25 दिनों तक केले के स्टरलाइज पत्तों में रखकर सफलतापूर्वक उपचार किया गया.

Published

on

बीजापुर। बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में एक अत्यंत दुर्लभ एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजात शिशु को 25 दिनों तक केले के स्टरलाइज पत्तों में रखकर सफलतापूर्वक उपचार किया गया.

ग्राम कोरसागुड़ा विकासखण्ड उसूर निवासी शांति मोटू पूनेम के नवजात को 4 अप्रैल को गंभीर अवस्था में बीजापुर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था. जाँच उपरांत शिशु को Staphylococcal Scalded Skin Syndrome नामक अत्यंत दुर्लभ त्वचा रोग से पीड़ित पाया गया, जिसमें त्वचा जलने जैसी स्थिति में छिलने लगती है और संक्रमण तेजी से फैलता है. यह बीमारी बहुत ही कम मामलों में देखने को मिलती है.

शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा चव्हाण के नेतृत्व में टीम ने 25 दिनों तक लगातार गहन उपचार, एंटीबायोटिक थेरेपी एवं विशेष नर्सिंग देखभाल प्रदान की. उपचार के दौरान शिशु की अत्यंत नाजुक और प्रभावित त्वचा की सुरक्षा के लिए विशेष सावधानियां बरती गईं. शिशु को बाहरी संक्रमण और घर्षण से बचाने हेतु पारंपरिक एवं सहायक उपाय के रूप में स्वच्छ एवं स्टरलाइज किए गए केले के पत्तों का उपयोग किया गया.

यह भी पढ़ें   मदनवाडा नक्सल हिंसा में शहीद विनोद चौबे सहित 29 पुलिसकर्मियों के शहादत दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश ने किया नमन

इन पत्तों को बिस्तर के रूप में इस प्रकार बिछाया गया कि नवजात की त्वचा को मुलायम और सुरक्षित सतह मिले, जिससे शरीर पर रगड़ कम हो और संक्रमण का खतरा घटे. साथ ही नियमित रूप से पत्तों को बदलकर स्वच्छता बनाए रखी गई, जिससे बच्चे को एक संक्रमण-रहित वातावरण मिल सके.

जा सकती थी नवजात शिशु की जान

डॉ. नेहा चव्हाण ने लल्लूराम डॉट कॉम से बात करते हुए कहा कि नवजात शिशु का यह बेहद ही रियर केस था. इसमें शरीर का ऊपरी चमड़ी का इंपैक्सन रहता है, संक्रमण बहुत ज्यादा रहता है. और इसकी वजह से शिशु को जान खतरे में जा सकती हैं, इसको डॉक्टर को टाइम से दिखाना रहता है, तभी उसका इलाज संभव हो पाता है,

सही समय पर बच्चे को हमारे पास लाया गया. उसको तुरंत हमने एंटीबायोटिक का थेरेपी लगाकर इलाज शुरू किया. इस बीमारी में केले के पत्ते में रखना और ड्रेसिंग करना होता है, वही हमने किया. पूरी तरह से हाइजीनिक इलाज किया, और अब बच्चा पूरी तरह से स्वास्थ्य हैं.

यह भी पढ़ें   CG Breaking: सरकार का बड़ा फैसला, जन्माष्टमी पर बंद रहेंगे मदिरा और मांस की दुकानें

परिजनों ने दिया दिल से धन्यवाद

शिशु के परिजनों ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने अपने बच्चे के जीवित रहने की उम्मीद लगभग खो दी थी, लेकिन चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ के समर्पण, निरंतर देखभाल और अथक प्रयासों ने उनके बच्चे को नया जीवन दे दिया. उन्होंने इसे अपने परिवार के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं बताया और पूरे चिकित्सा दल के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया.

पहली बार आया अनोखा केस

सिविल सर्जन डॉ. रत्ना ठाकुर ने लल्लूराम से कहा कि मैं डॉ. नेहा चव्हाण और उनकी टीम को बधाई देती हूं. इस तरह का केस हमारे हॉस्पिटल में पहली बार आया था, और हमारे डॉक्टरों की टीम ने सही तरीके इलाज कर एक नवजात शिशु को को नई जिंदगी दी है. अगर इस तरह ग्रामीण स्तर पर कोई भी केस आए तो निश्चित ही जिला हॉस्पिटल का लाभ लें.

 

Continue Reading

छत्तीसगढ़

साय कैबिनेट की बैठक कल, विधानसभा के विशेष सत्र समेत अन्य मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक , 29 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

Published

on

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक , 29 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

30 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र

छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 30 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय ने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। इसमें बताया गया है कि छठवीं विधानसभा का नवम सत्र 30 अप्रैल को आयोजित होगा। इस सत्र में कुल एक ही बैठक होगी, जिसमें शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: भारी मात्रा मे कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले आरोपी अवैध रुप से करता था महुआ शराब बिक्री

महिला आरक्षण पर सियासी घमासान के आसार

इस विशेष सत्र का सबसे बड़ा मुद्दा महिला आरक्षण को लेकर संभावित सियासी टकराव माना जा रहा है। सत्ता पक्ष भाजपा इस मुद्दे पर विपक्ष की भूमिका को लेकर सदन में निंदा प्रस्ताव ला सकती है। वहीं कांग्रेस इस विषय पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

Continue Reading

कैरियर

कल आएंगे 10वीं-12वीं बोर्ड के रिजल्ट, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की घोषणा

Chhattisgarh Board Result : सत्या राजपूत,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि लल्लूराम डॉट कॉम ने पहले ही 29 या 30 अप्रैल को 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुहर लगा दी है।

Published

on

Chhattisgarh Board Result : सत्या राजपूत,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि 29 या 30 अप्रैल को 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुहर लगा दी है।

शिक्षा मंत्री यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि इंतजार की घड़ियां अब समाप्ति की ओर है। बुधवार दोपहर 2:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं। प्रत्येक परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत है और हर विद्यार्थी में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं निहित हैं।

यह भी पढ़ें   भाजयुमो ने जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता के नेतृत्व में किया यातयात थाने का घेराव

बता दें कि बोर्ड परीक्षाएं 20 और 21 फरवरी से शुरू हुई थीं, जो 18 मार्च तक चलीं। पहले बोर्ड ने 15 अप्रैल तक परिणाम जारी करने की योजना बनाई थी। हिंदी पेपर लीक होने का मामला सामने आने के बाद 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित करनी पड़ी थी, जिसके कारण रिजल्ट में देरी हुई।

लाखों छात्र कर रहे रिजल्ट का इंतजार

इस वर्ष हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) परीक्षा में कुल 3,20,535 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जबकि हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) में 2,45,785 छात्रों ने परीक्षा दी है। बड़ी संख्या में विद्यार्थी विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होने के लिए रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   उत्तर बस्तर कांकेर : दुर्गम क्षेत्रों में उच्च स्तरीय पुलों के निर्माण से मिलेगी बारहमासी आवागमन की सुविधा

बेहतर रहा थापिछले साल का रिजल्ट

पिछले वर्ष 7 मई 2025 को बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित किया था। उस समय कक्षा 10वीं में 68.76% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे, जबकि कक्षा 12वीं का रिजल्ट 82.25% रहा था। अब सभी की नजरें बोर्ड की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं, जिससे छात्रों और अभिभावकों का इंतजार खत्म हो सके।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending