छत्तीसगढ़
पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने बिलासपुर जिले के सभी थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियों की ली बैठक, दिए अहम दिशा-निर्देश
बिलासपुर| आज दिनांक 26.5.2021 को प्रशांत अग्रवाल पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी की अपराध समीक्षा बैठक ली गई ।विगत दिनों लॉकडाउन के कारण जाँच विवेचना में आई कमी को पुनः गति देने के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक द्वारा थानों में लंबित अपराध मर्ग इत्यादि के संबंध में आज यह बैठक ली गई ।

बैठक में मुख्य रूप से गंभीर अपराध, महिलाओं संबंधी अपराध एवं गुम बालक बालिकाओं से संबंधित अपराध के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई एवं शीघ्र निकाल हेतु निर्देश दिए गए ।चोरी नकबजनी एवं लूट संबंधित प्रकरणों की समीक्षा के दौरान कोनी, बिल्हा एवं पचपेड़ी थानों को अपना प्रदर्शन सुधारने के निर्देश दिए गए। तखतपुर में अपराध एवं मर्ग में अत्यधिम पेंडेंसी होने से शीघ्र निकाल के निर्दर्श दिये गए।
एक्सीडेंट के मामलों में लाइसेंस निलंबन हेतु प्रस्ताव तैयार कर आरटीओ को भेजने सभी थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया एवं साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट के चालान हेतू भी निर्देशित किया गया।गंभीर अपराध आईपीसी धारा 302 307 376 एवं 354 के ऐसे प्रकरण जिनमें गिरफ्तारी नहीं हुई है उन मामलों की प्रकरण वार समीक्षा की गई एवं शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।गूम बालक बालिकाओं की पतासाजी हेतु शीघ्र निराकरण करने आदेशित किया गया।मीटिंग के दौरान सभी एसडीओपी और सीएसपी को अपने अपने क्षेत्र के थानों में जाकर अगले 10 दिनों में सभी लंबित मामलों की समीक्षा कर रिपोर्ट देने के लिए भी आदेशित किया गया ।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कॉविड के संबंध में भी निर्देशित किया गया की कोरोना केस की संख्या कम हुई है, लेकिन खतरा पूरी तरह से टला नहीं है। इसलिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरे एहतियात के साथ कोविड-19 बचाव से संबंधित सभी निर्देशों का पूर्णतया पालन करेंगे और मास्क सैनिटाइजर का अनिवार्य रूप से उपयोग करेंगे ।थाना प्रभारी चौकी प्रभारी को इस संबंध में अधीनस्थ स्टाफ को लगातार ब्रीफिंग करने हेतु आदेशित किया गया।इस बैठक में उमेश कश्यप अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर , रोहित कुमार झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण , रोहित बघेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सहित सभी राजपत्रित अधिकारी समस्त थाना प्रभारी चौकी प्रभारी उपस्थित रहे ।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized3 days ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized7 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized2 days ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
-
Uncategorized14 hours ago
बारिश से फसल नुकसान उठाने वाले किसानों को सीएम साय ने दिया बड़ा दिलासा, कहा- सर्वे के बाद दिया जाएगा मुआवजा…
-
Uncategorized23 hours ago
अशोक सिंघल की 100वीं जयंती पर पीएम मोदी ने लिखा लेख, कहा- ‘आज अगर भव्य राम मंदिर है, तो यह…,’
