Connect with us

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: नकली गरीबों ने किराये पर दे रखे थे आबंटित अटल आवास, करवाए गए खाली

Published

on

कुम्हारी: नगरपालिका परिषद कुम्हारी क्षेत्रान्तर्गत वार्ड क्रमांक 24 (पूर्व में वार्ड क्रमांक 17) स्थित अटल आवास में मंगलवार को विभिन्न व्यक्तियों द्वारा उनके निकाय द्वारा आबंटित आवास में स्वयं निवासरत न होकर उक्त आवासों को बेचने, किराए पर देने या लंबे समय से ताला बंद रखे जाने की स्थिति में खाली करवाया गया। गौरतलब है कि अटल आवास में आबंटन के निर्धारित शर्तों के अनुसार आबंटित आवास का स्थायी अथवा अस्थाई हस्तांतरण रहना या अन्य किसी भी प्रकार की किरायेदारी मान्य नही है एवं भवन पूर्णतः आवासीय उद्देश्यों की पूर्ति के लिए ही है। ऐसे तमाम निवासरत लोगों को पूर्व में पालिका द्वारा 3-3 नोटिस जारी किया गया था। नोटिस हस्तांतरण न होने की स्थिति पर ऐसे तमाम मकानों पर नोटिस चस्पा भी किया गया। इसके अलावा कार्यवाही पूर्व सभी को आवासों में जाकर सूचना भी दी गई।

यह भी पढ़ें   पिछले 9 वर्षों में मोदी सरकार ने अद्वितीय सफलताएं हासिल की: धरमलाल कौशिक

लेकिन उनकी ओर से किसी भी प्रकार का संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर निकाय द्वारा कार्यवाही करते हुए अटल आवास के कुल 58 आवासों का आबंटन निरस्त कर कार्यवाही की गई। जिसमें प्रथम चरण में कुल 32 आवासों को कार्यपालिक दंडाधिकारी एवं तहसीलदार राजेन्द्र चंद्राकर एवं पुलिस बल की उपस्थिति में नगरपालिका द्वारा अपने अाधिपत्य में लेते हुए पंचनामा तैयार किया गया। लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि कई आबंटित लोग अपने आवास में निवासरत ही नही हैं, इतना ही नही कई लोगों ने आवास को किराए पर दे रखा है और कुछ लोगों द्वारा इसकी खरीद बिक्री भी की गई है, ऐसी स्थिति में जरूरतमंद हितग्राहियों को आवास नहीँ मिल पा रहा था।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर में 31 पटवारी बदले गए, 100 से ज्यादा पटवारियों का किया गया ट्रांसफर

संतोषजनक जवाब नहीं दिया

अटल आवास आवंटित में अधिकांश वहां निवासरत न रहकर कई मकान बंद पाए गए। कई लोगों ने आवास की खरीद-बिक्री नाम के विरुद्ध की है। ऐसी स्थिति में ऐसे तमाम लोगों पर कार्यवाही करते हुए कई बार नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। किंतु किसी ने भी संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया। नियमानुसार यथोचित कार्यवाही की गई, ताकि जरूरतमंदों को उचित आवास का लाभ मिल सके। जीतेंद्र कुशवाहा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी कुम्हारी

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बलरामपुर: बस और ट्रेलर में जबरदस्त भिड़ंत, चालक सहित 20 यात्री घायल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर में 31 पटवारी बदले गए, 100 से ज्यादा पटवारियों का किया गया ट्रांसफर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: पिता का हत्या करने वाला आरोपी को पुलिस ने चंद घण्टो मे हिरासत मे लिया
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending