छत्तीसगढ़
CM बघेल के निर्देश पर धान खरीदी की व्यवस्था देखने अधिकारी उतरे मैदान पर
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर धान खरीदी व्यवस्था के सुचारु संचालन के लिए प्रदेश के सचिवालय से लेकर सभी जिलों के अधिकारियों ने भी मैदान पर उतर कर मोर्चा संभाल लिया है। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने 01 दिसंबर को धान संग्रहण केंद्रों का दौरा कर जायजा लिया था। आज सचिव स्तर के अधिकारियों ने भी संग्रहण केंद्रों का दौरा किया। जिलों में संभाग आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक समेत सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने भी संग्रहण केंद्रों में पहुंचकर वहां की व्यवस्थाएं देखी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों द्वारा किसानों से चर्चा कर उनसे फीडबैक भी प्राप्त किया जा रहा है।
आज प्रदेश के दूरस्थ और सीमावर्ती जिले बलरामपुर-रामानुजगंज के धान खरीदी केंद्रों में वन विभाग के प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ ने खरीदी व्यवस्था का निरीक्षण किया। महासमुंद जिले में ग्रामोद्योग विभाग की प्रमुख सचिव मती मनिंदर कौर द्विवेदी ने, दुर्ग जिले में लोक निर्माण विभाग और मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने, बेमेतरा और मुंगेली जिले में तकनीकी शिक्षा विभाग की सचिव सु रीता शांडिल्य ने, बिलासपुर जिले के कोटा में बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का जायजा लिया।
रायपुर के कलेक्टर सौरभ कुमार, पुलिस महानिरीक्षक डॉ. आनंद छाबड़ा तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार अग्रवाल ने विकासखंड मुख्यालय अभनपुर और ग्राम केन्द्री के उपार्जन केंद्र में धान खरीदी कार्यों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने इस दौरान धान खरीदी के साथ-साथ उसके रख-रखाव व परिवहन संबंधी कार्यों को भी प्राथमिकता से करने कहा। उन्होंने लघु एवं सीमांत किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो, ऐसी व्यवस्था बनाने कहा। उन्होंने धान की गुणवत्ता, बारदाने की व्यवस्था, स्टेकिंग, रखरखाव, सुरक्षा, उठाव और गुणवत्ता आदि का भी विशेष ध्यान रखने को कहा।
कोरिया जिले में कलेक्टर श्याम धावड़े और सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव ने बैकुंठपुर के जामपारा और सरभोका समिति के पदाधिकारियों से बारदाने, तौल, रोस्टर आदि की जानकारी ली। दोनों समितियों के पदाधिकारियों ने धान की गुणवत्ता और उसमें नमी की जांच कर धान की तौलाई की। सरगुजा के कलेक्टर संजीव कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले ने लुंड्रा विकासखंड के चार धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान बलरामपुर जिले से लगे लुण्ड्रा विकासखंड के धौरपुर, डूमरडीह, सहनपुर तथा ससौली केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने इन सभी केंद्रों में व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized4 hours ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized3 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized5 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
