देश
6 दिसबंर राशिफ़ल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

मेष (Mesh)
किसी जरूरी काम में आपको भाई-बहन का सपोर्ट मिलेगा। आप परिवार वालों के साथ कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठायेंगे। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। हर जगह आपकी प्रशंसा होगी। बिजनेस के लिहाज से की गई यात्राएं आपके लिये लाभकारी होगी। आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर सामने आयेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। आज आपको मेहनत का पूरा नतीजा मिलेगा। आपको सभी काम में सफलता मिलेगी।
वृषभ (Vrushabh)
जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे। कार्यक्षेत्र मेंलोगों से पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। इनकम के नए रास्ते खुलेंगे। बच्चे माता-पिता के साथ मंदिर जायेंगे। इस राशि के बायोलॉजी स्टूडेंट्स के लिए आज का दिनबेहतर रहेगा। किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आपको अचानक से कुछ ऐसा हासिल हो सकता है, जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी। जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े है, उनके बिजनेस में आज तेजी से वृद्धि होगी। रिश्ते बेहतर होंगे।
मिथुन (Mithun)
कारोबार से जुड़े कुछ जरूरी काम पूरे होने की संभावना है। आस-पास के लोगों से कुछ नई बात सीखेंगे। जीवनसाथी की अपेक्षाएं पूरी हो सकती हैं। आपको अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाये रखने की जरूरत है। मित्रों से मिलने उनके घर जा सकते हैं। आपकी दोस्ती और भी अधिक मजबूत होगी। आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा बनेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। साथ ही आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रिश्ते मजबूत होंगे।
कर्क (Kark)
किसी काम के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा। आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से होगी। आप अपने लक्ष्य को पूरा करने के बारे में विचार करेंगे। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। ऑफिस में आपके जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे। जो लोग मार्केटिंग की फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें अच्छे क्लांइट मिलेंगे। कुल मिलाकर दिन उत्तम रहेगा। आपकी यात्रा सुखद रहेगी।
सिंह (Sinh)
आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। ऑफिस में कोई नया काम मिलेगा, जिसे पूरा करने में आप सफल रहेंगे। शाम को परिवार वालों के साथ मौज-मस्ती में समय बितायेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान करेंगे। आपका प्लान सफल रहेगा। मैनेजर पोस्ट के लोगों के लिए दिन शानदार रहेगा। काम में सफलता मिलेगी। कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में अपने सीनियर से प्रोत्साहन मिलेगा। आपका दिन अच्छा रहेगा।
कन्या (Kanya)
इनकम के नए सोर्स प्राप्त होंगे। आपको व्यापार में उम्मीद से कुछ कम ही लाभ होगा। कुछ मामलों में साथ काम करने वाले लोगों से आपको सहयोग नहीं मिल पायेगा। लेकिन आपको अपने घर के काम में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। ऑफिस में काम का बोझ थोड़ा बढ़ सकता है। बड़े-बुजुर्ग को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा।
तुला (Tula)
आज आपका मन उत्साहित रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन तनाव से भरा रहेगा | लेकिन संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिलेगी।। घर में खुशी का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बढ़ियारहेगा। मित्र के साथ डिनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। आज किसी काम में कम मेहनत से सफलता मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
वृश्चिक (Vrushchik)
आज कार्यक्षेत्र में आपको पुरानी पहचान का फायदा मिलेगा। रूके हुए सारे काम आसानी से पूरे होंगे।अगर आप अपने बड़े भाई-बहनों के सहयोग से किसी भी काम को शुरू करेंगे, तो उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ़ होगी।
धनु (Dhanu)
आज घर पर अचानक कोई रिश्तेदार आ सकता है। कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत की जरूरत है। किसी भी काम की शुरूआत करने से पहले बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा।आज कुछ मामलों में अपने विचारों पर कॉन्फिडेंट नहीं रह पायेंगे| इससे आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। अपना ध्यान पूजा-पाठ में लगाने की कोशिश करेंगे।इससे आपको अच्छा महसूस होगा। सभी समस्याओं का निवारण होगा।
मकर (Makar)
आज परिवार वालों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे| इस राशि के ग्रेजुएशन कर रहे स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। शिक्षकों का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। जो लोग मार्केटिंग के काम से जुड़े हैं,उन्हें तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। किसी बुजुर्ग की मदद करने से मन में राहत महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में आप सफल होंगे। आज जीवनसाथी को अपनी बातों से प्रभावित कर लेंगे। जीवन के सभी क्षेत्र में आप सफल होंगे।
कुंभ (Kumbha)
आज ऑफिस में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आमदनी में इज़ाफ़ा होने के आसार नज़र आ रहे हैं। पूरे दिन बेहतर फील करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों की आज भाग दौड़ लगी रहेगी। परिवार का वातावरण शांतिमय बना रहेगा। आपका रुझान आध्यात्मिकता की ओर रहेगा। जीवनसाथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने की प्लांनिग करेंगे।आज आमदनी के नये रास्ते खुलेंगे। आज घरेलू सामान खरीदने में व्यस्त हो सकते हैं।
मीन (Meen)
आज अधिकारियों के साथ व्यवहार में आपको थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। परिवार में बेहतर तालमेल रखने से रिश्ते मजबूत होंगे। घर के बड़े-बुजुर्ग आज शाम को कुछ खास खाने की डिमांड करेंगे । आज किसी ऐसे व्यक्ति से आपका संपर्क होगा, जो बातों-बातों में आपकी किसी समस्या का हल निकाल देगा। इससे आपके मन को ख़ुशी मिलेगी। सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी।
देश
‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।
गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना
छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।
सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज
केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:
“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम
आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”
‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’
दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।
छत्तीसगढ़
कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
- कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प
पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।
- बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:
परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।
भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।
खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।
“सुशासन सरकार का संकल्प”
सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
देश
पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों में बीजेपी का विस्तार, कई प्रदेशों में रचा नया राजनीतिक इतिहास

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए लगातार चुनावी सफलताओं का नया इतिहास रचा है। एक समय जिन राज्यों में बीजेपी का प्रभाव सीमित था, वहां आज पार्टी न केवल सत्ता में पहुंची है बल्कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बीजेपी ने संगठन विस्तार, मजबूत नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति के दम पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जनाधार बढ़ाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक इबारत लिखी है।
- महाराष्ट्र और हरियाणा से मिली नई दिशा
साल 2014 बीजेपी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। महाराष्ट्र में पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार का गठन हुआ। इसी वर्ष हरियाणा में भी पार्टी ने नया इतिहास रचते हुए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।
- पूर्वोत्तर में मजबूत हुआ कमल
पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का विस्तार वर्ष 2016 से तेज़ी से शुरू हुआ। असम में पहली बार पार्टी की सरकार बनी और सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू और मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की। वर्ष 2018 में त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लंबे शासन को समाप्त कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
- ओडिशा में बदला राजनीतिक समीकरण
वर्ष 2024 में ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक सत्ता में रही क्षेत्रीय राजनीति को चुनौती देते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर राज्य में नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया।
- संगठन और रणनीति का मिला लाभ
बीजेपी की लगातार चुनावी सफलताओं को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है।


















