Connect with us

देश

7 दिसंबर राशिफ़ल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

Published

on

Rashifal
मेष राशि
आज आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। इस राशि के जो लोगों बेरोजगार हैं उन्हें रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का बेहतर परिणाम मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आपको कुछ अनुभवी लोगों से सलाह भी मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। दाम्पत्य रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। दोस्त से जुड़ी कोई खास बात पता चलेगी।
वृष राशि
आज दूसरों के साथ आपका तालमेल बेहतर बना रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको अपनी मेहनत का सुखद परिणाम हासिल होगा। आपकी रुचि किसी एक चीज के प्रति अधिक होगी। ऑफिस में कुछ नया करने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सौहार्द बना रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों का पढ़ाई-लिखाई के मामले में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। बहुत-सी चीजें आपके फेवर में रहेगी।
मिथुन राशि
आज कार्यक्षेत्र में बॉस से आपको पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। लवमेट कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। कार्यों में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। अपना ध्यान भटकाने से बचना चाहिए। किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने में मन लगेगा। कुछ दोस्तों के साथ अनबन की स्थिति पैदा होगी, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा। घर के बड़ों की सलाह ले सफलता अवश्य मिलेगी।
कर्क राशि
आज के दिन आपको कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। काम के प्रति सकारात्मक रवैया अपनाने की जरूरत है। अटके हुए कुछ काम पूरे हो जाएंगे। अपनी स्किल को बढ़ाने की कोशिश करेंगे। शाम को किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा, जहां पर कुछ पुराने दोस्त भी मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। लवमेट्स शादी के बंधन में बंधने का मन बनाएंगे।
सिंह राशि
आज कार्यस्थल पर सबके साथ आपका तालमेल बेहतर बना रहेगा। आर्थिक रूप से आपको बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत के मामले में आप अच्छा महसूस करेंगे। लवमेट्स के रिश्तों में और मजबूती आएगी। ऑफिस में आपको किसी काम के लिए पुरस्कार मिलेगा। आप हर मौके का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बढ़ेगी। घर में नन्हे मेहमान आने के योग बन रहे हैं।
कन्या राशि
आज आर्थिक योजनाओं के लिए लिया गया फैसला लाभदायक होगा। परिवार वालों के साथ दर्शन के लिए मंदिर जाएंगे। किसी अनुभवी की मदद से आपको धन लाभ होगा। इस राशि के विवाहित कहीं घूमने जाएंगे। मनचाही कंपनी में नौकरी मिलने से आपकी खुशी दोगुनी हो जाएगी। अगर आप आर्किटेक्ट हैं तो आगे बढ़ने के शानदार मौके मिलेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे।
तुला राशि
आज आपके दाम्पत्य जीवन में चल रही दूरियां खत्म होंगी। बिजनेस की गति बढ़ाने के लिए आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। किसी काम से आपको सरकारी दफ्तर में भागदौड़ करनी पड़ेगी। आपका काम पूरा होने में थोड़ा ज्यादा समय लगेगा। उधार के लेन-देन से बचना चाहिए। कामकाज की व्यस्तता में खाना-पीना न भूलें। लवमेट्स के शादी के बंधन में बंधने के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक राशि
आज आप उन चीजों को ज्यादा महत्व देंगे जो आपके साथ ही आपके परिवार के लिए भी महत्वपूर्ण है। परिवार और काम के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे। इस राशि के जो लोग पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें किसी कस्टमर से बड़ा फायदा होगा। साथ ही होटल मैनेजमेंट से जुड़े छात्रों को जॉब के लिए कोई बड़ा ऑफर मिलेगा। आपकी सकारात्मक सोच करियर को नई दिशा देगी।
धनु राशि
आज करियर के मामले में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में धन लाभ के अवसर मिलेंगे। आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो हर तरह से मदद के लिए तैयार रहेंगे। बिजनेसमैन को बेहतर अपॉर्चुनिटी मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सगे-संबंधियों से घर के काम में सपोर्ट मिलेगा, जिससे कोई जरूरी काम पूरा हो जाएगा।
मकर राशि
आज आपका दिन हर्षो-उल्लास से भरा रहने वाला है। अपनों से खूब सारा प्यार मिलेगा। अधिक सफलता पाने के लिए अपने प्रयासों को जारी रखेंगे। कुछ खास लोगों से निकटता बनी रहेगी। अगर आप प्रॉपर्टी डीलर हैं, तो आपको फायदा होगा। सेहत के मामले में खुद को फिट महसूस करेंगे। एक्टिंग का कोर्स कर रहे हैं, तो अपनी कला दिखाने का बेहतरीन मौका मिलेगा।
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ खास लेकर आया है। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। कुछ जरूरी काम कम मेहनत करने से पूरे हो जाएंगे। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। लवमेट एक दूसरे को उपहार दें, रिश्तों में नयापन आएगा। छात्रों को बड़ी खुशखबरी मिलेगी। साथ ही पढ़ाई के मामले में दूसरे बच्चे आपसे प्रेरणा लेंगे। दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। आपके सुख-साधनों में भी बढ़ोतरी होगी।
मीन राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप अपना ध्यान किसी रचनात्मक कार्य में लगाएंगे। बिजनेस संबंधी किसी काम में आपको दोस्त की मदद लेनी पड़ेगी। किसी रिलेटिव के साथ मिलकर नए बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में सोच रहे हैं, तो थोड़ा ध्यानपूर्वक काम करना चाहिए। दाम्पत्य जीवन में मिठास बना रहेगा। लवमेटस डिनर का प्लान बनाएंगे। आज आप वाहन लेने का मन बनाएंगे।
यह भी पढ़ें   देर रात चाकू से वार कर गाली गलौच मारपीट करने वाला आरोपी तत्काल गिरफ्तार

देश

रूस के कच्चे तेल निर्यात को भारी नुकसान! होर्मुज के बाद भारत के लिए एक और झटका

यूक्रेन के ड्रोन हमलों और टैंकर जब्ती के कारण रूस की तेल निर्यात क्षमता लगभग 40% घट गई है. ईरान युद्ध के कारण खाड़ी देशों से तेल सप्लाई बाधित होने के बाद रूस भारत की रिफाइनरियों के लिए मुख्य तेल आपूर्तिकर्ता बन गया है. ऐसे में अब रूस की निर्यात क्षमता में आई यह गिरावट वैश्विक तेल बाजार को प्रभावित कर सकती है.

Published

on

Iran isreal war: ईरान जंग के बीच खाड़ी देशों से तेल की सप्लाई बाधित हुई है और ऐसे में रूस का तेल भारत की रिफाइनरियों के लिए लाइफलाइन बना हुआ है. लेकिन अब इस लाइफलाइन पर भी संकट के बादल छाते दिख रहे हैं. यूक्रेन के ड्रोन हमलों से रूस के तेल और गैस निर्यात के इंफ्रास्ट्रक्चर को भारी नुकसान पहुंचा है. यह नुकसान इतना बड़ा है कि रूस की तेल निर्यात क्षमता का कम से कम 40% हिस्सा ठप हो गया है. यह रुकावट रूस के आधुनिक इतिहास में तेल सप्लाई की सबसे गंभीर रुकावट मानी जा रही है.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के बाजार आंकड़ों पर आधारित कैलकुलेशन के मुताबिक, यूक्रेन के ड्रोन हमलों, रूस की एक बड़ी पाइपलाइन पर हमले और टैंकरों की जब्ती के कारण रूस की तेल निर्यात क्षमता का कम से कम 40% हिस्सा ठप हो गया है.

दुनिया के दूसरे सबसे बड़े तेल निर्यातक रूस को यह झटका ऐसे समय लगा है जब ईरान युद्ध के कारण तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच चुकी हैं. रूस की तेल उत्पादन क्षमता उसकी आय का प्रमुख स्रोत है.

यूक्रेन ने बढ़ाए रूस के तेल गैस निर्यात इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले

इस महीने यूक्रेन ने रूस के तेल और ईंधन निर्यात इंफ्रास्ट्रक्चर पर ड्रोन हमले तेज कर दिए हैं. उसने रूस के पश्चिमी क्षेत्र के तीन प्रमुख तेल निर्यात बंदरगाहों- ब्लैक सी में नोवोरोसिस्क, बाल्टिक सागर में प्रिमोर्स्क और उस्त-लुगा को निशाना बनाया है.

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : उप अभियंता भर्ती परीक्षा 08 मई को

रॉयटर्स के अनुसार, बुधवार तक हालिया हमलों के बाद रूस की कच्चे तेल की निर्यात क्षमता का करीब 40% यानी लगभग 20 लाख बैरल प्रतिदिन प्रभावित हो गया है. इसमें प्रिमोर्स्क, उस्त-लुगा और ड्रुज्बा पाइपलाइन भी शामिल हैं, जो यूक्रेन के रास्ते हंगरी और स्लोवाकिया तक जाती है.

यूक्रेन ने पाइपलाइन के पंपिंग स्टेशनों और रिफाइनरियों को भी निशाना बनाया है. उसका कहना है कि वो रूस की तेल और गैस से होने वाली आय को कम करना चाहता है. रूस को तेल गैस निर्यात से देश के बजट का लगभग एक-चौथाई हिस्सा मिलता है. यूक्रेन का कहना है कि वो तेल-गैस से होने वाली आय को कम कर रूस की सैन्य ताकत कमजोर करना चाहता है.

वहीं रूस ने इन हमलों को आतंकवादी कार्रवाई बताया है और अपने 11 टाइम जोन में सुरक्षा कड़ी कर दी है.

बंदरगाह, पाइपलाइन और टैंकर प्रभावित, भारत पर क्या होगा असर?

यूक्रेन का कहना है कि जनवरी के अंत में ड्रुज्बा पाइपलाइन का एक हिस्सा रूसी हमलों में क्षतिग्रस्त हुआ, जिसके बाद स्लोवाकिया और हंगरी ने सप्लाई बहाल करने की मांग की.

7 लाख बैरल प्रतिदिन की क्षमता वाला नोवोरोसिस्क तेल टर्मिनल इस महीने की शुरुआत में हुए यूक्रेनी ड्रोन हमले के बाद प्रभावित हुआ है और इस टर्मिनल से काफी कम तेल लोड हो रहा है.

यह भी पढ़ें   सिरगिट्टी पुलिस की आम्र्स एक्ट पर लगातार कार्यवाही जारी, बटनदार चाकू जब्त

इसके अलावा, यूरोप में रूस से जुड़े टैंकरों की लगातार जब्ती की जा रही है जिससे मुरमान्स्क बंदरगाह से निकलने वाले आर्कटिक तेल के लगभग 3 लाख बैरल प्रतिदिन निर्यात में रुकावट आई है.

पश्चिमी प्रतिबंधों के बीच रूस को भारत, चीन जैसे एशियाई बाजारों की ओर रुख करना पड़ रहा है, हालांकि वहां भी रूस की क्षमता सीमित है.

रूस चीन को पाइपलाइन के जरिए बिना रुकावट तेल सप्लाई जारी रखे हुए है, जिसमें स्कोवोरोडिनो-मोहे, अतासु-अलाशांकोउ रूट और कोजमिनो बंदरगाह से समुद्री मार्ग शामिल हैं. इन तीनों के जरिए कुल करीब 19 लाख बैरल प्रतिदिन तेल भेजा जा रहा है.

इसके अलावा, रूस अपने सखालिन प्रोजेक्ट्स से भी करीब 2.5 लाख बैरल प्रतिदिन तेल निर्यात कर रहा है और पड़ोसी बेलारूस की रिफाइनरियों को लगभग 3 लाख बैरल प्रतिदिन तेल की आपूर्ति कर रहा है.

भारत की बात करें तो, रूस का कच्चा तेल समुद्री रास्तों के जरिए बड़े कार्गो में लोड होकर भारत पहुंचता है. ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल के युद्ध की वजह से सऊदी, यूएई, कुवैत जैसे खाड़ी देशों से तेल सप्लाई में रुकावट आई है.

इस रुकावट के बीच भारत भारी मात्रा में रूसी तेल खरीद रहा है और रूस एक बार फिर से भारत का शीर्ष तेल आपूर्तिकर्ता बन गया है. ऐसे में रूसी तेल निर्यात में आई भारी कमी भारत पर असर डाल सकती है.

 

Continue Reading

देश

वंदे भारत ट्रेन में परोसा खराब खाना, कंपनी पर लगा 50 लाख का जुर्माना, IRCTC पर भी फाइन

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

Published

on

भारतीय रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस में खाने की गुणवत्ता को लेकर बड़ी कार्रवाई की है. रेलवे ने अपनी ही कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. यह कार्रवाई पटना से टाटानगर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में भोजन की गुणवत्ता को लेकर मिली शिकायत के बाद की गई है.

जानकारी के अनुसार, 15 मार्च 2026 को ट्रेन संख्या 21896 पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में एक यात्री ने भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी. इस शिकायत को रेलवे ने गंभीरता से लिया और जांच के बाद कार्रवाई की गई. रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. इसके अलावा संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. साथ ही उस कंपनी के कॉन्ट्रैक्ट को समाप्त करने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें   इन महारथियों ने मास्क को गजब तरीके से किया रीयूज, वीडियो देख होठों पर खींची चली आएगी मुस्कान

वंदे भारत में खाने की गुणवत्ता पर उठे सवाल

रेलवे के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और उन्हें मिलने वाली सेवाओं की गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही या मानकों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. भारतीय रेलवे अपने विशाल नेटवर्क के जरिए हर दिन लाखों यात्रियों को सेवाएं प्रदान करता है. IRCTC के माध्यम से प्रतिदिन 15 लाख से अधिक यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराया जाता है. यह दुनिया के सबसे बड़े ऑनबोर्ड फूड ऑपरेशनों में से एक माना जाता है.

रेलवे का कहना है कि इस तरह के बड़े नेटवर्क में गुणवत्ता बनाए रखना बेहद जरूरी है. इसलिए जब भी किसी तरह की शिकायत सामने आती है, तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाती है. इस घटना के बाद रेलवे ने स्पष्ट कर दिया है कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा. खाने की गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर जिम्मेदार एजेंसियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे.

यह भी पढ़ें   CG News : 6 ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच, 4 एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल टिकट से होगी यात्रा

खराब सेवा पर कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश

यह कार्रवाई उन सभी सेवा प्रदाताओं के लिए भी एक संदेश है कि यात्रियों को बेहतर सेवा देना उनकी जिम्मेदारी है. रेलवे ने कहा है कि आगे भी इस तरह की शिकायतों पर नजर रखी जाएगी और जरूरी कदम उठाए जाएंगे.

Continue Reading

देश

सीहोर में ब्रिज निर्माण के लिए खुदाई करते समय धंसी मिट्टी, 3 मजदूरों की दबने से मौत

Published

on

मध्य प्रदेश के सीहोर में सोमवार (23 दिसंबर) को बड़ी घटना हो गई। ब्रिज निर्माण के लिए खुदाई करते समय अचानक मिट्टी धंस गई। दबने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। एक को सुरक्षित निकाल लिया।

मध्य प्रदेश के सीहोर में सोमवार (23 दिसंबर) को बड़ी घटना हो गई। बुधनी में ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। पुलिया के पास खुदाई करते समय अचानक मिट्टी धंस गई। मिट्‌टी में दबने से 3 मजदूरों की मौत हो गई। एक को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया है। घटना शाहगंज थाना क्षेत्र के सियागहन गांव की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें   सिरगिट्टी पुलिस की आम्र्स एक्ट पर लगातार कार्यवाही जारी, बटनदार चाकू जब्त

रेस्क्यू कर एक को सुरक्षित बाहर निकाला
शाहगंज थाना क्षेत्र के सियागहन गांव में ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार को चार मजदूर निर्माण के लिए दूसरी पुलिया के पास से मिट्टी खोद रहे थे। खुदाई के समय अचानक मिट्टी धंस गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची। रेस्क्यू टीम ने एक मजदूर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तीन की मौत हो गई।

हादसे में इनकी हुई मौत
पुलिस के मुताबिक, लटेरी (विदिशा) निवासी करण (18) पिता घनश्याम, रामकृष्ण उर्फ रामू (32) पिता मांगीलाल गौड और गुना के रहने वाले भगवान लाल पिता बरसादी गौड़ की मौत हो गई। लटेरी निवासी वीरेंद्र पिता सुखराम गौड (25) को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वीरेंद्र को नर्मदापुरम रेफर किया है।

यह भी पढ़ें   29 जुलाई राशिफल : आज ये राशियां न उठाएं आर्थिक क्षेत्र में जोखिम, जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

राजलक्ष्मी कंस्ट्रक्शन करवा रहा निर्माण
प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, राजलक्ष्मी कंस्ट्रक्शन पुलिया का निर्माण कार्य करा रहा है। पुलिया सियागहन और मंगरोल गांव को जोड़ती है। पुलिया की रिटेनिंग वॉल बनाते समय पहले से बनी रोड की रिटेनिंग वॉल का स्लैब धंस गया। पोकलेन मशीन से मिट्टी हटाकर चारों मजदूरों को बाहर निकाला गया, लेकिन तीन की मौत हो गई। वीरेंद्र का इलाज चल रहा है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending