छत्तीसगढ़
CG: चिटफंड कंपनियों की संपत्ति नीलामी के लिए कोर्ट से आदेश जारी
रायपुर: करोड़ों का निवेश कराकर फरार चिटफंड कंपनियों की संपत्ति नीलाम करने की कवायद तेज हो गई है। देव्यानी प्राॅपर्टी लिमिटेड और बीएन गोल्ड रीयल एस्टेट एलाइड लिमिटेड की संपत्ति नीलाम करने कोर्ट ने आदेश जारी किया है। तहसीलदार ने संपत्ति नीलाम करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, लेकिन अब भी करोड़ों की संपत्ति कानूनी प्रक्रिया में उलझी है। चिटफंड कंपनियों के करीब 14 केस लंबित हैं। इनमें 10 जिला कोर्ट और 4 कलेक्टर कोर्ट में हैं। कोर्ट से आदेश मिलने के बाद ही इन संपत्तियों की नीलामी हो सकेगी। वहीं 20 चिटफंड कंपनियों की पुलिस ने करोड़ों रुपए की संपत्ति चिन्हित की है। इन्हें भी नीलाम किया जाना है, लेकिन अभी प्रक्रिया पूरी नहीं हाे सकी है।
इन कंपनियों पर कोर्ट केस
अफसरों के मुताबिक निर्मल इंफ्रास्ट्रक्चर होम कार्पाेरेशन लिमिटेड भोपाल के दो, आरोग्य धनवर्षा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, गोल्ड की इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, किम इंफ्रास्ट्रक्चर एवं डेवलपर्स, मिलियन माइल्स इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपर्स, गुरुकृपा इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, माइको लिमिटेड कंपनी और जेएसवी डेवलपर्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी का केस जिला कोर्ट रायपुर में चल रहा है।
चिटफंड कंपनियों की 100 करोड़ की संपत्ति चिन्हित
जानकारी के मुताबिक रायपुर जिले में करीब 30 से अधिक चिटफंड कंपनियों ने करोड़ों रुपए ठगे हैं। कंपनियाें के खिलाफ 103 केस दर्ज किए गए हैं। इनमें साल 2015 के बाद 47 केस दर्ज हुए हैं। 20 कंपनियों की करीब 100 करोड़ रुपए की संपत्ति चिन्हित की गई। इन कंपनियों की संपत्ति नीलामी की प्रक्रिया ही चल रही है।
कलेक्टर कोर्ट में ये केस
अफसरों के मुताबिक एसपीएनजे लैंड प्रो एंड डेवलपर्स, आरोग्य धनवर्षा डेवलपर्स, बीएनपी इंडिया लिमिटेड और साईंप्रकाश प्राॅपर्टी डेवलपर्स लिमिटेड कंपनी का केस कलेक्टर कोर्ट रायपुर में चल रहा है।
इनकी संपत्ति होगी नीलाम
अफसरों के मुताबिक देव्यानी प्राॅपर्टी प्राइवेट लिमिटेड का अमलीडीह में करीब 0।357 हेक्टेयर और बीएन गोल्ड रीयल एस्टेट एलाइड लिमिटेड कंपनी का टिकरापारा एमएम शॉपिंग सेंटर का आफिस और तेलीबांधा कमर्शियल परिसर स्पार्क प्लॉजा में 1575 स्कवायर फीट जमीन की नीलामी होगी। कोर्ट से अनुमति मिल चुकी है। अब तहसीलदार द्वारा नीलामी की प्रक्रिया की जा रही है।
कंपनियों की इतनी संपत्ति
एसपीएनजी लैंड प्राेजेक्ट एंड डेवलपर्स की 40 करोड़ की संपत्ति
बीएन गोल्ड रीयल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड की 2 करोड़ की संपत्ति
सन एंड इंफ्रा विल की करीब डेढ़ करोड़ की संपति
मिलियन माइंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की 2 करोड़ की संपत्ति
नीलामी की मिली अनुमति
देव्यानी प्राॅपर्टी और बीएन गोल्ड रीयल एस्टेट एलाइड कंपनी की संपत्ति नीलाम करने कोर्ट से अनुमति मिल गई है। तहसीलदार द्वारा नीलामी की प्रकिया की जा रही है। बाकी मामलों में जल्द ही फैसला हो जाएगा। – वीरेंद्र बहादुर पछवाई, अपर कलेक्टर, रायपुर
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized1 day ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized6 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized4 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized6 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized13 hours ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
