Connect with us

छत्तीसगढ़

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय द्वारा ‘कोरोना महामारी के प्रभावी प्रबंधन में प्रशासन की भूमिका और जिम्मेदारियां’ विषय पर आयोजित हुआ वेबिनार, मुख्य अतिथि के रूप में आईएएस अधियारियों ने किया शिरकत

Published

on

बिलासपुर| आज दिनाँक 12 मई 2021 को अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय द्वारा ऑनलाइन वेबिनार का कार्यक्रम का आयोजन  “कोविड 19 महामारी के प्रभावी प्रबंधन में प्रशासन की भूमिका और जिम्मेदारियां” विषय में किया गया जिसमें इस कार्यक्रम का  स्वागत डॉ एच. एस. होता ने किया ।

इस वर्चुअल वेबिनार के मुख्य अतिथि सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी,(आईएएस, रिटायर्ड) ने इस कोरोना वैश्विक महामारी के बारे में बताया कि सभी को मानवता में ध्यान देना पड़ेगा इसमें उन्होंने बताया कि जितना विकास होगा उतना विनाश भी होगा विकास और विनाश दो ऐसे शब्द हैं जो बहुत घातक है और हम समाज सरकार को दोष देते हैं यह गलत है कोरोना लेकर आई है यह बहुत बड़ा भ्रम और हम सभी समाज की भी ज़िम्मेदारी बनती हैं इसलिए हमेशा हमें प्रकृति के साथ तालमेल बनाए रखना चाहिए जिससे हम सभी सुरक्षित होंगे।

उन्होंने देश की शिक्षा में ज़ोर देते हुए कहा की धर्म की ज्ञान ,मोक्ष ,संस्कार की शिक्षा में ध्यान देना चाहिए तभी हमारे आने वाले कल के बच्चें अच्छे निकलेंगे और उन्होंने बेटी-बचाओं,बेटी-पढाओं में भी जोर दिया बेटी बचाएंगे तभी बहु हर घर में लाएंगे इसीलिए स्त्रीयों को हमेशा सम्मान देना चाहिये उन्होंने इस कोविड वैश्विक माहमारी में ऑक्सीजन, रेमडेशिविर और अन्य दवाइयों में कालाबाजारी ,औऱ समाज के सक्षम लोग से मुक्त की इलाज ,और अनाज को ना लेकर मानवता को ध्यान में रखते हुए हम सभी युवावर्गो को गरीबों को मदद के लिय सामने आना चाहिए और मानवता की हमेशा विजयी होती आयी है ।

यह भी पढ़ें   पलारी भाजपा मण्डल के कार्यकर्ताओ ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर किये वृक्षारोपण

इसी विषय में हमारे विशिष्ट अतिथि श्री संजय कुमार (आईपीएस, रिटायर्ड) ने कोविड 19 वैश्विक महामारी से निपटने का अपना सुझाव एवं अनुभव साझा किए जिसमें बताया गया की इस कोरोना के दूसरी लहर में हमे संसाधनों ,इंफ्रास्ट्रक्चर ,हॉस्पिटल की ओर आकर्षित कर रहा है इसीलिए हमारे भारत के सभी ग्राम पंचायत के प्रधान ,ब्लॉक स्तरीय ,जिला स्तरीय, राज्य स्तरीय,और केंद्र  स्तरीय सभी स्तरीय के अधिकारीगण, कर्मचारीगण लगे इस महामारी के व्ययस्था में हुए हैं और सहयोग दे रहे हैं।

इस महामारी में फ्रंट लाइन्स कर्मचारियों जैसे नर्स,डॉक्टर, पुलिस प्रशासन ,सभी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है यही लोग हमारे आज के “कोरोना वारियर्स” है और हम सभी समाज की इनका साथ देना चाहिए जिससे हम इस महामारी से जल्दी मुक्त होंगे ।

इस वर्चुअल वेबिनार कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि फ़ैज़ अहमद किदवाई (आईएएस)मप्र शासन ने जो मध्यप्रदेश के राजधानी भोपाल में इस कोविड19 महामारी का प्रभारी बनाया गया उन्होंने इस कार्यक्रम में कोरोना वैक्सीन लगवाने में ज़ोर दिया उन्होंने बताया कि आज विश्व के हर कोने कोने में कोरोना पहुँच चुका है जिससे हम सभी को बचने के लिए कोरोना वैक्सीन अवश्य लगवाना चाहिय|

 क्योंकि यह हमारी सुरक्षा कवच है जिसे भी कोरोना हो जाए उनका दोनों डोज़ पहले लग चुका हो वो जल्दी ठीक हो रहे हैं कोरोना उनको शरीर में को नुकशान नहीं पहुँचा पा रहा है और आजकल गाँव के अंदर भी इतना फैल चुका है लेकिन गाँव के लोग आज भी एवं शहर के कुछ लोगों में जागरूकता में कमी है इस कोरोना महामारी के लक्षण को विश्वास ना करते हुए सामान्य बुखार की दवा लेते हैं जिसमें वे अपना बीमारी को बहुत फैला चुके होते इलाज की समय सीमा ख़त्म हो चुकी होती है जिससे मरीज़ की मौत हो जाती है|

यह भी पढ़ें   विधानसभा में फिर गूंजा अवैध शराब का मुद्दा...

गलत भ्रम में ना रहे अगर बुखार ,खाँसी ,सर्दी ,सर दर्द हो कोरोना मानकर  तुरंत डॉक्टर की सलाह लेकर या स्वास्थ्य विभाग से जारी गाइडलाइन्स की दवा जैसे पेरासिटामोल, अज़ीट्रोमैसिन्स, इवेरमैटिन,मलटीविटामिन ,विटामीन सी,जिंक,की दवा लेके घर में इलाज करे जिससे जल्दी ठीक होंगे इलाज लेने में देर ना करने की सलाह दिए । और हमारे इस वर्चुअल कार्यक्रम में जुड़े सभी लोगों को वैक्सीन अवश्य लगवाने की ज़ोर दिए और सभी लोगों से कहा गया समाज के सभी को  वैक्सीन अवश्य लगवाने की जागरूक करने रॉय दिए ।

इस पूरे वर्चुअल कार्यक्रम के अध्य्क्षता अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.ए. डी.एन वाजपेयी  ने किये उन्होंने इस कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़े सभी का स्वागत आभारव्यक्त किये और एक छोटा सा संदेश दिए कि हमें इस कोरोना वैश्विक महामारी में मानवता को ध्यान में रखते हुए समाज के हर वर्गों को सामने आना चाहिए| ।जिससे मानवता की जीत और कोरोना का हार होगा, पूरे कार्यक्रम का वर्चुअल संचालन प्रो.सीमा बेलोलकर द्वारा किए गए इस कार्यक्रम के संयोजक अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ सुधीर शर्मा, सह संयोजक प्रो.सौमित्र तिवारी , प्रो.श्रिया साहू ,टेक्निकल सपोर्ट प्रो जितेंद्र गुप्ता एवं समस्त प्राध्यापकगण  ,विद्यर्थियों अन्य सभी वर्ग के लोग उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

Dhamtari Suicide News: धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है।

Published

on

Dhamtari Suicide News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है। युवती की शादी महज 13 दिन पहले ही हुई थी। नूतन मूल रूप से फिंगेश्वर क्षेत्र के खैरझिटी गांव की रहने वाली थी और शादी के बाद अपने ससुराल छोटी करेली में रह रही थी।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि घटना से ठीक पहले पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था (Dhamtari Suicide News) और इसी के बाद नूतन ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें   CG : तीन छात्रों ने 8वीं की छात्रा का गला ब्लेड से किया हमला

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। खास तौर पर यह जानने की (Dhamtari Suicide News)  कोशिश की जा रही है कि पति-पत्नी के बीच आखिर विवाद किस बात को लेकर हुआ था, लेकिन सवाल ये है कि, शादी के महज 13 दिन बाद ही ऐसा क्या हुआ? जिसने एक नई जिंदगी को खत्म कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

 

Continue Reading

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   डायल 112 में फिर गूंजी किलकारी! अस्‍पताल लाते समय रास्ते में हुआ प्रसव

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

news

अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

Published

on

Shrimad Bhagwat Katha is resonating in Agrasen Dham, a flood of faith has surged

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।

श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।

हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : मजदूरों ने वन विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा

पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending