Connect with us

छत्तीसगढ़

Aaj Ka Rashifal: काम के सिलसिले में दिन अच्छा रहेगा, परीक्षा में मिलेगी सफलता…

Published

on

rashi

मेष राशि : आज आप काफी चिंतित रहेंगे और इसलिए आपके जीवन में निराशा और सुस्ती रहेगी, लेकिन शाम तक आपकी ऊर्जा लौट आएगी और खर्चों में कमी आएगी और चिंताएँ कम होंगी। काम के सिलसिले में दिन अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि : आज किए गए कार्यों से आपको लाभ होगा। घर में विभिन्न व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे। भाग्य आपका साथ देगा। बाहर जाने से बचें, बेहतर होगा। आज घर में आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। लवमेट आज थोड़े चिंतित रह सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए सफलता के नए द्वार खोल सकता है। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन से असंतुष्ट भी रह सकते हैं। ज्यादा स्ट्रेस न लें। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। परिवार या रिश्तों की स्थिति को लेकर असुरक्षा की भावना हो सकती है।

कर्क राशि : भाई बहनों के साथ आज आप अच्छा समय बिताएंगे। अपने दोस्तों को भी फोन पर अपने दिल का हाल सुनाएंगे। इससे आज का दिन बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में चल रही दिक्कतों से राहत मिलेगी।

सिंह राशि : आज पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आप अपने व्यक्तित्व के दम पर समाज के कुछ लोगों को अपने पक्ष में भी करेंगे। इससे आपको भविष्य में पूरा फायदा मिलेगा। आज आपका ध्यान अपने लक्ष्य पर रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: गोदाम से टाईल्स चोरी करने वाले आरोपी सिरगिटटी पुलिस के गिरफ्त में, रिमाण्ड पर भेजा गया जेल

कन्या राशि : घर में किसी से अनबन हो सकती है, वाणी पर संयम रखें। भाग्य आपके पक्ष में है इसलिए अवसरों का भरपूर लाभ उठाएं। संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। खोया हुआ धन वापस मिलने में कठिनाई होगी। पारिवारिक जीवन में विवाद हो सकता है।

तुला राशि : आज आप अपने जीवन साथी के साथ काफी समय बिताएंगे और रिश्तों में आई दूरियों को कम करने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी खुश रहेगा और अगर वह उत्साह से काम करेगा तो आपको भी खुश रखेगा। परिवार में तनाव बढ़ता रहेगा, जिसका ध्यान रखने की आवश्यकता होगी।

वृश्चिक राशि : आज आप तरोताजा महसूस करेंगे। आज आप किसी तरह अपना काम पूरा करेंगे। परिजनों का सहयोग भी आपको मिलता रहेगा। दूसरों की बात सुनने का प्रयास करेंगे। लवमेट फोन पर काफी देर तक बात करेंगे, जिससे रिश्तों में नयापन आएगा।

धनु राशि : ग्रहों की स्थिति ऐसी है कि आपको मेहनत के मुकाबले कम फल मिलेगा। सोच समझ कर लिया गया निर्णय भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा। पारिवारिक हितों को ध्यान में रखते हुए आप कुछ नई बचत योजनाओं को लागू करेंगे।

यह भी पढ़ें   CG : आवारा कुत्ते ने किया ग्रामीणों पर हमला, 1 दर्जन से अधिक घायल

मकर राशि : आज आप धर्म के कार्यों में लगे रहेंगे। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। परिवार के छोटों को साथ लेकर योजना बनाएंगे। छोटी-छोटी बातों पर आपको गुस्सा भी आ सकता है, इसलिए सावधान रहें। दांपत्य जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी, लेकिन प्रेम जीवन जीने वालों को आज बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे।

कुंभ राशि : आज दिन भर आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप कुछ ऐसे काम करेंगे, जिससे आपकी तारीफ होगी। आप किसी नए प्रस्ताव के लिए तैयार रहेंगे। खुशी कभी भी मिल सकती है। सामाजिक कार्यों में आप सफल होंगे, आपके काम की चर्चा होगी। वर्क फ्रॉम होम कर रहे कर्मचारियों का काम समय पर पूरा हो जाएगा।

मीन राशि : आज का दिन तरक्की और आय-प्रॉपर्टी के लिए शुभ हो सकता है। निराशा से बचें। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपको अपने जीवन में अपार सफलता मिल रही है। आज किसी से आपकी महत्वपूर्ण बातचीत होगी

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   सीएम भूपेश ने गोधन न्याय योजना की राशि जारी कर 4 करोड़ 21 लाख रुपए किए ट्रांसफर

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

news

अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

Published

on

Shrimad Bhagwat Katha is resonating in Agrasen Dham, a flood of faith has surged

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।

श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।

हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन में भाग लेने अब तक 65 हजार से ज्यादा लोगों ने किया ऑनलाइन पंजीयन

पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।

Continue Reading

news

हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा बबीता अग्रवाल को मिला राष्ट्रीय अग्र ज्योति अलंकरण सम्मान

Published

on

State President of Helping Hands Club Foundation Women's Wing Babita Agarwal received the National Agra Jyoti Alankaran Samman

सबसे अग्रणी संस्था में अहम भूमिका सामाजिक कार्यों से लेकर महिला सशक्तिकरण में अहम योगदान के लिए हुई सम्मानित

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवम अग्र अलंकरण समारोह में डॉक्टर रमन सिंह के हाथों मिला सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवम अग्र अलंकरण समारोह 28 अगस्त को एस एन पैलेस रायपुर में सम्पन्न हुआ इस समारोह में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 18 विभूतियों का सम्मान किया जाएगा। इस राष्ट्रीय अलंकरण समारोह में पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना चुकी प्रदेश की सबसे अग्रणी संस्था हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा रायपुर निवासी श्रीमती बबीता अग्रवाल को अग्र ज्योति अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आपको बता दे कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के अध्यक्षा के रूप में बबीता अग्रवाल ने अनेकों सामाजिक गतिविधियों में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है इनके इस दायित्व में इन्होंने पूरे प्रदेश में महिला समूहों में एक अलग अलख जगाई है। एवं आज के समय में हेल्पिंग हैंड्स क्लब की महिला विंग में हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल है। विगत दिनों राखी विथ रक्षक का महा आयोजन राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउंड में किया गया था जो अपने आप में एक इतिहास के पन्ने में दर्ज हो गया। जिसमें हजारों रक्षक देश के जवानों को हेल्पिंग हैंड्स की बहनों ने रक्षासूत्र बांधा था। बबीता अग्रवाल शुरू से ही सामाजिक कार्यों में निस्वार्थ भाव से लोगो की मदद करने में दूसरों का दर्द दूर करने में सामाजिक बुराइयों को नष्ट करने में आगे रहती है। वही बबीता अग्रवाल ने बताया कि यह सम्मान उनके जीवन में एक नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के फाउंडर एवं प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है अंकित अग्रवाल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में मानवसेवा माधवसेवा का साक्षात् उदाहरण जीवन में उतारा है जिस वजह से आज वो इस मुकाम पर है। एवं हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन एक एनजीओ नहीं एक परिवार की तरह रहता है एवं कार्य करता है। उन्होंने आगे कहा कि अग्रवाल समाज के वरिष्ठ विधायक संपत अग्रवाल, अशोक सियाराम अग्रवाल,सुनील रामदास अग्रवाल,रमेश अग्रवाल , मनोज गोयल, अशोक मोदी , योगेश अग्रवाल हमेशा उनके प्रेरणाश्रोत रहे है। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि हेल्पिंग हैंड्स महिला विंग की उनके साथीगण बहने हमेशा ही उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर अग्रणी होकर कार्य करती है एवं यह मेरा नहीं मेरी पूरी टीम का सम्मान है यह सम्मान में अपनी पूरी टीम को समर्पित करती हु। साथ ही में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का इस पल के लिए इस सम्मान के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त करती हु।
हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक डॉ रमेश अग्रवाल मनोज गोयल, अध्यक्ष अंकित अग्रवाल,उपाध्यक्ष विन्नी सलूजा तरुण अग्रवाल, अमित केडिया , रजत अग्रवाल , उदित अग्रवाल , विवेक श्रीवास्तव, रिंकू केडिया ,भारती मोदी,सुनीता पांडे, ज्योति अग्रवाल, पूजा छाबड़ा, एकता मलिक , अल्पना शर्मा , अंकुर अग्रवाल, मयंक जैन ,सुमित अग्रवाल,राकेश बोथरा,सुकुमार चटर्जी, अनामिका मिश्रा ,सेजल खंडेलवाल एवं अन्य सभी सदस्यों ने बबीता अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।

यह भी पढ़ें   धान गबन मामले का सहआरोपी डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending