Connect with us

छत्तीसगढ़

अपहरण और दुष्कर्म के मामले का आरोपी गिरफ्तार , शंकरगढ़ थाना क्षेत्र का मामला…

Published

on

बलरामपुर| बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है । जिले के शंकरगढ़ थाना में प्रार्थिया के द्वारा 21 मई 2021 को रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसकी नाबालिक युवती 19 मई 2021 को सुबह 10 बजे सामान लेनें दुकान जा रही हूँ कर घर से निकली थी जो वापस नहीं आयी है, किसी व्यक्ति द्वारा इसकी नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर कहीं ले जाने की संभावना बतायी। रिपोर्ट पर थाना शंकरगढ़ में गुम इंसान की धारा 363 कायम किया गया|

मामले को अवगत कराते हुए पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामकृष्ण साहू एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर प्रशांत कतलम के निर्देशन में व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी मनोज तिकी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शंकरगड उमेश बघेल द्वारा टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी एवं अपहृता का पता तलाश किया जा रहा था कि मुखबीर की सूचना पर अपहृता को चौकी विजयनगर क्षेत्र से महेन्द्र अगरिया पिता महेश अगरिया उम्र 21 वर्ष टोगरी पारा थाना शंकरगढ़ के कब्जे से 27 मई 2021 को बरामद किया गया है|

यह भी पढ़ें   बिलासपुर के इस कॉलेज में चलती कक्षा के बीच फूटा बम! 80 से ज्यादा छात्र-छात्राएं थे मौजूद, मची अफरातफरी

और युवती ने अपने कथन में बतायी कि महेन्द्र इसे शादी करूंगा कह कर रामचंद्रपुर ले गया था जहां इसके साथ शारीरिक संबंध बनाना बतायी है। इस प्रकरण में धारा 366,376 (2) (द) एवं पाक्सो एक्ट की धारा 4,6 कायम करते हुए आरोपी महेन्द्र राम अगरिया पिता महेश राम अगरिया उम्र 21 वर्ष निवासी बीजाडीह (टोंगरीपारा) थाना शंकरगढ़ को 28 मई 2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।इस कार्यवाही में शंकरगढ़ थाना प्रभारी उमेश बघेल, उप निरीक्षक हेमंत अग्रवाल, आरक्षक संतोष सिंह, जगरनाथ पैकरा शामिल रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

Dhamtari Suicide News: धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है।

Published

on

Dhamtari Suicide News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है। युवती की शादी महज 13 दिन पहले ही हुई थी। नूतन मूल रूप से फिंगेश्वर क्षेत्र के खैरझिटी गांव की रहने वाली थी और शादी के बाद अपने ससुराल छोटी करेली में रह रही थी।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि घटना से ठीक पहले पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था (Dhamtari Suicide News) और इसी के बाद नूतन ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ कोरोना ब्रेकिंग: आज मिले 482 नए पॉजिटिव मरीज, 852 मरीज हुए स्वस्थ, 7 की मौत

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। खास तौर पर यह जानने की (Dhamtari Suicide News)  कोशिश की जा रही है कि पति-पत्नी के बीच आखिर विवाद किस बात को लेकर हुआ था, लेकिन सवाल ये है कि, शादी के महज 13 दिन बाद ही ऐसा क्या हुआ? जिसने एक नई जिंदगी को खत्म कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

 

Continue Reading

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   कोरोना टीकाकरण में छत्तीसगढ़ देश में पांचवें नंबर पर, स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव ने ट्वीट कर दी जानकारी

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

news

अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

Published

on

Shrimad Bhagwat Katha is resonating in Agrasen Dham, a flood of faith has surged

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।

श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।

हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर के इस कॉलेज में चलती कक्षा के बीच फूटा बम! 80 से ज्यादा छात्र-छात्राएं थे मौजूद, मची अफरातफरी

पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending