Connect with us

क्राइम

कूड़े को लेकर हुआ झगड़े में तेजाब फेंका, पांच महिला समेत छह झुलसे

Published

on

मंगलौर के मोहल्ला कटहड़ा में कूड़े को लेकर पड़ोसियों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की महिलाओं पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब से पांच महिलाएं और एक व्यक्ति झुलस गया। सभी को मंगलौर के सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।आरोपित पक्ष दूध बेचने का काम करता है। इसके चलते उनके यहां पर तेजाब रहता है।

संवाद सहयोगी, जागरण, मंगलौर: मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटहड़ा में घर के बाहर झाडू लगाने के बाद एकत्र कूड़े को लेकर पड़ोसियों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की महिलाओं के ऊपर तेजाब फेंक दिया।

तेजाब से पांच महिला एवं यहां से गुजर रहा एक व्यक्ति झुलस गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। झुलसे लोगों को मंगलौर स्थित सीएचसी पर भर्ती कराया गया। एक पक्ष की ओर से इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई है।

यह भी पढ़ें   खटाखट खटाखट 23000 आएंगे हर शख्‍स के खाते में... लेकिन कहां

मंगलवार की दोपहर मंगलौर के मोहल्ला कटहडा निवासी नौशाद की पुत्री इलमा अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। इलमा ने झाड़ू लगाने के बाद कूड़े को पास के एक कोने में एकत्र कर दिया। तभी पड़ोस में रहने वाली महिलाओं द्वारा अपने घर के पास कूड़ा इकट्ठा करने का विरोध किया।

जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि महिलाओं ने इलमा के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर होने के बाद इलमा की मां सदमा के अलावा परिवार की अन्य महिलाएं शबाना, राजदा, फरहाना भी वहां पर पहुंची। उन्होंने झगड़ा होने के कारण को जानना चाहा। तभी दूसरे पक्ष की महिलाओं और पिता पुत्र ने उनके साथ भी गाली गलौज करते हुए जमकर हंगामा किया और सबको पीटना शुरू कर दिया।

तभी एक युवक अपने घर से तेजाब की प्लास्टिक की केन लेकर आ गया और उसने इलमा और उसके स्वजनों पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब फेंकने से सभी झुलस गए। यहां से गुजर रहा एक व्यक्ति इकबाल भी तेजाब से झुलस गया। अचानक से महिलाओं पर तेजाब डालने से अफरा तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें   पति ने चरित्र शंका पर पत्नि का गला दबाकर किया हत्या, पुलिस ने चंद घंटो में आरोपी को दबोचा

आरोपित पक्ष मौके से भाग निकला। तेजाब से झुलसी इलमा, शबाना, राजदा, फरहाना, सदमा को तुरंत मंगलौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। घटना के संबंध में पुलिस को भी सूचना दी गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

आरोपित करता है दूध बेचने का काम
मंगलौर: आरोपित पक्ष दूध बेचने का काम करता है। इसके चलते उनके यहां पर तेजाब रहता है। आरोपित ने इसी तेजाब की केन को उठाकर फेंक दिया, जिससे छह लोग झुलस गए है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने केन को कब्जे में ले लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्राइम

CG News: भतीजे-भतीजी ने की बड़ी मां की हत्या, मुर्गा-दारु पार्टी में विवाद के बाद जलाकर मारा

Published

on

अंबिकापुर में भतीजा और भतीजी ने मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। घर में मुर्गा और दारु की पार्टी चल रही थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में भतीजा और भतीजी ने मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। घर में मुर्गा और दारु की पार्टी चल रही थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों ने मिलकर चूल्हे में जल रही लकड़ी से पहले हमला करते हुए आग से जलाकर मौत के घाट उतार दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चटकपुर में यह घटना घटी है। मृतिका अपनी भतीजी प्रभा विश्वकर्मा को लड़कों के साथ घूमने से मना करती थी। जिससे नाराज होकर भतीजी ने अपने भाई के साथ मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी भतीजा अमृत विश्वकर्मा और भतीजी प्रभा विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : तोरवा थाने के हवलदार और आरक्षक को धक्का देकर भागे चोरी के संदेही की अरपा चेक डेम में मिली लाश

Continue Reading

क्राइम

Digital Arrest Scam: CBI अफसर बनकर बुजुर्ग से ₹1 करोड़ की ठगी,15 दिन तक घर में किया ‘डिजिटल अरेस्ट’

Published

on

Digital Arrest Scam: गुजरात के सूरत से एक 90 साल के बुजुर्ग व्यक्ति के साथ डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है, जिसमें पीड़ित ने अपने जीवनभर की जमापूंजी कुल ₹1.15 करोड़ गंवा दिए।

Digital Arrest Scam: देशभर में डिजिटल अरेस्ट (Digital Arrest ) स्कैम के मामले बढ़ते ही जा रहे है। आए दिन किसी न किसी के साथ डिजिटल अरेस्ट स्कैम की घटनाएं सामने आ रही हैं। कई लोग इस स्कैम का शिकार बनकर अपनी जिंदगी भर की जमापूंजी को गवां चुके हैं। इसी बीच, डिजिटल अरेस्ट का एक नया मामला सामने आया है। जिसके चलते ठगों ने गुजरात के एक 90 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को “डिजिटल अरेस्ट” स्कैम का शिकार बनाया और उन्हें उनके ही घर में 15 दिनों तक वर्चुअली रूप से डिजिटली अरेस्ट किया। जिसमें बुजुर्ग ने 1 करोड़ रुपए से ज्यादा पैसे गंवा दिए।

क्या था पूरा मामला
दरअसल, साइबर अपराधियों ने गुजरात के 90 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से ठगी की शुरुआत की। धोखेबाजों ने पीड़ित को व्हाट्सएप कॉल करके सबसे पहले खुदको एक CBI अधिकारी बताया और उन्होंने कॉल पर कहा कि उनके नाम से एक पार्सल मुंबई से चीन भेजा गया है, जिसमें कथित तौर पर 400 ग्राम MD ड्रग्स थे। फिर गिरोह ने बुजुर्ग को जेल भेजने की धमकी दी और दवाव बनाकर उनसे मोटी रकम ऐंठने का खेल शुरू किया।

यह भी पढ़ें   Political Breaking: एस जयशंकर ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए गांधीनगर से नामांकन भरा

धोखेबाजी का यह सिलसिला पीड़ित के साथ यही तक नहीं रुका बल्कि बुजुर्ग को पूरे 15 दिनों तक उनके ही घर में वर्चुअली तौर पर डिजिटल अरेस्ट पर रखा गया। फिर ठगों ने पीड़ित की बैंक डिटेल निकालकर ₹1.15 करोड़ की राशि अपने खातों में ट्रांसफर कर ली।

इस पूरी घटना के बारें में जब बुजुर्ग के परिजनों को पता लगा तो उन्होंने 29 अक्टूबर को सूरत की साइबर सेल में धोखाधड़ी और डिजिटल अरेस्ट की शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 46 डेबिट कार्ड, 23 चेकबुक, 28 सिम कार्ड, 9 मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद किए। धोखेबाजों ने कई बैंक खातों और कंपनियों के रबर स्टांप का इस्तेमाल कर फर्जीवाड़ा किया था।

यह भी पढ़ें   पति ने चरित्र शंका पर पत्नि का गला दबाकर किया हत्या, पुलिस ने चंद घंटो में आरोपी को दबोचा

गिरोह का मास्टरमाइंड फरार
सूरत की क्राइमब्रांच ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में अभी तक उन्होंने 5 अपराधियों- रमेश सुराना, उमेश जिंजाला, नरेश सुराना, राजेश देवड़ा और गौरांग राखोलिया को पकड़ लिया है। हालांकि इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड पार्थ गोपानी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस कहना है कि यह अपराधी कंबोडिया में है। पुलिस ने इस रैकेट का खुलासा करते हुए बताया कि यह पूरा रैकेट चीन की एक गैंग की मदद से चलाया जा रहा था। बता दें, गिरोह ने बुजुर्ग व्यक्ति को मनी लॉन्ड्रिंग के झूठे आरोप लगाकर डिजिटल अरेस्ट का शिकार बनाया और डरा-धमकाकर करोड़ों रुपए ऐठ लिए गए।

Continue Reading

क्राइम

Bilaspur News: शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाला आरोपी मोपका पुलिस के गिरफत में

Published

on

आरोपी के दुबई भागने की योजना की सूचना मिलने पर तत्काल टीम बनाकर मुंबई से पकड़ा गया

आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

आरोपी – रंजीता कुमार गौड़ा पिता भांजा किशोर गौड़ा उम्र 20 वर्ष पता बडा पड़ा थाना भांजा नगर जिला गंजम उड़ीसा

विवरण – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09.11.2024 को प्रार्थीया ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी रंजीता कुमार निवासी उड़ीसा से मोबाइल के माध्यम से जान पहचान हुआ था। दिनांक 15.04.2022 को आरोपी रंजीता कुमार ने पीड़िता को साईं अनंत होटल मोपका मे बुला कर शादी करने का झांसा देकर पीड़ता के साथ जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाया। रिपोर्ट पर थाना सरकंडा मे अपराध क्रमांक 1408/2024 धारा 376(2)(N) भा द वि कायम कर विवेचना मे लिया गया | आरोपी के पता साजी के दौरान आरोपी के द्वारा पीड़िता को फोन कर बताया की वह पुलिस की ग्रिफ्तारी के डर से विशाखापट्नम से मुंबई जा रहा वहा से दुबई भाग जायेगा।

यह भी पढ़ें   खटाखट खटाखट 23000 आएंगे हर शख्‍स के खाते में... लेकिन कहां

वरिष्ठ अधिकिारियो को तत्काल अवगत कराया गया, जिनके द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तत्काल गिरुफतार करने निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में पु स के मोपका प्रभारी उपनिरीशक रामनरेश यादव आरक्षक दीपक खांडेकर के दुवरा तत्काल मुंबई जा कर छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट मुंबई के सामने से आरोपी रंजीता कुमार गौड़ा को अभिरक्षा मे लेकर मोपका चौकी सरकंडा लेकर आये। आरोपी से पूछताछ किया गया जो बताया की पीड़िता की रिपोर्ट बाद से भाग कर दुबई जाने का योजना बनाया था।

जो उड़ीसा से दुबई का जाने का पासपोर्ट व वीजा तैयार करवाकर विशाखापट्नम से मुंबई आया और दिनांक 28.11.2024 को दुबई जाने वाले थे। आरोपी के दुवरा जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी रंजीता कुमार गौड़ा पिता भांजा किशोर गौड़ा उम्र 20 वर्ष पता बडा पड़ा थाना भांजा नगर जिला गंजम उड़ीसा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया I
इस कार्यवाही में उप निरीक्षक रामनरेश यादव , आर दीपक खांडेकर व साइबर सेल का विशेष योगदान रहा।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending