Connect with us

छत्तीसगढ़

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रथम जिला कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे के अध्यक्षता में हुई संपन्न

Published

on

बिलासपुर| भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला बिलासपुर की प्रथम जिला कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे के अध्यक्षता में 31 जुलाई भाजपा कार्यालय बिलासपुर में गरिमामय रूप में संपन्न हुई जिसमें आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई कार्यक्रम की शुरुआत वंदेमातरम एवं भारत माता ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार ने महिलाओं से किए हुए वादे पूरे नहीं किए हैं साथ ही कांग्रेस सरकार ने महिलाओं व बहनों की प्रगति के लिए कोई भी योजनाएं नहीं बनाई है धरमलाल कौशिक ने कहा कि यहां उपस्थित सभी बहने यह संकल्प लें कि आने वाले समय में वह कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकने और ढाई साल के बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लेंगे तो वही भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर विफल है|

हमें प्रदेश सरकार की नाकामी को जनता तक ले जाने की जरूरत है अधिक से अधिक गतिविधियों व कार्यक्रमों में हमारी भागीदारी अधिक होनी चाहिए हम सब मिशन 2023 के लिए तैयार है सभी की एकजुटता से हम प्रदेश में फिर से सरकार बनाएंगे प्रदेश की किसान विरोधी सरकार शराब के कारोबार में जुटी हुई है प्रदेश भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला संगठन प्रभारी मोतीलाल साहू ने सभी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा शासन में महिला सशक्तिकरण का दौर था हर हिस्से में छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के समय अधिकतर योजनाएं की शुरुआत माताओं और बहनों से होती थी बेटियों के पैदा होने से शादी होने तक योजनाओं की ढेर शुरुआत भाजपा सरकार ने की परंतु इस सरकार में महिला सुरक्षा पर ही प्रश्नचिन्ह लगा दिया है भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करते हुए कहा कि मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बन चुका है और पूरे विश्व में एक उम्मीद का केंद्र बना हुआ है उन्होंने कहा मोदी ने इस कठिन दौर में देश को सशक्त नेतृत्व दिया है जिसकी आज विश्व भर में भारत की छवि दुनिया को वैक्सीन देने के रूप में हो रही है महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडे ने छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार को समझना होगा कि आज जो प्रचंड बहुमत मिला है|

यह भी पढ़ें   पेंड्रा : आज से समस्त विद्यालय और छात्रावास खुलेंगे, कलेक्टर ने जारी किया आदेश..

यह छत्तीसगढ़ की माता और बहनों की बदौलत मिला है लेकिन आधा कार्यकाल बीतने के बाद भी सरकार ने महिलाओं से किए वादों को पूरा नहीं किया है तो वही महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री एवं भाजपा जिला महिला मोर्चा प्रभारी शलेन्द्री परघनिया ने कहा कि प्रदेश की महिला स्व सहायता समूह की बहने आज भी अपने कर्ज माफी की राह देख रही है महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष जयश्री चौकसे ने उपस्थित वरिष्ठ जनों एवं मोर्चा पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी बैठक में महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष आर विभा राव भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूजा विधानी, विभा गौरहा , रुकमणी कौशिक सुधा गुप्ता ने संबोधित किया बैठक का संचालन मोर्चा जिला महामंत्री वंदना जेन्द्रे ने किया व आभार गायत्री साहू ने किया इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला महामंत्री मोहित जयसवाल, स्नेहलता शर्मा ,संध्या सिंह, नंदनी साहू, नूरीता कौशिक, मंजू सिंह ठाकुर ,प्रभा विश्वकर्मा, नीरजा सिन्हा, मंजुला सिंह ,सोनाली सरकार, सुनीता मानिकपुरी, लक्ष्मी साहू, चांदनी भारद्वाज ,रजनी यादव, चंदना गोस्वामी, संतोषी देवांगन ,कंचन दुसेजा, शोभा कश्यप, शकुंतला कान्छि, ललिता मरकाम, राजेश्वरी गुप्ता, जया पांडे, गायत्री दुबे, रजनी कश्यप ,सविता नामदेव , सविता धीवर, लक्ष्मी साहू, कल्याणी साहू, मोगरा भारद्वाज, मालती यादव, ममता त्रिपाठी, सहित मोर्चा पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

Khelo India Tribal Games 2026 : छत्तीसगढ़ में नेशनल रेसलिंग का आगाज़! 144 रेसलर्स, 4 दिन और कड़ा मुकाबला, जानें कब और कहाँ देख सकेंगे लाइव

अंबिकापुर में 28 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्ती स्पर्धा शुरू होगी, जिसमें देशभर के 144 जनजातीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। आयोजन का लाइव प्रसारण DD Sports पर किया जाएगा।

Published

on

रायपुर : Khelo India Tribal Games 2026 देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्ती स्पर्धा का मेजबानी कर रहा है। सरगुजा जिले का हृदय स्थल अम्बिकापुर एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने जा रहा है। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में 28 मार्च से कुश्ती (रेसलिंग) स्पर्धा का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है, जिसमें पुरुष और महिला वर्ग में कुश्ती के रोमांचक मुकाबले होंगे।। स्थानीय गांधी स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय समागम में देश के अलग-अलग राज्यों के जनजातीय खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा और शारीरिक कौशल का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के सुदूर वनांचलों में छिपी जनजातीय खेल प्रतिभाओं को मंच देना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। अंबिकापुर में होने वाले मुकाबले स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगे और उन्हें भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करेंगे।

Ambikapur Wrestling Competition देशभर की प्रतिभाओं का जुटेगा महाकुंभ

इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर, मध्यप्रदेश, झारखंड, असम, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, गुजरात, ओडिशा, मिजोरम, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और मेजबान छत्तीसगढ़ सहित कुल 144 रेसलर्स (पुरुष एवं महिला) हिस्सा ले रहे हैं। यह आयोजन जनजातीय युवाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने की दिशा में एक स्वर्णिम अवसर प्रदान करेगा। अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यहां 28 से 31 मार्च तक पुरुष और महिला वर्ग में कुश्ती के रोमांचक मुकाबले होंगे.

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, राजधानी समेत इन जिलों में हो रही बारिश

DD Sports Live Wrestling चार दिवसीय रोमांच- तीन चरणों में होंगे मुकाबले

28 मार्च से शुरू होकर 31 मार्च तक चलने वाले इन मुकाबलों को प्रतिदिन तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे, ताकि खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए सुगमता बनी रहे, प्रथम चरण प्रातः 8 बजे से 9 बजे तक, द्वितीय चरण प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक, तृतीय चरण सायं 4 बजे से खेल समाप्ति तक आयेाजित किए जाएंगे। अंबिकापुर में होने वाले मुकाबले स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगे और उन्हें भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करेंगे।

डी डी स्पोर्ट्स पर लाइव प्रसारण

इस भव्य आयोजन को भारत के जनजातीय खेल, छत्तीसगढ़ मा सुंदर मेल की प्रेरणादायी टैगलाइन के साथ प्रस्तुत किया जा रहा है। खेल प्रेमियों के उत्साह को देखते हुए व्यापक तैयारियां की गई हैं। गौरव की बात यह है कि इस आयोजन का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स और प्रसार भारती पर किया जाएगा, जिससे दुनिया भर के दर्शक सरगुजा की धरती पर हो रहे इस महाकुंभ को लाइव देख सकेंगे।

यह भी पढ़ें   जल ही जीवन है: बेजुबानों की प्यास बुझाने आश्रयनिष्ठा ने छेड़ी मुहिम, शहर के चौक चौराहों पर रखी गई पीने के पानी की टंकियां

तैयारियां पूर्ण, खिलाड़ियों का स्वागत खेल विभाग द्वारा खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, चिकित्सा और सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। सरगुजा अब अपनी पारंपरिक संस्कृति के साथ-साथ देश को नई खेल ऊर्जा देने के लिए तैयार है। देशभर से आने वाले खिलाड़ी और अधिकारी छत्तीसगढ़ की ‘अतिथि देवो भव’ परंपरा का अनुभव कर सकें।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की कुश्ती स्पर्धा कहां होगी?

उत्तर: अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में आयोजित होगी।

प्रश्न 2: कितने खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं?

उत्तर: देशभर से 144 पुरुष और महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

प्रश्न 3: मुकाबले कहां देखे जा सकते हैं?

उत्तर: DD Sports और Prasar Bharati पर लाइव प्रसारण होगा।

 

 

Continue Reading

छत्तीसगढ़

Dhamtari Suicide News: धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है।

Published

on

Dhamtari Suicide News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है। युवती की शादी महज 13 दिन पहले ही हुई थी। नूतन मूल रूप से फिंगेश्वर क्षेत्र के खैरझिटी गांव की रहने वाली थी और शादी के बाद अपने ससुराल छोटी करेली में रह रही थी।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि घटना से ठीक पहले पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था (Dhamtari Suicide News) और इसी के बाद नूतन ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें   जल जीवन मिशन के भुगतान नही होने से ठेकेदार, वेंडर, लेबर की दीवाली अंधकार में

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। खास तौर पर यह जानने की (Dhamtari Suicide News)  कोशिश की जा रही है कि पति-पत्नी के बीच आखिर विवाद किस बात को लेकर हुआ था, लेकिन सवाल ये है कि, शादी के महज 13 दिन बाद ही ऐसा क्या हुआ? जिसने एक नई जिंदगी को खत्म कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

 

Continue Reading

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   जल ही जीवन है: बेजुबानों की प्यास बुझाने आश्रयनिष्ठा ने छेड़ी मुहिम, शहर के चौक चौराहों पर रखी गई पीने के पानी की टंकियां

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending