Connect with us

Uncategorized

नशे और आपराधिक तत्वों के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का अभियान जारी, पिछले 2 दिनों में 25 आरोपियों से 180 लीटर अवैध शराब जप्त

Published

on

बिलासपुर| प्रशांत अग्रवाल पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देशन में लगातार अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही की जा रही है । लॉकडाउन खुलने के बाद पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में उमेश कश्यप अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तथा रोहित कुमार झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन में दिनांक 27 जून 2021 से 29 जून 2021 तक विगत 3 दिनों में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में वृहद अभियान चलाया जा रहा है इसके अंतर्गत जुआं एवं सट्टा, अवैध शराब व नशीली दवाइयों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है, साथ ही नशीली नशीली दवाओं जैसे टेबलेट इंजेक्शन सुलोशन इत्यादि के विक्रेताओं को हिदायत भी दी जा रही है । इस अभियान के तहत

थाना कोनी मे 2 प्रकरण में 6 लीटर देशी एवं 1 लीटर अंग्रेजी शराब, थाना कोटा में 3 प्रकरण में 48 लीटर महुआ शराब ,थाना रतनपुर में 4 प्रकरण में 35 लीटर महुआ शराब, थाना मस्तूरी में 5 प्रकरण में 3 लीटर महुआ एवं 6 लीटर देसी शराब ,थाना हिररी में 3 प्रकरण में 30 लीटर महुआ शराब ,थाना तखतपुर में एक प्रकरण में 7 लीटर महुआ शराब ,थाना बिल्हा में 2 प्रकरण में 12 लीटर देसी शराब, थाना सीपत में एक प्रकरण में 3 लीटर महुआ शराब, थाना पचपेड़ी में एक प्रकरण में 4 लीटर महुआ शराब ,थाना सकरी में एक प्रकरण में 7:30 लीटर शराब जप्त की गई । इस प्रकार कुल 22 आरोपियों से लगभग 165 लीटर से अधिक अवैध शराब जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई ।

यह भी पढ़ें   तामेश बने कूर्मि क्षत्रिय समाज के प्रदेश सदस्य

एनडीपीएस के प्रकरण में सिविल लाइन में 1 प्रकरण, सकरी में 2 प्रकरण, थाना सरकंडा में 3 प्रकरण ,थाना तखतपुर में एक प्रकरण ,थाना सिरगिट्टी में 5 प्रकरण, थाना रतनपुर में एक प्रकरण एवं थाना कोटा में एक प्रकरण दर्ज किया गया । कुल 14 प्रकरणों में आरोपियों से लगभग 135 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया । जुआं एवं सट्टा अधिनियम के तहत थाना सिविल लाइन में 3 प्रकरण ,थाना सरकंडा में 16 प्रकरण , थाना तार बाहर में 4 प्रकरण , थाना सिरगिट्टी में 15 प्रकरण , थाना सकरी में 8 प्रकरण , थाना तोरवा में 7 प्रकरण , थाना तखतपुर 2 प्रकरण , थाना पचपेड़ी एक प्रकरण , जप्त की गई कुल 70 प्रकरणों में आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही कर लगभग 1 लाख रुपये जप्त किए गए तथा लाखों की सट्टा पट्टी भी जप्त की गई । इस अभियान के अंतर्गत नशीली दवाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भी थाना सिविल लाइन से 30 नग कफ सिरप एवं 28 नाग इंजेक्शन जप्त कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की गई है ।

यह भी पढ़ें   अभिनव विवेचना से हत्या के आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा

अभियान के दौरान थाना तोरवा एवं थाना सिरगिट्टी में सुलोशन बेचने वाले एवं टायर दुकान वालों को बुलाकर समझाइश दी गई कि किसी भी नाबालिक को सुलोशन किसी भी स्थिति में ना दिया जाए इस हेतु इनसे संकल्प पत्र भी भरवाया गया ।
इस प्रकार पूरे अभियान में के तहत कुल 104 अपराध दर्ज कर 134 से अधिक अवैध कार्य में लिप्त आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की गई यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

Maharashtra चुनाव: इन 49 सीटों पर कांटे की टक्कर, उद्धव और शिंदे में कौन किस पर रहेगा भारी?

Published

on

Maharashtra Assembly Election 2024

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। प्रदेश में 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। इस बार की चुनावी जंग महायुति और महा विकास अघाड़ी के बीच होने जा रही है, जहाँ दोनों गठबंधनों के नेता एक-दूसरे पर तीखे हमले कर रहे हैं।

चुनावी स्थिति
शिवसेना के दो धड़ों के बीच भी मुकाबला देखने को मिल रहा है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाला गुट और एकनाथ शिंदे का गुट दोनों ही खुद को असली शिवसेना बताकर लोगों से वोट मांग रहे हैं। खासकर 49 सीटों पर यह कांटे की टक्कर देखी जा रही है, जिनमें 19 सीटें मुंबई के मेट्रोपोलिटन इलाकों में आती हैं और 12 सीटें शहर की हैं।

2022 में शिवसेना का विभाजन
जून 2022 में शिवसेना के विभाजन के बाद, एकनाथ शिंदे ने कई विधायकों के साथ एनडीए में शामिल होकर मुख्यमंत्री बनने में सफलता प्राप्त की थी। वहीं, उद्धव ठाकरे और कुछ विधायक महा विकास अघाड़ी में बने रहे। अब कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर उद्धव सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   सीएम बघेल 20 को राष्ट्रपति से ग्रहण करेंगे अवॉर्ड

उद्धव ठाकरे पर अपने पिता बालासाहेब ठाकरे की विरासत को बचाने का दबाव भी है। शिंदे का आरोप है कि उद्धव ने कांग्रेस के साथ जाकर अपने पिता के विचारों को धोखा दिया है। इस चुनाव में यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता किसे अपना समर्थन देती है।

चुनावी रणनीतियाँ
उद्धव ठाकरे: उद्धव ने उन 40 सीटों पर जीतने की रणनीति बनाई है, जहां से विधायक जीत के बाद शिंदे के साथ चले गए थे। उनके लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे अपने गढ़ को सुरक्षित रखें।

एकनाथ शिंदे: शिंदे का दावा है कि यदि महायुति की जीत होती है, तो मुख्यमंत्री वे ही होंगे। उन्हें अपनी पार्टी का जनाधार बढ़ाने और पिछली जीत को दोहराने की चुनौती का सामना करना होगा।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ सरकार वापस करेगी विधायक निधि की राशि

प्रमुख मुकाबले
ठाणे की कोपरी पांचपखाड़ी सीट: यहाँ शिंदे को कड़ी टक्कर मिल रही है, जहाँ उद्धव गुट ने आनंद दिघे के भतीजे केदार को मैदान में उतारा है।
वर्ली सीट: उद्धव ने यहाँ अपने बेटे आदित्य को चुनावी मैदान में उतारा है, जो मिलिंद देवड़ा से मुकाबला कर रहे हैं।
निष्कर्ष
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में यह 49 सीटें न केवल उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि इन सीटों पर जीत या हार दोनों ही नेताओं के भविष्य का निर्धारण करेगी। सियासी दांव-पेंच और जनता की सोच इस बार के चुनाव में निर्णायक साबित होगी।

Continue Reading

Uncategorized

अवैध शराब विक्रेताओं पर थाना कोटा पुलिस की कार्यवाही

Published

on

बिलासपुर: थाना कोटा पुलिस ने अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गनियारी स्थित कपूर तालाब से 1000 किलो से अधिक महुआ लहान को नष्ट कर दिया है और 10 लीटर कच्ची महुआ शराब भी जब्त की है।

गिरफ्तार आरोपियों में गौरी वर्मा, निवासी गनियारी, और जयप्रकाश रात्रे, निवासी लोकबंद शामिल हैं। जिला पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भापुसे) ने ऑपरेशन चेतना के तहत नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गनियारी में एक महिला अवैध रूप से हाथभट्ठी से कच्ची महुआ शराब बना रही है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गौरी वर्मा से 3 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत 600 रुपये थी, जब्त की और धारा 34(01) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : अब बार में सिर्फ इतने बजे तक मिलेगी शराब, कलेक्टर ने दी लॉकडाउन में छूट

वहीं, ग्राम लोकबंद निवासी जयप्रकाश रात्रे से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत 1400 रुपये थी, जब्त की गई और उन्हें धारा 34(02) आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

रेड कार्यवाही के दौरान गनियारी के कपूर तालाब में शराब बनाने के लिए रखे 1000 किलो से अधिक महुआ लहान/पाश को मौके पर ही नष्ट किया गया। बिलासपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है और आम जन से नशा उन्मूलन में सहयोग की अपील की है।

Continue Reading

Uncategorized

बिलासपुर पुलिस ने नशे के सौदागरों पर किया प्रहार, 31 लाख रुपये की नशीली सामग्री बरामद

Published

on

बिलासपुर: पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के नेतृत्व में बिलासपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नशीले इंजेक्शन और टेबलेट सप्लाई करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से कुल 31 लाख रुपये की नशीली सामग्री बरामद की गई है।

गिरफ्तारी और बरामदगी:

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कल्पना कुर्रे, सृष्टि कुर्रे, और गोदावरी कुर्रे शामिल हैं, जो बिलासपुर की मिनीबस्ती में अपने परिवार के सदस्यों के साथ नशे का कारोबार कर रही थीं। उनके कब्जे से 2150 नग नशीले एम्पुल (कीमत लगभग 11 लाख रुपये) और 23648 नग टैबलेट (कीमत लगभग 20 लाख रुपये) बरामद किए गए हैं। इस तरह, कुल जप्त की गई सामग्री की कीमत लगभग 31 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें   कोरोना से बचाव के लिए छत्तीसगढ़ में अब तक 1.74 करोड़ टीके लगाए गए

आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड:

गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। इनके खिलाफ नशे के कारोबार में संलिप्तता के कई मामले दर्ज हैं। इस गिरोह में शामिल कुल 09 सदस्य जेल में निरूद्ध हैं।

कार्रवाई की विस्तृत जानकारी:

पुलिस ने बताया कि 26.09.24 को अवैध रूप से नशीली सामग्री बेचने के आरोप में पहले भी कल्पना कुर्रे और एक विधि से संघर्षरत बालक के खिलाफ कार्रवाई की गई थी, जिसमें 896 नग नाइट्राज़ेपम टैबलेट जब्त की गई थीं। इसके बाद, 22.10.24 को सृष्टि कुर्रे के कब्जे से 150 नग बुप्रेनोर्फिन इंजेक्शन और रेक्सोजेसिक एम्पुल बरामद हुए।

आरोपियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि वे रायपुर निवासी विक्रांत सरकार और रविशंकर मरकाम के माध्यम से नशीली सामग्री का ऑर्डर देते थे। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर इनकी गिरफ्तारी के लिए एक रेड कार्यवाही की, जिसमें विक्रांत और रविशंकर को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : झीरम घाटी नक्सली हमले की रिपोर्ट राज्यपाल को सौंपे जाने पर कांग्रेस को ऐतराज

आगे की कार्रवाई:

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से नशे की सामग्री के संबंध में पूछताछ की जा रही है, और उनके खिलाफ वित्तीय जांच भी की जाएगी ताकि नशे के कारोबार से अर्जित संपत्ति की जानकारी एकत्र की जा सके। नशे के कारोबार में संलिप्त अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई में पुलिस की टीम को सराहा गया है, और उचित पुरस्कार की घोषणा की गई है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending