Connect with us

छत्तीसगढ़

Bilaspur: लूट के आरोपी गिरफ्तार, सरकंडा पुलिस एवं एसीसीयू बिलासपुर टीम की कार्रवाई

Published

on

बिलासपुर| प्रार्थी शिव कुमार चन्द्रा पिता स्व. दाउराम चन्द्रा उम्र 65 – वर्ष निवासी कपिल नगर सरकण्डा द्वारा सरकंडा थाने में उपस्थित होकर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया गया कि वह कील पेस्ट इंडिया लिमिटेड भोपाल म.प्र. का रिटायर्ड कर्मचारी है जो दिनांक 28.02.2023 को हुण्डई चौक स्थित स्टेट बैंक से चेक के माध्यम से 2,50,000/- रू. आहरण कर थैला में रखकर पैदल अपने घर कपिल नगर आ रहा था जो दोपहर करीब 02.30 बजे घर के पहले मोहल्ले में साहू जी के मकान के पास पहुंचा था तभी एक व्यक्ति स्कूटी में आगे तरफ से आया और रकम रखे थैला को लूट कर भाग गया, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट अपराध सदर कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया एवं थाना क्षेत्र में हुए संवेदनशील की घटना सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह को दी गई, जिनके द्वारा आवश्यक मार्ग दर्शन निर्देशन दिया गया एवं अति. पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल, तथा नगर पुलिस अधीक्षक पूजा कुमार के कुशल मार्गदर्शन में प्रकरण के आरोपी की पतासाजी एवं लूट की रकम बरामदगी के लिए थाना सरकण्डा एवं एसीसीयू सेल बिलासपुर के साथ संयुक्त टीम बनाकर क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों की फूटेज का अवलोकन कर संदेही का फोटो निकाल कर Whatsapp ग्रुप में वायरल किया गया जिसे मुखबीर द्वारा उक्त संदेही को पहचान करते हुये दिलीप रेलवानी निवासी मसानगंज का रहने वाला बताया, मुखबीर के बताये अनुसार संदेही के घर दबिश दिया गया जो अपने पत्नि के साथ घर से फरार रहना पाया गया|

यह भी पढ़ें   CG: अब डॉक्टर्स का हल्ला बोल! चरमराएगी अस्पतालों की व्यवस्था

इस बीच तकनीकी साक्ष्य एवं CCTV फूटेज के आधार पर जानकारी मिला कि आरोपी अपने पत्नि के साथ उत्कल एक्सप्रेस से उमरिया म.प्र. जा रहा है, जिस पर थाना सरकण्डा एवं एसीसीयू सेल की संयुक्त टीम उत्कल एक्सप्रेस की अगली स्टापेज पेण्ड्रारोड रवाना होकर स्थानीय पुलिस एवं जीआरपी के साथ मिलकर सघन चेकिंग कर आरोपी व उसकी पत्नी को हिरासत में ले कर पूछताछ कर तलाशी ली गई जो लूटे गए रकम उसके ट्रेवलिंग बैग से बरामद किया गया। इस प्रकार लूट के घटना के 04 घंटों के भीतर ही विलासपुर पुलिस द्वारा लूट के समस्त रकम सहित 2 आरोपी एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक फैजुल होदा शाह, निरी, धर्मेन्द्र वैष्णव, उप निरी. अजय बारे प्रधान आरक्षक प्रमोद सिंह, बलवीर सिंह, आरक्षक राहुल सिंह, सोनू पाल, विवेक राय, संजीव जांगड़े, निखिल जाधव, बोधुराम कश्यप का विशेष योगदान रहा।

छत्तीसगढ़

Dhamtari Suicide News: धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है।

Published

on

Dhamtari Suicide News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है। युवती की शादी महज 13 दिन पहले ही हुई थी। नूतन मूल रूप से फिंगेश्वर क्षेत्र के खैरझिटी गांव की रहने वाली थी और शादी के बाद अपने ससुराल छोटी करेली में रह रही थी।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि घटना से ठीक पहले पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था (Dhamtari Suicide News) और इसी के बाद नूतन ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें   CG: ड्रिप सिंचाई प्रणाली लगाने से बनस गंगबेर के आए अच्छे दिन

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। खास तौर पर यह जानने की (Dhamtari Suicide News)  कोशिश की जा रही है कि पति-पत्नी के बीच आखिर विवाद किस बात को लेकर हुआ था, लेकिन सवाल ये है कि, शादी के महज 13 दिन बाद ही ऐसा क्या हुआ? जिसने एक नई जिंदगी को खत्म कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

 

Continue Reading

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   नागपुर की कंपनी को मिला फिल्टर प्लांट के जल संयंत्र संचालन का ठेका

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

news

अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

Published

on

Shrimad Bhagwat Katha is resonating in Agrasen Dham, a flood of faith has surged

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।

श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।

हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: अब गोबर से बनी बिजली से जगमगाएंगे गांव

पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending