Connect with us

छत्तीसगढ़

अंडर 23 एलिट ग्रुप इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता 2022-23 में बिलासपुर ने लहराया परचम

Published

on

बिलासपुर| छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा पहली बार अयोजित किया जा रहा अंडर 23 इंटर डिस्ट्रिक्ट ग्रुप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल ने बताया कि बिलासपुर ने प्लेट कंबाइंड को हराकर विजेता होने का गौरव हासिल किया ।
फाइनल मैच बिलासपुर बनाम प्लेट कंबाइंड के मध्य रायपुर के आरडीसीए मैदान खेला जा रहा । जिसमें बिलासपुर के कप्तान सनी पांडे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 372 रन बनाए थे जिसके जवाब में प्लेट कंबाइंड ने पहली पारी में 447 रन बनाए और 75 रनों की बढ़त बना ली उसके पश्चात बिलासपुर ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में 9 विकेट खोकर 329 रन बना लिए थे। और 255 रनों की बढ़त बना ली।

शुक्रवार को अंतिम दिन बिलासपुर ने आगे खेलते हुए मात्र 3 रन ही जोड़ पाए और 54.2 ओवर में 332 रन बनाकर आउट हो गई। बिलासपुर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए दीपक सिंह बघेल ने 34 रनों का योगदान दिया और प्लेट कंबाइंड की ओर से सत्यम दुबे को अंतिम विकेट प्राप्त किए।

इसके पश्चात प्लेट कंबाइंड ने 259 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 45.1 ओवर में 137 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई ।
प्लेट कंबाइंड की पहला विकेट 23 पर ही आउट हो गई उसके पश्चात अभितोश सिंह और सुधांशु तिवारी के मध्य 60 रनो की साझेदारी हुई और मैच को अपनी ओर ले जा रहें थे तभी बिलासपुर के गेंदबाज दीपक सिंह बघेल ने सुधांशु तिवारी को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया और उसके बाद बिलासपुर के गेंदबाजो ने प्लेट कंबाइंड को वापसी करने का एक भी मौका नही दिया और छोटे छोटे अंतराल में विकेट गिरते रहे है जिसके परिणाम स्वरूप प्लेट कंबाइंड 137 रन पर आऊट हो गई।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक आज 238.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

पहली पारी में बढ़त का फायदा प्लेट कंबाइंड ने नही उठा पाए। जबकि बिलासपुर के बल्लेबाजों ने दुसरी पारी में बहुत तेजी से रनो की गति में इजाफा किया और 258 रनो की बढ़त बना ली जो प्लेट कंबाइंड के लिए बहुत मुश्किल लक्ष्य हो गया। प्लेट कंबाइंड की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अभितोष सिंह ने 45 रन, सुधांशु तिवारी ने 36 रन और कप्तान प्रभात आनन्द ने 23 रनो का योगदान दिया।

बिलासपुर की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए दीपक सिंह बघेल ने अपने फिरकी के जाल में फसाते हुए 18 ओवर में 48 रन देकर 5 विकेट प्राप्त किए धनंजय नायक दो विकेट और एक विकेट परिवेश धर को प्राप्त हुआ।इस तरह बिलासपुर ने प्लेट कंबाइंड को 120 रनो से हराकर अंडर 23 इंटर डिस्ट्रिक्ट एलिट ग्रुप प्रतियोगिता को अपने नाम किया।इस 4 दिवसीय मैच में कुछ अनोखे बल्लेबाजी और गेंदबाजी , स्कोर देखने को मिले।

सर्वप्रथम प्लेट कंबाइंड पहली पारी में बढ़त बना ली और वोह भी 75 रनो की। और अपनी स्थिति मजबूत बना ली। लेकिन बिलासपुर के मंसूबे कुछ और ही था, बिलासपुर ने दुसरी पारी में शुरू से ही प्लेट कंबाइंड के गेंदबाजों को लय पकड़ने नही दिए और टेस्ट मैच में 6 के रनरेट से बल्लेबाजी करते रहें कूल 326 गेंदों में 332 रन बना दिए। और यह स्कोर प्लेट कंबाइंड पर भारी पढ़ गया।

इसके अलावा इस मैच में कुल 4 शतक बने है और 3 गेंदबाजों ने 5 विकेट से ज्यादा विकेट लिए है। और कुल 40 विकेट गिरे है। और कुल 1288 रन बने है।मयंक यादव ने दोनो ही पारियों में अपना शतक बनाया पहले पारी में 126 रन और दुसरे पारी में 138 रनो की पारी खेले । और अनुराग मिश्रा ने भी 108 रनो की पारी खेले है।
गेंदबाजी में धनंजय नायक ने पहले पारी में 5 विकेट और दुसरी पारी में 2 विकेट प्राप्त किए एवम दीपक सिंह बघेल ने दुसरी पारी में 5 विकेट प्राप्त किए है।

यह भी पढ़ें   Raipur: ऑफिस में नाबालिग सेल्स गर्ल से अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार

मैच के दौरान जी एस मूर्ति, बिनय बजाज, तरुणेश परिहार, शमीम मिर्जा, महेंद्र तिवारी, आनंद तलवार उपस्थित थे जिन्होंने विजेता बिलासपुर टीम को एवम उपविजेता प्लेट कंबाइंड टीम को ट्रॉफी प्रदान किए।

मैच के निर्णायक थे विकास भट्ट और नितिन कथवार स्कोरर मनोज तिवारी ऑब्जर्वर मोहम्मद तसनीम सेलेक्टर टी साई कुमार, गोपाल राव और भावेश चंद्रा, बिलासपुर के कोच रीतेश शुक्ला और अभुदाय सिंह और प्लेट कंबाइंड के कोच गजानन नायडू थे।

बिलासपुर टीम को अंडर 23 इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिया में विजेता होने पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष मुकुल तिवारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया सचिव विंटेश अग्रवाल, अनुराग बाजपाई, देवेंद्र सिंह, सुशांत राय, आलोक श्रीवास्तव ,महेंद्र गंगोत्री, रितेश शुक्ला, आशीष शुक्ला, ओपी यादव, दिलीप सिंह, राजेश शुक्ला, कमल घोष , डॉ अशोक मेहता, डॉ वैभव ओटत्तलवार, डॉ आर डी पाठक , राजुल जाजोदिया, भूपेंद्र पांडे, सैलेश सैमुअल, अपूर्व भंडारी, प्रवीण कुमार,फिरोज अली, अभिषेक सिंह, शेख अल्फाज, एस जावेद अभ्युदय सिंह, अभिनव शर्मा, महेश दत्त मिश्रा , मोहिन मिर्जा, आयुष दीक्षित और सोनल वैष्णव इन सभी ने खिलाड़ियों को बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

यह सभी जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल के द्वारा दिया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

खरखरा डैम में युवक डूबा, घंटों की तलाश के बाद भी नहीं मिला शव

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां डौंडीलोहारा स्थित खरखरा डैम में एक युवक डूब गया। बताया जा रहा है कि युवक का शव अभी तक बरामद नहीं हो पाया है।

Published

on

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां डौंडीलोहारा स्थित खरखरा डैम में एक युवक डूब गया। बताया जा रहा है कि युवक का शव अभी तक बरामद नहीं हो पाया है।

मिली जानकारी के अनुसार, युवक अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए खरखरा डैम गया हुआ था। इसी दौरान दोपहर लगभग 3 से 4 बजे के बीच वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और बचाव दल पहुंच गया। टीम द्वारा डैम में लगातार खोजबीन की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।

यह भी पढ़ें   कलेक्टर कार्यालय में शहीदों की स्मृति में किया गया मौन धारण, परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि

डूबने वाले युवक की पहचान प्रवीण ठाकुर (उम्र लगभग 27 वर्ष) के रूप में हुई है, जो तुलसीपुर क्षेत्र में मस्जिद के सामने का निवासी बताया जा रहा है।

फिलहाल प्रशासन और रेस्क्यू टीम द्वारा युवक की तलाश जारी है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

Bilaspur High Court Verdict : ‘सहमति से संबंध बनाना रेप नहीं’.. इस मामले में हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, ट्रायल कोर्ट के फैसले को माना सही                           

Bilaspur High Court Verdict: हाईकोर्ट में रेप के आरोपी को दोषमुक्त किए जाने के खिलाफ अपील पेश करने की अनुमति दिए जाने की मांग को लेकर याचिका लगाई गई थी। कोर्ट ने आदेश में कहा कि एक बालिग और शादीशुदा महिला के साथ उसकी मर्ज़ी और सहमति से बनाए गए फिजिकल रिलेशन रेप का जुर्म नहीं बनता।

Published

on

Bilaspur High Court Verdict: हाईकोर्ट में रेप के आरोपी को दोषमुक्त किए जाने के खिलाफ अपील पेश करने की अनुमति दिए जाने की मांग को लेकर याचिका लगाई गई थी। कोर्ट ने आदेश में कहा कि एक बालिग और शादीशुदा महिला के साथ उसकी मर्ज़ी और सहमति से बनाए गए फिजिकल रिलेशन रेप का जुर्म नहीं बनता। इसके साथ कोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए ट्रायल कोर्ट के आदेश को सही ठहराया है।

शादी के बहाने बनाए संबंध

दरअसल, Bemetara जिला निवासी रेप पीड़िता ने ट्रायल कोर्ट से आरोपी के बरी होने के खिलाफ अपील प्रस्तुत करने की अनुमति दिए जाने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। इसमें कहा गया कि वह एक एग्रीकल्चरल कॉलेज में मजदूरी करने जाती थी। वहां गांव के दूसरे लोग भी काम करने जाते थे। गांव का एक व्यक्ति, यानी आरोपी भी वहां काम के लिए जाता था। 19 जून 2022 को आरोपी ने उससे बात करना शुरू किया और कहा कि वह उससे शादी करेगा, उसे रानी की तरह रखेगा, और शादी का वादा करके उसे बहलाया। याचिकाकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी ने उसे बार-बार शादी का वादा करके फुसलाया और उससे फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए कहा।

यह भी पढ़ें   भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मंडल द्वारा अमर अग्रवाल के मार्गदर्शन में हुआ वार्ड स्तरीय धरना प्रदर्शन

पहले से शादीशुदा थी महिला

25 जुलाई 2022 को सुबह करीब 4:00 बजे, जब शिकायतकर्ता शौच के लिए जा रही थी, तो आरोपी उससे मिला और फिर कहा कि वह उससे शादी करेगा तथा फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए कहा। शिकायतकर्ता ने उसकी बातों को नजरअंदाज किया और आगे बढ़ी, लेकिन उसी समय लाइट चली गई और आरोपी उसे अपने घर ले गया एवं संबंध बनाए। जब आरोपी ने संबंध बनाए, तब वह तीन माह की गर्भवती थी। लोकलाज के भय से उसने घटना के संबंध में किसी को नहीं बताया। बाद में पति के पूछने पर घटना की जानकारी दी, इसके बाद मामले की रिपोर्ट लिखाई गई।

मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी दोषमुक्त

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर न्यायालय में चालान पेश किया। ट्रायल कोर्ट ने गवाहों एवं मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को दोषमुक्त किया। इसके खिलाफ पीड़िता ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। हाईकोर्ट ने सुनवाई उपरांत अपने आदेश में कहा कि गवाहों के बयानों को देखने से यह साफ है कि ऐसा कोई सबूत नहीं है जिससे यह स्पष्ट तौर पर साबित हो सके कि आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने या चोट पहुंचाने का डर दिखाकर उसकी सहमति ली थी। इस केस में ऐसा कोई सबूत भी नहीं है जिससे यह साबित हो सके कि पीड़िता ने अपनी सहमति इसलिए दी क्योंकि उसे लगता था कि वह कानूनी तौर पर शादीशुदा है।

यह भी पढ़ें   ऋतिक संग फिर ‘फाइटर’ मोड में नजर आईं कंगना, ‘तेजस’ को बताया ‘भारत की पहली हवाई एक्शन फिल्म’

सहमति से बनाए गए फिजिकल रिलेशन रेप का जुर्म नहीं

इसके उलट, पीड़िता पहले से ही किसी दूसरे व्यक्ति से शादीशुदा थी और गर्भवती भी थी। इस केस में यह भी साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं है कि पीड़िता की उम्र 18 साल से कम थी। इसके अलावा, यह साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं है कि पीड़िता अपनी सहमति व्यक्त नहीं कर पाई थी। पीड़िता के कोर्ट में दिए गए बयानों को देखने से यह साफ है कि आरोपी ने सहमति से पीड़िता के साथ फिजिकल रिलेशन बनाए थे। एक बालिग और शादीशुदा महिला के साथ उसकी मर्ज़ी और सहमति से बनाए गए फिजिकल रिलेशन रेप का जुर्म नहीं बनता। इसके साथ कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

Khelo India Tribal Games 2026 : छत्तीसगढ़ में नेशनल रेसलिंग का आगाज़! 144 रेसलर्स, 4 दिन और कड़ा मुकाबला, जानें कब और कहाँ देख सकेंगे लाइव

अंबिकापुर में 28 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्ती स्पर्धा शुरू होगी, जिसमें देशभर के 144 जनजातीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। आयोजन का लाइव प्रसारण DD Sports पर किया जाएगा।

Published

on

रायपुर : Khelo India Tribal Games 2026 देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्ती स्पर्धा का मेजबानी कर रहा है। सरगुजा जिले का हृदय स्थल अम्बिकापुर एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने जा रहा है। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में 28 मार्च से कुश्ती (रेसलिंग) स्पर्धा का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है, जिसमें पुरुष और महिला वर्ग में कुश्ती के रोमांचक मुकाबले होंगे।। स्थानीय गांधी स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय समागम में देश के अलग-अलग राज्यों के जनजातीय खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा और शारीरिक कौशल का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के सुदूर वनांचलों में छिपी जनजातीय खेल प्रतिभाओं को मंच देना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। अंबिकापुर में होने वाले मुकाबले स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगे और उन्हें भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करेंगे।

Ambikapur Wrestling Competition देशभर की प्रतिभाओं का जुटेगा महाकुंभ

इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर, मध्यप्रदेश, झारखंड, असम, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, गुजरात, ओडिशा, मिजोरम, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और मेजबान छत्तीसगढ़ सहित कुल 144 रेसलर्स (पुरुष एवं महिला) हिस्सा ले रहे हैं। यह आयोजन जनजातीय युवाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने की दिशा में एक स्वर्णिम अवसर प्रदान करेगा। अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यहां 28 से 31 मार्च तक पुरुष और महिला वर्ग में कुश्ती के रोमांचक मुकाबले होंगे.

यह भी पढ़ें   5 लीटर से अधिक प्लेन देशी मदिरा के साथ आरोपी गिरफ्तार

DD Sports Live Wrestling चार दिवसीय रोमांच- तीन चरणों में होंगे मुकाबले

28 मार्च से शुरू होकर 31 मार्च तक चलने वाले इन मुकाबलों को प्रतिदिन तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे, ताकि खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए सुगमता बनी रहे, प्रथम चरण प्रातः 8 बजे से 9 बजे तक, द्वितीय चरण प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक, तृतीय चरण सायं 4 बजे से खेल समाप्ति तक आयेाजित किए जाएंगे। अंबिकापुर में होने वाले मुकाबले स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगे और उन्हें भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करेंगे।

डी डी स्पोर्ट्स पर लाइव प्रसारण

इस भव्य आयोजन को भारत के जनजातीय खेल, छत्तीसगढ़ मा सुंदर मेल की प्रेरणादायी टैगलाइन के साथ प्रस्तुत किया जा रहा है। खेल प्रेमियों के उत्साह को देखते हुए व्यापक तैयारियां की गई हैं। गौरव की बात यह है कि इस आयोजन का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स और प्रसार भारती पर किया जाएगा, जिससे दुनिया भर के दर्शक सरगुजा की धरती पर हो रहे इस महाकुंभ को लाइव देख सकेंगे।

यह भी पढ़ें   माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर आवासीय परिसर में चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, गूगल लोकेशन से हुई आरोपियों की पहचान

तैयारियां पूर्ण, खिलाड़ियों का स्वागत खेल विभाग द्वारा खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, चिकित्सा और सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। सरगुजा अब अपनी पारंपरिक संस्कृति के साथ-साथ देश को नई खेल ऊर्जा देने के लिए तैयार है। देशभर से आने वाले खिलाड़ी और अधिकारी छत्तीसगढ़ की ‘अतिथि देवो भव’ परंपरा का अनुभव कर सकें।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की कुश्ती स्पर्धा कहां होगी?

उत्तर: अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में आयोजित होगी।

प्रश्न 2: कितने खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं?

उत्तर: देशभर से 144 पुरुष और महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

प्रश्न 3: मुकाबले कहां देखे जा सकते हैं?

उत्तर: DD Sports और Prasar Bharati पर लाइव प्रसारण होगा।

 

 

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending