Connect with us

कैरियर

BSSC CGL Mains 2023: 2 हजार से ज्यादा पद के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, इस लिंक से करें अप्लाई

Published

on

BSSC CGL 2023 Mains Registration Begins: बिहार सीजीएल मुख्य परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं. वे कैंडिडेट्स जो आवेदन के योग्य हों, वे बीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए बिहार कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – bssc.bihar.gov.in. इस वेबसाइट से बताए गए प्रारूप में 27 जून तक आवेदन किया जा सकता है. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 2248 पद पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन होगा.

नोट करें जरूरी तारीखें
बीएसएससी सीजीएल मेन्स के लिए आवेदन कल यानी 6 जून से शुरू हुए हैं. इनके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट 27 जून है लेकिन फीस भरने की लास्ट डेट 26 जून 2023 है. तारीखों का विशेष ध्यान रखें.

यह भी पढ़ें   अवैध कबाड़ पर सिविल लाइन पुलिस की कारगर कार्यवाही

शुल्क क्या है
आवेदन करने के लिए जनरल, बीसी, ईबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 675 रुपये शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी और पीएच साथ ही महिला कैंडिडेट्स को शुल्क के रूप में 180 रुपये देने होंगे. पेमेंट ऑनलाइन ही करना है. इसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग से किया जा सकता है. बीएसएससी तीसरे ग्रेजुएट लेवल एग्जाम के माध्यम से कुल 2248 पद पर भर्ती होगी.

एज लिमिट क्या है
इन पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट की उम्र 21 से 37 साल के बीच होनी चाहिए. आरक्षित श्रेणी को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.

यह भी पढ़ें   अगर आपका भी अकाउंट SBI में है तो आपके लिए ये जरूरी खबर....

कैसा होगा पेपर पैटर्न
अगर पेपर पैटर्न की बात करें तो इसके दो भाग होंगे. पहला भाग लैंग्वेज पेपर का होगा जिसमें 400 अंक के 100 प्रश्न आएंगे. वहीं पेपर टू के लिए एलिजिबल होने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट पेपर वन पास कर ले. पेपर टू में तीन सेक्शन होंगे. हर सेक्शन की ड्यूरेशन दो घंटे पंद्रह मिनट की होगी. आवेदन करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कैरियर

बिकनी पहनकर स्कूल पहुंची छात्रा, टीचर ने किया ऐसा काम …

Published

on

स्कूल शिक्षा का मंदिर होता है. स्कूलों में कपडों को लेकर कई बार विवाद होते रहते हैं. हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक छात्रा बिकनी पहनकर अपने स्कूल पहुंची है. वायरल हो रहे इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं.

क्लास में घुसते ही बिकनी गर्ल पर पड़ी टीचर की नजर तो हुआ हंगामा 

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है. यह वीडियो कुल एक मिनट 30 सेकंड की है. इस वीडियो में किसी फॉरेन कंट्री के स्कूल कही क्लास है. क्लास में बिकनी पहनें छात्रा फ्रंट रो में बैठी नजर आ रही है. वीडियो में लेडी टीचर छात्रा को बिकनी पहनने के लिए टोकती है.

यह भी पढ़ें   अवैध कबाड़ पर सिविल लाइन पुलिस की कारगर कार्यवाही

क्या आपकी मां ऐसे कपड़ों में बाहर जाती हैं?

Viral Video में टीचर छात्रा से पूछती है क्या आपकी मां भी ऐसे कपड़े पहनकर घर से बाहर निकलती हैं?, यह स्कूल आने के लिए उचित ड्रेस नहीं है’. इस पर छात्रा उनका विरोध करते हुए कहती हैं कि, ‘मैं अपना बैग और किताबें लेकर यहां पढ़ने आई हूं, मैं पढ़ने के लिए ही फ्रंट सीट पर बैठी हूं, अपनी मर्जी से यह ड्रेस पहनकर आई हूं’.

नेटिजन्स को पसंद आ रहा वीडियो 

इंटरनेट पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रही है. कुछ घंटों के भीतर ही 3500 से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो को 4400 से अधिक लोग देख चुके हैं. करीब 700 लोगों ने इस पर कमेंट किया है. वहीं, 600 से अधिक लोग इसे रीट्वीट कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें   बेरोजगारी भत्ते के लिए 2 वर्ष पुराने पंजीयन वाले ही होंगे पात्र

आसपास बैठे छात्रों का था यह रिएक्शन

वीडियो पर लोग कमेंट में अपनी राय दे रहे हैं. किसी ने छात्रा को गलत ठहराया तो कोई टीचर का पक्ष ले रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि क्लास में अन्य छात्र-छात्राएं भी बैठे हैं. कुछ लोग चुपचाप बैठे हैं तो एक छात्रा टीचर से अपनी पढ़ाई का नुकसान होने की बात कहता सुना जा सकता है.

Continue Reading

कैरियर

Jobs 2023 : भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद में निकली है भर्ती, जानें आयु-पात्रता

Published

on

ICFRE Jobs : अगर आप सरकारी नौकरी (Government Job Alert 2023) करने के इच्छुक है और अच्छी सैलरी पाना चाहते है तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है, भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद ने (ICFRE Recruitment 2023) लोअर डिवीज़न क्लर्क पदों पर सरकारी भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद (ICFRE Vacancy 2023) की आधिकारिक वेबसाइट www.icfre.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, इन पदों पर भर्ती के आवेदन की तारीख 04 सितम्बर से शुरू होकर अंतिम तारीख 29 सितम्बर 2023 तक है।

भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से विभिन्न पदों पर रिक्तियां जारी की गई है। भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : दिव्यांगजनों के लिए मूल्यांकन एवं परीक्षण शिविर का आयोजन कल से

पदों की संख्या – 07 पद

पदों का नाम – लोअर डिवीज़न क्लर्क

योग्यता – इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 12th, या इसके सामान उपाधि होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं।

आयु सीमा – उम्मीदवार की आयु 18-27 वर्ष तक होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया – लिखित परीक्षा, में परफॉरमेंस के अनुसार इस रोजगार में प्रत्याशी का चयन होगा।

एप्लीकेशन फीस Fee Details

Fees: 500/-

जॉब में ऐसे करें अप्लाई
> सबसे पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें एवं सभी जानकारियां ध्यान से पढ़ें।
>आवेदन संबंधित सभी दस्तावेज तैयार कर लें।
> नीचे दिए गए ऑनलाइन अप्लाई लिंक पर क्लिक करके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ।
> सभी जानकारियां ध्यानपूर्वक भरें एवं मांगे गए डॉक्यूमेंट जैसे की फोटो/ सर्टिफिकेट इत्यादि अपलोड करें।
> यदि आवेदन फीस एप्लीकेबल हो तो ऑनलाइन फीस भरें एवं प्रिंट आउट ले लें।

Continue Reading

कैरियर

CGPSC ने जारी किया परिणाम, रायगढ़ की सारिका मित्तल बनी टॉपर

Published

on

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने बुधवार रात राज्य सेवा (PCS) परीक्षा-2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। रायगढ़ की रहने वाली सारिका मित्तल ने टॉप किया है। वहीं शुभम देव दूसरे और श्रेयांश पतेरिया ने तीसरे स्थान पर जगह बनाई है। खास बात यह है कि टॉप-10 में 6 बेटियां शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा-2022 में रायगढ़ की रहने वाली सारिका मित्तल ने टॉप किया है।

इनके अलावा DSP पद के लिए महिला उम्मीदवार सुमन जायसवाल ने टॉप किया है। CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in और यहां नीचे भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें   सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, सभी स्कूलों- और शिक्षण संस्थानों में छात्राओं को फ्री में सैनेटरी पैड्स उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending